..................... bollywood news in hindi live updates 21 March Anil Kapoor Movie nayak sequel boney kapoor scam - Hindi Filmibeat

Bollywood Highlights: नायक फिल्म का बनेगा सीक्वल, बोनी कपूर ने किया बड़ा घोटाला

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 21 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

अनिल कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार वजह 23 साल पहले रिलीज हुई उनकी फिल्म 'नायक' है। साल 2001 में आई इस आइकॉनिक पॉलिटिकल थ्रिलर का सीक्वल बनने जा रहा है। इस फिल्म को सिद्धार्थ और ममता आनंद अपने बैनर तले बनाने जा रहे हैं, जो है मार्फ्लिक्स पिक्चर्स। पहली फिल्म की तरह ही इसका सीक्वल भी पॉलिटिकल बैकड्रॉप पर बेस्ड होगा। जिसे बड़े लेवल पर बनाया जाएगा। फिल्म को मिलन लुथरिया डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके लिए प्लॉट भी फाइनल कर लिया गया है।

लंबे समय के इंतजार के बाद बोनी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैदान' बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी और इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं। लेकिन इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही बोनी कपूर विवादों का हिस्सा बन गए हैं।

जैसे ही फिल्म अपनी रिलीज के करीब पहुंची, एक वेंडर ने मैदान के प्रोड्यूसर बोनी कपूर के खिलाफ लगभग एक करोड़ रुपये की पेमेंट ना करने पर मामला दर्ज किया है। मिडडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेहेराफ्रिन इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड के निनाद नयामपल्ली ने सिविल कोर्ट में एक मामला दायर किया है।

LIVE Feed
  • Mar 21, 2024 7:30 PM

    अलाना पांडे के बेबी शावर में पहुंचे ये सितारे, जमकर वीडियो हो रही वायरल

    Alanna Panday baby shower video viral: अनन्या पांडे (Ananya Panday) की बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) प्रेग्नेंट हैं वे जल्द ही मां बनने वाली हैं इसी खुशी में मुंबई में उनका बेबी शावर रखा गया है। इस फंक्शन में कई सितारों शिरकत किया है। गौरी खान डेनिम लुक में नजर आईं। वहीं अलाना की मौसी अनन्या पांडे व्हाइट मिडी पहनी दिखीं। बता दें कि इस फंक्शन में अनन्या के साथ आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए। इनके अलावा बिपाशा बसु, शनाया कपूर, महीप कपूर, सुशीला चरक, हेलन, सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री समेत कई सितारे अलाना और आइवर को बधाई देने आए हैं।

    अलाना पांडे के बेबी शावर में पहुंचे ये सितारे, जमकर वीडियो हो रही वायरल
  • Mar 21, 2024 5:27 PM

    अनन्या पांडे की बहन अलाना ने किया खुलासा कि देंगी बेटे को जन्म...

    Ananya Panday's sister Alana revealing the gender: अनन्या पांडे (Ananya Panday) की बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुन फैन्स हैरान रह गए हैं। जी हां, अलाना पांडे और उनके पति आइवर बताते हैं कि अलाना बेटे को जन्म देंगी। वहीं लिंग रिवील करने पर लोगों को गुस्सा आ गया है। अलाना सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल की जा रही हैं।

    अनन्या पांडे की बहन अलाना ने किया खुलासा कि देंगी बेटे को जन्म...
  • Mar 21, 2024 4:22 PM

    6 महीने की हुई दिशा परमार और राहुल वैद्य की बेटी 'नव्या' धूमधाम से किया सेलिब्रेशन

    Disha Parmar and Rahul Vaidya celebrates daughter Navya's birthday: टीवी स्टार दिशा परमार और सिगंर राहुल वैद्य ने हाल ही में अपनी बेटी का छठा जन्मदिन मनाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिशा परमार अपनी बेटी और पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं दूसरी तस्वीर में नव्या के क्यूट एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं। वहीं तीसरा उन्होंने वीडियो शेयर किया है। जहां देखा जा सकता है कि राहुल वैद्य बेटी के जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं। वहीं उसके साथ पूरा परिवार नजर आ रहा है। वहीं आखिरी फोटो में फैमिली की तस्वीर देखी जा सकती है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही दिशा लिखती हैं- हमारी लाडली 6 महीने की हो गई है।

