The Diplomat BOC Day 9: करोड़ों की कमाई करने वाली John Abraham की फिल्म लाखों में सिमटी, बस हुआ इतना कलेक्शन

The Diplomat

The Diplomat Box Office Collection Day 9: इसी महीने जॉन अब्राहम ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी और लोगों को दिखाया कि उनकी एक्टिंग में कितना दम है। जी हां, 14 मार्च को रिलीज हुई 'द डिप्लोमैट' लोगों का दिल जीत रही है लेकिन धीरे-धीरे इस फिल्म की कमाई करोड़ों से हटकर लाखों में सिमट गई है।

'द डिप्लोमैट' के बारे में

यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसमें एक भारतीय डिप्लोमैट एक महिला को बचाने की कोशिश कर रहा है जो कथित तौर पर एक पाकिस्तानी शख्स के हनी-ट्रैप में फंस गई है। द डिप्लोमैट, में दिखाया गया है कि कैसे साजिश रचकर भारतीय महिला को एक पाकिस्तानी शख्स उस अपने पास पाकिस्तान बुला लेता है और फिर उसे वहां पर कैद करके, उस महिला पर जुल्म करता है। शुरुआत में तो इस फिल्म ने अच्छा परफॉर्म किया लेकिन अब यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने के लिए स्ट्रगल कर रही है।

'द डिप्लोमैट' की कमाई

अच्छी शुरुआत के बावजूद, जॉन अब्राहम की एक्शन थ्रिलर द डिप्लोमैट ने दूसरे वीकेंड पर धीमी शुरुआत की। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म से भारत में कुल ₹21.27 करोड़ की कमाई करने की उम्मीद है। सैकनिल्क के शुरुआती अनुमान के अनुसार, शनिवार को जॉन अब्राहम की फिल्म ने कुल ₹87 लाख कमाए। यह आंकड़ा पहले शनिवार को द डिप्लोमैट द्वारा कमाए गए ₹4.65 करोड़ से काफी कम है।

लाखों पर सिमटी कमाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें, पहले दिन द डिप्लोमैट ने ₹4 करोड़ कमाए थे। लेकिन पहले वीकेंड में इस फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ गई। जैसे-जैसे दिन बीतते गए, कमाई में फिर से गिरावट देखी गई और अब आलम यह है कि करोड़ों में कमाई करने वाली ये फिल्म लाखों में ही सिमट कर रह गई है।

Take a Poll

द डिप्लोमैट ने अपना बजट वसूल कर लिया

आपको बता दें, 'द डिप्लोमैट' को कुल ₹20 करोड़ के बजट में बनाया गया था। अब तक, फिल्म ने ₹21.27 करोड़ कमाए हैं, जिसका मतलब है कि इस फिल्म ने इनवेस्ट किए गर रकम से ज्यादा कमाई कर ली है और आने वाले दिनों में ये फिल्म मेकर्स को फायदा ही देगी, नुकसान नहीं।

द डिप्लोमैट पर जॉन अब्राहम की राय

द डिप्लोमैट में लीड रोल निभाने वाले जॉन अब्राहम ने कहा कि लोगों को इस फिल्म से जीरो होप्स थीं, लेकिन इस फिल्म ने उन लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और काफी अच्छा परफॉर्म किया। एक्टर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था- "द डिप्लोमैट के मामले में, हमने स्टूडियो को गलत साबित कर दिया है, ओटीटी को गलत साबित कर दिया है और सभी को गलत साबित कर दिया है। द डिप्लोमैट के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि सभी को इस फिल्म से उम्मीदें नहीं थीं। इसलिए, जीरो से, जब आप दो-तीन पर नहीं जाते बल्कि आप सीधे 10 पर चले जाते हैं, तो लोग कहते हैं, 'अरे वाह, यह तो पागलपन है'। मेरे पास लोग आते हैं और कहते हैं, 'क्या इस स्टूडियो को पता है कि उनके पास पिछले 10 सालों में सबसे अच्छी फिल्म है?'। इस फिल्म को लेकर लोगों की राय ही मेरे लिए एक जीत के बराबर है।"

कहां हैं अब उज्मा और जेपी सिंह

यह एक्शन-थ्रिलर भारतीय नागरिक उज्मा अहमद (सादिया खतीब ने निभाया) की असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है, जिसे कथित तौर पर एक पाकिस्तानी व्यक्ति से शादी करने के लिए धोखा दिया जाता है। जॉन अब्राहम ने इस फिल्म में डिप्लोमैट जेपी सिंह का रोल अदा किया है, जिन्होंने उज्मा अहमद को पाकिस्तान के भारतीय दूतावास में रखा था। सभी विरोधों के बावजूद उन्होंने उज्मा को उनके धोखेबाज पति को नहीं सौंपा। जेपी सिंह इन दिनों इजराइल में भारत के डिप्लोमैट के रूप में काम कर रहे हैं। उज्मा भी भारत लौट चुकी हैं और भारत में अपना काम करके खुशी-खुशी रह रही हैं।

More from Filmibeat

Read more about: john abraham
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X