6 महीने की हुई दिशा परमार और राहुल वैद्य की बेटी 'नव्या' सेलिब्रेट किया बर्थडे

Disha Parmar

Disha Parmar and Rahul Vaidya celebrates daughter Navya's birthday: टीवी स्टार दिशा परमार और सिंगर राहुल वैद्य आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कभी दोनों नव्या के साथ खास समय बिताते नजर आते हैं तो कभी दोनों बच्ची को पेट्स और एनिमल से मिलवाने ले जाते हैं। फिलहाल तो दोनों पेरेंट्स अपनी बेटी नव्या के सबसे खास पल को मनाते नजर आ रहे हैं। जी हां, बता दें कि दोनों की लाडली नव्या 6 महीने की हो गई है। दिशा ने बेटी के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

दिशा परमार ने मनाया बेटी का जन्मदिन
दिशा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दिशा परमार अपनी बेटी और पति के साथ पोज देती नजर आ रही हैं दूसरी तस्वीर में नव्या के क्यूट एक्सप्रेशन देखने को मिल रहे हैं। वहीं तीसरा उन्होंने वीडियो शेयर किया है। जहां देखा जा सकता है कि राहुल वैद्य बेटी के जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहे हैं। वहीं उसके साथ पूरा परिवार नजर आ रहा है। वहीं आखिरी फोटो में फैमिली की तस्वीर देखी जा सकती है। इन तस्वीरों के शेयर करने के साथ ही दिशा लिखती हैं- हमारी लाडली 6 महीने की हो गई है।

फैन्स ने जमकर दी बधाई
बता दें कि इन तस्वीरों पर फैन्स और सितारों के जमकर कमेंट आ रहे हैं एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा- ये बहुत ही क्यूट है। तो वहीं दूसरे ने जन्मदिन की बधाई दी। बता दें कि राहुल वैद्य और दिशा परमार ने साल 2021 में शादी की थी। वहीं शादी के दो साल बाद कपल ने 20 सितंबर साल 2023 में बेटी को जन्म दिया था। बता दें कि कपल ने शुरुआती कुछ महीनों तक बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X