Bollywood highlights : लाखों में सिमटी 'द डिप्लोमैट', सुशांत सिंह राजपूत मामले में CBI की क्लोजर रिपोर्ट

bollywood live

Bollywood News In Hindi Live Updates, 23 March: मनोरंजन की दुनिया के बारे में जानने के लिए अगर आपकी भी मंशा है तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी। अगर आप भी बॉलीवुड की हर छोटी-बड़ी खबर से खुद को रूबरू रखना चाहते हैं तो यह खास लाइव है सिर्फ आपके लिए।

'द डिप्लोमैट' सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसमें एक भारतीय डिप्लोमैट एक महिला को बचाने की कोशिश कर रहा है जो कथित तौर पर एक पाकिस्तानी शख्स के हनी-ट्रैप में फंस गई है। द डिप्लोमैट, में दिखाया गया है कि कैसे साजिश रचकर भारतीय महिला को एक पाकिस्तानी शख्स उस अपने पास पाकिस्तान बुला लेता है और फिर उसे वहां पर कैद करके, उस महिला पर जुल्म करता है। शुरुआत में तो इस फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया लेकिन अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने के लिए स्ट्रगल कर रही है।

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर फिर से चर्चा है और इस केस को लेकर सीबीआई की तरफ से एक क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई है। एक्टर का निधन 14 जून, 2020 को हुआ था और इस निधन ने पूरे बॉलीवुड को कटघरे में खड़ा कर दिया था। किसी ने इसको सुसाइड कहा था तो किसी का मानना था कि हत्या है। अब उनके निधन के पांच साल बाद क्लोजर रिपोर्ट आकर चर्चा शुरु कर दी है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का मानना था कि उनकी हत्या हुई है लेकिन इस क्लोजर रिपोर्ट में सबकुछ क्लियर हो गया है। पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी और हत्या कोई गुंजाइश नहीं है। सीबीआई ने पूरी रिपोर्ट सामने रखकर इस डिबेट को खत्म कर दिया है।

LIVE Feed
  • Mar 23, 2025 9:20 PM

    IPL 2025: KKR के मालिकों के बच्चे आर्यन, सुहाना और जाह्नवी एक ही स्कूल से पढ़ने के बाद भी हैं काफी अलग

    इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2025 की धमाकेदार ओपनिंग हो चुकी है। इस बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स ने आते ही धूम मचा दी है। बता दें कि KKR के टीम जितनी एक्टिव है उससे ज्यादा एक्टिव हैं केकेआर के मालिकों के बच्चे। बता दें कि तीनों ने ही धीरूभाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की उसके बाद आर्यन खान को कैलिफोर्निया भेज दिया गया। सुहाना ने न्यूयॉर्क से पढ़ाई की वहीं जूही की बेटी जाह्नवी ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

    IPL 2025: KKR के मालिकों के बच्चे आर्यन, सुहाना और जाह्नवी एक ही स्कूल से पढ़ने के बाद भी हैं काफी अलग
  • Mar 23, 2025 7:59 PM

    तापसी पन्नू की इस फिल्म को देख मुस्कान को आया आइडिया, रचा खतरनाक षडयंत्र

    बताया जा रहा है कि सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान ने यूट्यूब पर खोजा की कैसे वह सौरभ की लाश को ठिकाने लगाएं। इतने में ही उन्हें तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म हसीन दिलरुबा देखी। पहला पार्ट देखने के बाद दोनों ने दूसरा पार्ट भी देखा। इसके बाद दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्कान को हत्या करने का आइडिया यूट्यूब से ही मिला था। मुस्कान ने पुलिस को बताया कि ड्रम में शव को छिपाने का आइडिया साहिल का था। फिलहाल तो मुस्कान और साहिल दोनों ही अब जेल में बंद हैं।

  • Mar 23, 2025 6:27 PM

    सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट तो पूजा भट्ट का आया रिएक्शन, याद आई 5 साल पुरानी बात