    6 महीने की हुई दिशा परमार और राहुल वैद्य की बेटी 'नव्या' धूमधाम से किया सेलिब्रेशन
  • Mar 21, 2024 3:06 PM

    Do Aur Do Pyaar Teaser Out: फिल्म में जमकर रोमांस करती दिखेंगी विद्या बालन और इलियाना, टीजर ने उड़ाए होश

    टीजर की शुरुआत में देखा जाता है कि विद्या बालन और सेंथिल राममूर्ति रोमांटिक होते नजर आते हैं। वहीं इलियाना डिक्रूज प्रतीक गांधी के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म में शानदार सीन्स के अलावा बेहतरीन डायलॉन्स भी हैं जो दर्शकों को आखिरी तक बांधे रखेंगे। बता दें कि इस फिल्म को एलिप्सिस एंटरटेनमेंट द्वारा प्रजेंट किया जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन शीर्षा गुहा ठाकुरता ने किया है। बता दें कि यह उनके निर्देशन की पहली फिल्म है। इस फिल्म को प्रोड्यूस समीर नायर, दीपक सहगल, अतुल और स्वाति अय्यर चावला ने मिलकर किया है। फिल्म के रिलीज की बात करें तो यह फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

  • Mar 21, 2024 2:30 PM

    घुटनों के बल जान्हवी कपूर ने चढ़ी इतनी सीढियां?

    ओरी के इस व्लॉग में आप देखेंगे कि जान्हवी कपूर खुद खुलासा कर रही हैं कि, यह शायद मंदिर में उनकी 50वीं चढ़ाई है और शिखर ने कहा कि यह उनकी नौवीं बार है। यह ओरी की मंदिर की पहली यात्रा और चढ़ाई थी।

  • Mar 21, 2024 2:07 PM

    Urfi Javed ने शेयर की Shah Rukh Khan के साथ सेल्फी

    हाल ही में उर्फी जावेद ने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर किंग खान यानी कि शाहरुख खान के साथ एक तस्वीर शेयर कर की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि किंग खान उर्फी के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वहीं उर्फी आंख मारते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा-अपने पसंदीदा से मिली। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर किए हुए कुछ ही देर हुई है और सोशल मीडिया पर यह तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है।

  • Mar 21, 2024 1:34 PM

    शॉर्ट्स में दिशा पाटनी की बहन का डांस वीडियो वायरल, ट्रोल

    इस वीडियो में वो काफी खुश हैं और लगातार पंजाबी गाने में डांस करती हुई दिख रही हैं। Filmygyan ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा है, ''दिशा पटानी की बहन खुशबू कितनी प्यारी हैं! उनके नृत्य कौशल को 10 में से रेटिंग दें?'' इसके बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।

    शॉर्ट्स में दिशा पाटनी की बहन का डांस वीडियो वायरल, ट्रोल
  • Mar 21, 2024 1:10 PM

    गोविंदा की दोबारा हुई शादी

    गोविंदा अपनी हमसफर यानी पत्नी सुनीता के साथ डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंचे थे। वो बतौर गेस्ट शो के स्पेशल एपिसोड का हिस्सा बने। इस दौरान ही उनकी शादी दोबारा कराई गई, किसी नई लड़की के साथ नहीं बल्कि उनकी 37 साल की साथी यानी उनकी पत्नी से ही। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें माधुरी दीक्षित गोविंदा से कहती हैं कि उनकी शादी कब हुई इसका पता ही नहीं चला। इस पर दुख जाहिर करते हुए गोविंदा की पत्नी सुनीता कहती हैं कि उनके पास शादी की कोई तस्वीर ही नहीं है। इसके जवाब में माधुरी दीक्षित कहती हैं कि फोटोज नहीं हैं कोई बात नहीं, लेकिन आपके पास 'डांस दीवाने' का परिवार है, दुल्हा-दुल्हन भी हैं तो आज आपकी वरमाला कराएंगे। इसके बाद सुनील शेट्टी और माधुरी वरमाला पकड़ाते हैं और फिर गोविंदा और सुनीता एक दूसरे को वरमाला पहनाकर दोबारा शादी करते हैं।

