अलाना पांडे के बेबी शावर में पहुंचे ये सितारे, रखी गई है ये खूबसूरत थीम

Alanna Panday baby shower video viral: अनन्या पांडे (Ananya Panday) की बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) मां बनने वाली हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से अलाना आए दिनों सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों अलाना पांडे के पैटरनिटी फोटोशूट जमकर वायरल हुए हैं। कभी समंदर किनारे बेबी बंप दिखाकर फोटोशूट करती तो कभी पति के साथ मिलकर अपनी कंप्लीट फैमिली पिक्चर लेती हैं। बता दें कि जल्द ही अलाना की डिलीवरी होगी उससे पहले अलाना का बेबी शावर रखा गया है। बता दें कि यह गोद भराई की रस्म मुंबई में रखी गई है।
इन सितारों ने की शिरकत
आपको बता दें कि अलाना पांडे के बेबी शावर में की सितारों को देखा गया। गौरी खान डेनिम लुक में नजर आईं। वहीं अलाना की मौसी अनन्या पांडे व्हाइट मिडी पहनी दिखीं। बता दें कि इस फंक्शन में अनन्या के साथ आदित्य रॉय कपूर भी नजर आए। इनके अलावा बिपाशा बसु, शनाया कपूर, महीप कपूर, सुशीला चरक, हेलन, सलमान खान की बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री समेत कई सितारे अलाना और आइवर को बधाई देने आए हैं।
इस वीडियो को लेकर ट्रोल हुईं अलाना
अलाना ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस दौरान कपल जमकर इंजॉय करता है और केक कट करता है। वहीं आइवर के केक वाले ग्लास में नीला रंग आता है जिसे देख वे अंदाजा लगाते हैं कि बेबी बॉय होगा। इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। इस वीडियो के बाद दोनों अपनी तस्वीरें भी शेयर करते हैं जिसमें वे लिखते हैं- हम इंतजार नहीं कर सकते अपने बेटे से मिलने के लिए। बता दें कि इस वीडियो की वजह से अलाना पांडे को लोग जमकर ट्रोल कर रहे हैं इतना ही नहीं जेंडर रिवील करने को क्राइम बता रहे हैं।
पिछली साल की थी अलाना ने शादी
अलाना पांडे की शादी पिछली साल 16 मार्च को हुई थी। हाल ही में दोनों ने शादी की पहनी सालगिरह मनाई थी। आपको बता दें कि अलाना के पति आइवर मैक्री अमेरिकी फिल्ममेकर हैं लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी।


Click it and Unblock the Notifications