    वहीं सीबीआई के फैसले को सुनने के बाद पूजा भट्ट ने एक ट्वीट शेयर किया है। उन्होंने अक्षय कुमार के एक पुराने ट्वीट को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती का सपोर्ट किया। पूजा भट्ट अपने इस ट्वीट में लिखती हैं कि- सीबीआई की 22 मार्च 2025 की क्लोजर रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बिना साजिश का बताया गया है। इतना ही नहीं CBI ने आत्महत्या की भी पुष्टी की है। पूजा भट्ट ने रिया चक्रवर्ती और केस से जुड़े नामों को निर्दोष बताया है। पूजा भट्ट आगे लिखती हैं- सत्य की जीत हुई प्रार्थनाएं स्वीकार हुईं।

  • Mar 23, 2025 5:49 PM

    Sikandar Trailer Out: इंतजार हुआ खत्म, रिलीज हुआ सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का धांसू ट्रेलर

    सलमान खान की फिल्म सिकंदर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर की शुरुआत से ही दमदार एक्शन सीक्वेंस, जबरदस्त डायलॉग्स और रंगीन डांस नंबर्स पूरी तरह से ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन सिकंदर में असली शो स्टीलर सलमान खान ही हैं। अपनी करिश्माई और दमदार स्टाइल के लिए मशहूर सलमान इस फिल्म में कुछ नया लेकर आए हैं। चाहे एक्शन सीन में उनकी आंखों की इंटेंसिटी हो या इमोशनल मोमेंट्स में उनका स्वैग, हर फ्रेम में सलमान खान की मौजूदगी स्क्रीन पर अलग ही चमक बिखेरती है।

  • Mar 23, 2025 4:26 PM

    आमिर खान ने किया खुलासा बोले- इस महिला की वजह से खुद को तबाह कर लेना चाहता था

    एक्टर ने खुलासा किया कि जब उनकी शादी रीना दत्ता से हुई वह खुश थे। साल 1986 में आमिर खान और रीना दत्ता ने प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों 16 साल साथ रहे थे। दोनों के दो बच्चे आइरा खान और जुनैद खान हैं। वहीं आमिर ने आगे बताया कि जब उनका और रीना दत्ता का तलाक हुआ तब वह लंबे समय के लिए डिप्रेशन में चले गए थे। उन्हें वापस अपने पैरों पर खड़े होने के लिए तीन साल गए थे। आमिर खान ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल तक जमकर शराब पी थी।

  • Mar 23, 2025 3:15 PM

    बेटे जुनैद की ‘लवयापा’ हुई FLOP, तो खुश हैं आमिर खान

    आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘महाराज’ से एक्टिंग डेब्यू किया था. पहली फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया था, लेकिन स्टारकिड की हालिया फिल्म ‘लवयापा’ बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही है. अपने बेटे जुनैद खान के बॉलीवुड सफर के बारे में अक्सर खुलकर बात करने वाले आमिर खान ने ‘लवयापा’ के फ्लॉप होने पर अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि खुशी कपूर के साथ ‘लवयापा’ फ्लॉप होने से जुनैद खान को करियर में काफी कुछ सीखने मिलेगा.

  • Mar 23, 2025 3:13 PM

    इस एक्ट्रेस को दी गई जिंदा जलाने की धमकी

    सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस एंजेल राय इन दिनों समस्याओं का सामना कर रही हैं. मुंबई के बांगुरनगर इलाके में रहने वाली एंजेल ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे बेहद परेशान और डरी हुई हैं. इन धमकियों से परेशान होकर उन्होंने कानून की सहायता ली है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

  • Mar 23, 2025 3:10 PM

    मेरठ हत्याकांड में नया खुलासा, Muskan Rastogi का बॉयफ्रेंड करता था जादू-टोना

    Meerut Murder Update: 29 साल के पूर्व मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी और उनके प्रेमी के हाथों जघन्य हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आगे की इनवेस्टिगेशन में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उनके प्रेमी साहिल शुक्ला के बारे में नए खुलासे के साथ मामला अब और भी गहरा हो गया है।

    मेरठ हत्याकांड में नया खुलासा, Muskan Rastogi का बॉयफ्रेंड करता था जादू-टोना
  • Mar 23, 2025 3:09 PM

    Kashmera Shah को खुलेआम धोखा दे रहे थे Krushna Abhishek?