  • Mar 21, 2024 1:08 PM

    सानिया मिर्जा ने परिवार संग शेयर की धांसू तस्वीरें

    टेनिस स्टार सानिया मिर्जा क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद से काफी चर्चा में हैं। सानिया मिर्जा तलाक के बाद से सोशल मीडिया हैंडल से एक के बाद तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब इसी बीच सानिया मिर्जा ने तलाक के बाद पहली बार अपने परिवार संग फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में सानिया मिर्जा अपने बेटे और परिवार के साथ इफ्तारी करती हुई नजर आ रही हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरों में सानिया काफी खुश दिखाई दीं।

  • Mar 21, 2024 12:35 PM

    Elvish Yadav केस में आया बड़ा अपडेट

    फेमस यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर एल्विश यादव हाल ही में तब सुर्खियों में आए जब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और उनके ऊपर एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस) एक्ट लगा दिया गया था। एल्विश याद के खिलाफ एनडीपीएस(NDPS) एक्ट हटा दिया गया। इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया। कई लोगों को उनकी गिरफ्तारी और उसके बाद की रिहाई से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में हैरान कर दिया है।

    Elvish Yadav केस में आया बड़ा अपडेट
  • Mar 21, 2024 12:32 PM

    एक्ट्रेस की जान बचाने के लिए परिवार के पास नहीं हैं पैसे

    साउथ इंडियन एक्ट्रेस अरुंधति नायर को लेकर पिछले दिनों खबरें आई थीं कि उनका बुरी तरह से एक्सीडेंट हो गया है और अब वो जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस लगातार उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। अरुंधति की बहन आरती ने कहा कि जब परिवार और दोस्तों ने अरुंधति के लिए पैसे जुटाने का अभियान शुरू किया, तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी ट्रोलिंग से बचने के लिए परिवार ने फंड रेजिंग पेज को हटा लिया है।

    एक्ट्रेस की जान बचाने के लिए परिवार के पास नहीं हैं पैसे
  • Mar 21, 2024 11:53 AM

    सद्गुरु की खराब तबीयत देखकर कंगना हुई इमोशनल

    कंगना रौनत इन दिनों बेहद दुखी चल रही हैं और इसकी वजह है आध्यात्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव की तबियत जिसकी वजह से एक्ट्रेस दुखी हो गई हैं. ऐसे में अब कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम और एक्स पर सद्गुरु का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही भावुक नोट भी लिखा. कंगना ने लिखा ‘आज जब मैंने सद्गुरु जी को आईसीयू में बिस्तर पर लेटे हुए देखा तो मैं अचानक उनकी इस दशा से प्रभावित हुई. इससे पहले मुझे कभी यह ख्याल ही नहीं आया कि वह भी हमारी ही तरह हड्डियों, खून और मांस से बने हैं.’

