अनन्या पांडे की बहन अलाना ने बताया कि होगा 'बेटा', बच्चे का लिंग बताने पर आग बबूला हुए लोग

Ananya Panday

Ananya Panday's sister Alana revealing the gender: अनन्या पांडे (Ananya Panday) की बहन अलाना पांडे (Alanna Panday) मां बनने वाली हैं। जब से अलाना पांडे ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है तब से वे किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। बता दें कि कभी अलाना पांडे के फोटोशूट वायरल होते हैं तो कभी उनके पैटरनिटी शूट के वीडियो। वहीं हाल ही में अलाना और उनके पति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कपल पहले तो काफी मस्ती करता है, लेकिन बाद में ऐसा खुलासा करता है जिसे देख लोग भड़क जाते हैं। चलिए देखते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है।

अलाना ने बताया की बेटे का होगा जन्म
अलाना ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें कपल व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आ रहा है। इसके बाद दोनों केक के पास जाते हैं जिसपर लिखा होता है बेबी। अलावा और इवोर दोनों ही ग्लास से केक को काटते हैं। वहीं आइवर के केक वाले ग्लास में नीला रंग आता है जिसे देख वे अंदाजा लगाते हैं कि बेबी बॉय होगा। इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। इस वीडियो के बाद दोनों अपनी तस्वीरें भी शेयर करते हैं जिसमें वे लिखते हैं- हम इंतजार नहीं कर सकते अपने बेटे से मिलने के लिए। बता दें कि इस पोस्ट पर जमकर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं और लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

वीडियो देख भड़क गए फैन्स
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा आप इतने श्योर कैसे हो कि बेटा ही होगा। तो वहीं दूसरे ने लिखा बच्चे के लिंग के बारे में जन्म से पहले बताना क्राइम कहलाता है। तो वहीं तीसरे ने लिखा मुझे दुख है कि इस तरह से जेंडर रिवील किया जा रहा है। बता दें कि अलाना पांडे की शादी पिछली साल 16 मार्च को हुई थी। हाल ही में दोनों ने शादी की पहनी सालगिरह मनाई थी। आपको बता दें कि अलाना के पति आइवर मैक्री अमेरिकी फिल्ममेकर हैं लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X