    Krushna Abhishek Cheated Kashmera Shah: टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल हैं, जो अपने प्यार से लोगों के दिलों को आज भी जीत रहे हैं और सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की जोड़ी। इस कपल की केमिस्ट्री को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार कृष्णा पर कश्मीरा को चीट करने का आरोप लगा था।

    Kashmera Shah को खुलेआम धोखा दे रहे थे Krushna Abhishek?
  • Mar 23, 2025 12:31 PM

    सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट

    Sushant Singh Rajput CBI Closure Report: रिया चक्रवर्ती पर अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की 34 साल की उम्र में मौत के सिलसिले में कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था। 14 जून, 2020 को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके अपार्टमेंट में उनका निधन हो गया।

    सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती को मिली क्लीन चिट
  • Mar 23, 2025 11:05 AM

    किंग खान के साथ थिरके विराट कोहली

    शाहरुख खान ने अपने अंदाज में विराट कोहली का स्वागत किया और उनसे स्टेज पर आने का अनुरोध किया, विराट, जो आईपीएल के पहले सीजन से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ जुड़े हैं उन्होंने भी मुस्कुराते हुए इस इनविटेशन को स्वीकार किया. लेकिन विराट के स्टेज पर आते ही शाहरुख ने अपनी सुपरहिट फिल्म 'पठान' के फेमस गाने 'झूमे जो पठान' पर डांस करने को कहा. वहीं फिर क्या था जैसे ही गाना बजा, दोनों सितारों ने अपने अनोखे अंदाज में डांस करना शुरू किया. शाहरुख के साथ कदम से कदम मिलाते हुए विराट ने दिखा दिया कि मैदान के अलावा भी उनमें कितनी ऊर्जा और जोश है.

  • Mar 23, 2025 9:41 AM

    Salman Khan को देखते ही औरतों ने घेरा और फिर लगीं एक्टर के पैर छूने

    Salman Khan Video: सलमान खान एक ऐसा नाम है जो सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंटरटेनमेंट का एक मशहूर नाम बन गया है। वह बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं और उनका स्टारडम बेजोड़ है, चाहे उनका बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस कुछ भी हो।

    Salman Khan को देखते ही औरतों ने घेरा और फिर लगीं एक्टर के पैर छूने
  • Mar 23, 2025 9:09 AM

    Disha Patani ने IPL की ओपनिंग सेरेमनी में किया इतना खराब डांस

    Disha Patani IPL Performance: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्मेंस दी। सिंगर श्रेया घोषाल के परफॉर्मेंस के बाद, दिशा ने परफॉर्म किया था। लेकिन लोगों को दिशा का परफॉर्मेंस इतना अच्छा नहीं लगा, जितना आमतौर पर लगता है।

    Disha Patani ने IPL की ओपनिंग सेरेमनी में किया इतना खराब डांस
  • Mar 23, 2025 9:09 AM

    करोड़ों की कमाई करने वाली John Abraham की फिल्म लाखों में सिमटी,

    The Diplomat Box Office Collection Day 9: इसी महीने जॉन अब्राहम ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी और लोगों को दिखाया कि उनकी एक्टिंग में कितना दम है। जी हां, 14 मार्च को रिलीज हुई 'द डिप्लोमैट' लोगों का दिल जीत रही है लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म की कमाई करोड़ों से हटकर लाखों में सिमट गई है।

    करोड़ों की कमाई करने वाली John Abraham की फिल्म लाखों में सिमटी,

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X