Kashmera Shah को खुलेआम धोखा दे रहे थे Krushna Abhishek? इस एक्ट्रेस के साथ चल रहा था नैन मटक्का!

Krushna Abhishek Cheated Kashmera Shah: टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई कपल हैं, जो अपने प्यार से लोगों के दिलों को आज भी जीत रहे हैं और सबसे पसंदीदा जोड़ी में से एक है कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की जोड़ी। इस कपल की केमिस्ट्री को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार कृष्णा पर कश्मीरा को चीट करने का आरोप लगा था।
सात साल तक लिव इन में थे कृष्णा और कश्मीरा
सात साल तक लिव-इन में रहने के बाद कृष्णा कश्मीरा से खुशी-खुशी शादी कर चुके हैं। यह जोड़ा 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां लड़कों का माता-पिता बना। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि कृष्णा और कश्मीरा की शादी से पहले, कृष्णा का आशिक बनाया आपने की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के साथ अफेयर था।
यह भी पढ़ें- Sushant Singh Rajput के मामले में Rhea Chakraborty को मिली क्लीन चिट, लोग करने लगे माफी की डिमांड
कृष्णा की जिंदगी में तनुश्री की एंट्री
कृष्णा और कश्मीरा की जिंदगी में सब ठीक चल रहा था लेकिन तभी कृष्णा की लाइफ में एंट्री हुई उस समय की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की। शुरुआत में तनुश्री और कृष्णा को करीबी दोस्त बताया गया लेकिन बाद में इनके अफेयर के चर्चे बहुत जोरों से होने लगे।
यह भी पढ़ें- Salman Khan को देखते ही औरतों ने घेरा और फिर लगीं एक्टर के पैर छूने, आनन-फानन में...
कश्मीरा को किया प्रपोज
जैसे ही इस बात की भनक कश्मीरा को पड़ी तो उन्हें काफी दर्द हुआ, ऐन मौके पर कृष्णा अभिषेक संभल गए और उन्हें इस बात का एहसास भी हुआ कि वो कश्मीरा से बेतहाशा प्यार करते हैं। लिहाजा उन्होंने 'नच बलिए' के सेट पर कश्मीरा को प्रपोज कर दिया। दोनों ने 2013 में लास वेगास में शादी कर ली और इस शादी की खबर उन्होंने अपने पैरेंट्स तक को नहीं दी।
यह भी पढ़ें- Disha Patani ने IPL की ओपनिंग सेरेमनी में किया इतना खराब डांस, बीच में ही रोकनी पड़ी परफॉर्मेंस!
साथ नजर आते हैं कृष्णा कश्मीरा
हालांकि, धीरे-धीरे सबकुछ ठीक हो गया। अब कृष्णा और कश्मीरा बतौर पति-पत्नी काफी खुश हैं और मिलकर अपने बच्चों को पाल रहे हैं। कृष्णा और कश्मीरा लाफ्टर शेफ 2 में एक साथ नजर आ रहे हैं और इनकी जोड़ी को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications













