मेरठ हत्याकांड में नया खुलासा, Muskan Rastogi का बॉयफ्रेंड करता था जादू-टोना, कमरे से मिली शैतान की तस्वीरें

Meerut Murder

Meerut Murder Update: 29 साल के पूर्व मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी और उनके प्रेमी के हाथों जघन्य हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आगे की इनवेस्टिगेशन में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उनके प्रेमी साहिल शुक्ला के बारे में नए खुलासे के साथ मामला अब और भी गहरा हो गया है।

तंत्र-मंत्र का जुड़ा एंगल

मामले की गहराई से जांच करने पर, पुलिस को काफी अहम सुराग मिले हैं, जिसमें हत्या के बाद कपल की हिमाचल प्रदेश में छुट्टियां मनाने और तंत्र-मंत्र की प्रथाएं भी शामिल हैं। सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जब इनवेस्टगेटर्स ने साहिल शुक्ला के घर की तलाशी ली तो कुछ अजीब चीजें सामने आईं। उनका कमरा शैतानी प्रतीकों, तंत्र-मंत्र के साइन और रहस्यमयी अंग्रेजी लाइनों से भरा हुआ था।

साहिल शुक्ला के घर से वायरल हुआ वीडियो

कथित तौर पर उस जगह का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साहिल के पड़ोसियों ने यह भी खुलासा किया कि वह अक्सर काले और पीले रंग के कपड़े पहने हुए दिखाई देता था। वह महाकाल लिखा हुआ लॉकेट पहने हुए रहता था और अक्सर अजीब बर्ताव करता था।

यह भी पढे़ं- Sushant Singh Rajput के मामले में Rhea Chakraborty को मिली क्लीन चिट, लोग करने लगे माफी की डिमांड

सौरभ की मां का दावा

सौरभ की दुखी मां रेणु देवी ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या में काले जादू का रोल था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि साहिल ने जादू-टोने के जरिए मुस्कान को बहकाया और उसे यह विश्वास दिलाया कि सौरभ की बलि देनी है। पुलिस को इनवेस्टिगेशन के दौरान यह भी पता चला कि मुस्कान ने अपने भाई के फोन का इस्तेमाल करके नकली स्नैपचैट अकाउंट बनाए, जहां उसने साहिल को यकीन दिलाया कि उसकी मरी हुई मां की आत्मा उससे बात कर रही है और मानव बलि की मांग कर रही है।

यह भी पढ़ें- Kashmera Shah को खुलेआम धोखा दे रहे थे Krushna Abhishek? इस एक्ट्रेस के साथ चल रहा था नैन मटक्का!

2016 में हुई थी सौरभ और मुस्कान

जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत, जिन्हें बाद में लंदन में नौकरी मिल गई थी, अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी के साथ मेरठ में रह रहे थे। मुस्कान और सौरभ ने 2016 में लव मैरिज की थी और उनकी एक छह साल की बेटी भी थी।

यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput के मामले में Rhea Chakraborty को मिली क्लीन चिट, लोग करने लगे माफी की डिमांड

बॉयफ्रेंड संग हत्या की प्लानिंग की

हालांकि, उनकी नॉर्मल सी दिखने वाली जिंदगी में तब एक भयावह मोड़ आया जब मुस्कान और उनके बचपन के दोस्त से प्रेमी बने साहिल शुक्ला ने सौरभ को अपने रास्ते से हटाने का फैसला किया। जांच के अनुसार, दोनों ने सौरभ को अपने रिश्ते में एक अड़चन के रूप में देखा और उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई।

यह भी पढ़ें- Salman Khan को देखते ही औरतों ने घेरा और फिर लगीं एक्टर के पैर छूने, आनन-फानन में...

कई बार मारने की कोशिश की

मुस्कान और साहिल ने 25 फरवरी, 2025 को अपनी पहली कोशिश की, जब मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवाएं दी थी। हालांकि, इससे सौरभ को सिर्फ नींद आई लेकिन उसे कुछ हुआ नहीं। अपने रास्ते के पत्थर को साफ करने के लिए मुस्कान ने सौरभ को फिर से नशीला पदार्थ दिया और इस बार जब वो बेहोश हो गया, तो साहिल उनके घर में घुस गया। दोनों ने मिलकर सौरभ को कई बार चाकू घोंपा, फिर उसके शरीर के कम से कम 15 टुकड़े किए और फिर उन्हें प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया।

यह भी पढ़ें- Disha Patani ने IPL की ओपनिंग सेरेमनी में किया इतना खराब डांस, बीच में ही रोकनी पड़ी परफॉर्मेंस!

सौरभ की मौत के बाद मुस्कान बॉयफ्रेंड संग घूमने गईं

सबसे ज्यादा परेशान करने वाला खुलासा ऑनलाइन सामने आया एक वीडियो था, जिसमें मुस्कान और साहिल हत्या के सिर्फ 11 दिन बाद मनाली में होली मनाते हुए दिखाई दे रहे थे। क्लिप में मुस्कान हंसती हुई, रंगों से खेलती हुई, साहिल को केक खिलाती हुई और उसे चूमती हुई दिखाई दे रही है।

More from Filmibeat

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X