  • Mar 21, 2024 11:52 AM

    कअप रूम में घंटों रहते थे प्रतीक्षा होनमुखे-शहजादा धामी

    यह रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में रोहित का रोल निभाने वाले शिवम खजूरिया ने ही बीते दिन खुलासा किया था कि शहजादा धामी की वजह से प्रतीक्षा होनमुखे को शो से बाहर किया गया है। वहीं अब इसमें नया खुलासा हुआ है। जूम टीवी की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि प्रतीक्षा होनमुखे और शहजादा धामी शूटिंग के टाइम एक दूसरे के मेकअप रूम में काफी लंबा-लंबा वक्त बिताते थे, जिस वजह से अक्सर शूटिंग में देरी होती थी। इस वजह से दोनों को कई बार चेतावनी भी मिली, लेकिन दोनों ने मेकर्स की इस चेतावनी को इग्नोर कर दिया। इतना ही नहीं, शहजादा धामी शो के डायरेक्टर रोमेश कालरा को बाहर निकलवाना चाहते थे और इस बारे में उन्होंने कई बार राजन शाही से बात भी की लेकिन उन्होंने एक्टर की इस बात पर ध्यान नहीं दिया। हालांकि, जब चीजें ज्यादा खराब हो गईं तब प्रोड्यूसर को एक्शन लेना पड़ा और फिर दोनों एक्टर को बाहर का रास्ता दिखाया।

  • Mar 21, 2024 11:50 AM

    मलाइका अरोड़ा संग स्पॉट हुए अर्जुन कपूर

    'सिंघम 3' फेम स्टार अर्जुन कपूर फिल्म रिलीज से पहले एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अर्जुन कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में अर्जुन कपूर गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ दिखाई दिए। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा कई दिनों के बाद साथ नजर आए। कपल को एक साथ में साथ में स्पॉट किया गया। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में अर्जुन कपूर बेहद हैंडसम लग रहे थे, तो वहीं मलाइका अरोड़ा का सादगी भरा लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा फोन चलाती हुई दिखाई दे रही हैं, जिसको लेकर लोग उनकी टांग खिचांई भी करते नजर आए।

  • Mar 21, 2024 11:03 AM

    शैतान की अब भी पकड़ है मजबूत

    शैतान अभी भी बॉक्स ऑफिस पर खूब पैसा कमा रही है, और यह हैरान वाली बात है कि यह 'योद्धा' और 'बस्तर: द नक्सल स्टोरी' सहित किसी भी अन्य हालिया फिल्म की तुलना में कितना बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कलेक्शन रिपोर्ट की बात करें तो अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ने मंगलवार के 3 करोड़ के मुकाबले 13वें दिन 2.75 करोड़ रुपये की कमाई कर मजबूत पकड़ बना ली है। इससे पता चलता है कि फिल्म तीसरे वीकेंड में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी और 150 करोड़ के आंकड़े के एक कदम करीब पहुंच जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय देशों से 30 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई के साथ फिल्म की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस इनकम 158.6 करोड़ रुपये तक बढ़ गई है।

  • Mar 21, 2024 10:53 AM

    ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर अब देखें OTT पर

    बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई। नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस फिल्म को लेकर अपडेट दिया गया है। अब बाकी जानकारी फिल्म की एक छोटी सी क्लिपिंग के साथ कैप्शन में दी गई है। कैप्शन में लिखा है- ‘लेडीज एंड जेंटलमैन फाइटर अपनी लैंडिंग के लिए तैयार है। यह फिल्म आज रात यानी 20 तारीख 12 बजे नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

  • Mar 21, 2024 10:10 AM

    शाहरुख खान ने ली उर्फी जावेद संग सेल्फी

    उर्फी जावेद की एक तस्वीर ने लोगों को हैरान कर दिया है। इस तस्वीर में उर्फी जावेद बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। इस वायरल हो रही तस्वीर को उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। इस तस्वीर में शाहरुख खान सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। उर्फी जावेद और शाहरुख खान की इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है। इस तस्वीर को उर्फी जावेद ने अपनी सबसे फेवरेट तस्वीर बताया है।

    शाहरुख खान ने ली उर्फी जावेद संग सेल्फी
  • Mar 21, 2024 10:07 AM

    करीना कपूर ने सैफ अली खान संग एयरपोर्ट पर मारी धांसू एंट्री

    बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। अभी हाल ही में करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। इस दौरान करीना कपूर और सैफ अली खान की जोड़ी कमाल की लग रही थी। अब इसके बाद करीना कपूर का नया वीडियो सामने आ रहा है। इस वीडियो में करीना कपूर के साथ उनके पति सैफ अली खान और एक्ट्रेस के दोनों बेटे तैमूर और जेह नजर आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X