Bollywood Hindi News Live: स्त्री 2 के कोरियोग्राफर की गिरफ्तारी, जल्द शुरू होगी प्यार का पंचनामा 3 की शूटिंग

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 20 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

तेलुगु इंडस्ट्री के फेमस कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा (Jani Shaikh Basha) उर्फ जानी मास्टर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। दरअसल 'पुष्पा' (Pushpa) और 'स्त्री 2' (Stree 2) जैसी फिल्मों के गानों की कोरियाग्राफी करने वाले जानी मास्टर को पॉस्को एक्ट के तहत पुलिस ने गोवा में गिरफ्तार किया है। कुछ दिनों पहले जानी मास्टर पर उनके साथ काम करने वाली 21 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में साइबराबाद की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने गोवा से जानी मास्टर (Jani Master) को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स की मानें तो जानी मास्टर को जल्द ही हैदराबाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लव रंजन के निर्देशन में बनी प्यार का पंचनामा का पहला पार्ट 2011 में शुरू हुआ था, जिसमें कार्तिक आर्यन छा गए थे। इसके बाद 2015 में आए दूसरे पार्ट में भी कार्तिक ने अपने डायलॉग से सबको इंप्रेस कर दिया था। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि मेकर्स कार्तिक के जरिए तीसरे पार्ट में भी कोई नया सरप्राइज जरूर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। प्यार का पंचनामा 3 (Pyaar Ka Punchnama 3) को लेकर मेकर्स की अलग ही प्लानिंग है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इस बार मेकर्स नए एक्टर्स को मौका देने की प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स नई कास्ट के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे। फिल्म में नए चेहरों को मौका दिया जाएगा, ताकि आज की जनरेशन इस फिल्म से अच्छे से कनेक्ट हो सकते।

LIVE Feed
  • Sep 20, 2024 6:16 PM

    एमी अवॉर्ड्स में हुई The Night Manager की एंट्री, बिखरेगा अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर का जलवा

    गुरुवार को न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंस ने एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनीज़ का एलान किया। 14 कैटेगरी में द नाइट मैनेजर एक मात्र सीरीज है जो एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है।

  • Sep 20, 2024 4:55 PM

    VIRAL: माही विज ने पिता को नहलाते हुए शेयर किया बाथरूम वीडियो, लोगों ने जमकर किया ट्रोल

    VIRAL: mahhi vij shared bathroom video: टीवी एक्ट्रेस माही विज ने हाल ही में पिता को नहलाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देख लोग जमकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

  • Sep 20, 2024 4:09 PM

    Bhojpuri Video: 'सईया के रोटी...', खेसारी लाल यादव और रानी के ज़ोरदार डांस वीडियो ने मचाया धमाल

    खेसारी लाल यादव के यूट्यूब पर भी आए दिन कोई ना कोई वीडियो और गाने वायरल होते हुए नजर आ जाते हैं। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि उनका एक वीडियो जमकर तेजी से वायरल होता हुआ भी नजर आ रहा है। जिसमें वह मशहूर भोजपुरी एक्ट्रेस रानी के साथ में खूब जमकर डांसर रोमांस कर रहे हैं।

  • Sep 20, 2024 3:48 PM

    Shama Sikander के साथ बड़े सुपरस्टार ने की बदतमीजी, जबरदस्ती गले लगाया और फिर...

    एक्ट्रेस ने कहा- "मुझे गले लगाना शूट का हिस्सा नहीं था। लेकिन मुझे लगता है कि वह किसी कारण से मुझे गले लगाना चाहता था। आप समझ सकते हैं कि कुछ लोगों में कैसा वाइब होता है।" उन्होंने आगे कहा, "जब उसने मुझे गले लगाने की कोशिश की, तो मुझे लगा कि मैं उस तरह के टच से अनकंफर्टेबल हूं। मैंने पहले कभी ऐसा महसूस नहीं किया था।"

  • Sep 20, 2024 2:59 PM

    Supreme Court का यूट्यूब चैनल हुआ हैक, चल रहे हैं अमेरिका के ऐसे Videos!

    इस चेनल में अब रिपल लैब्स नामक यूएस-आधारित कंपनी द्वारा विकसित क्रिप्टोकरेंसी को बढ़ावा देने वाले वीडियो दिखाए जा रहे हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई लोगों के होश उड़ गए हैँ। हैकर्स ने अपना ताकत दिखाते हुए इतने बड़े अपराध को अंजाम दिया है।

  • Sep 20, 2024 2:06 PM

    Tumbbad Re-Release BOC: थम नहीं रही तुम्बाड की कमाई, 7वें दिन किया इतना कलेक्शन...

    तुम्बाड जब से दोबारा रिलीज हुई है तब से बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है। इसने फिर से रिलीज होने के बाद से सिर्फ सात दिनों में टोटल 13.44 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह से फिल्म ने सातवें दिन 1.33 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर जमकर खींचा है।

  • Sep 20, 2024 1:39 PM

    अमेरिका की ध्रुवी पटेल ने जीता मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024 का खिताब

    20 सितंबर अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम' की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2024' घोषित किया गया है. मिस इंडिया वर्ल्डवाइड भारत से बाहर आयोजित की जाने वाली सौंदर्य प्रतियोगिता है. ध्रुवी हिंदी फिल्मों में अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की दूत बनना चाहती हैं. न्यूजर्सी के एडिसन में मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का ताज पहनाए जाने के बाद ध्रुवी ने कहा, 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब जीतना अभूतपूर्व सम्मान है. यह ताज से कहीं बढ़कर है. ये मेरी विरासत, मेरे मूल्यों और वैश्विक स्तर पर दूसरों को प्रेरित करने का अवसर प्रदान करता है'.

  • Sep 20, 2024 1:37 PM

    Emmy Awards 2024 में हुई आदित्य रॉय कपूर की The Night Manager की एंट्री

    गुरुवार को न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज ने एमी अवॉर्ड्स के नॉमिनीज का एलान किया है। 14 कैटेगरी में द नाइट मैनेजर एक मात्र सीरीज है, जो एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेट हुई है। इसे बेस्ट ड्रामा सीरीज कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है।

  • Sep 20, 2024 1:37 PM

    IC 814 में आतंकवादियों के नाम पर हुए विवाद को लेकर Dia Mirza ने तोड़ी चुप्पी

    क्राइम थ्रिलर सीरीज आईसी 914 में जर्नलिस्ट का किरदार निभाने वालीं दीया मिर्जा ने गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में आतंकवादियों के नाम पर हुए बवाल पर रिएक्शन दिया है। अभिनेत्री ने कहा, "मुझे लगता है कि जो मायने रखता है वह है इरादा। मुझे नहीं लगता कि शो का इरादा किसी भी तरह की असहमति पैदा करना है। यही सबसे महत्वपूर्ण बात है और यही हमारी सच्चाई है। दूसरी बात यह है कि मुझे लगता है कि जिस चीज पर सवाल उठाया जा रहा है, वह सत्यापित और तथ्यात्मक है। आप इस पर कैसे बहस करेंगे?"

  • Sep 20, 2024 1:36 PM

    बेरहम खलनायक बनकर सलमान खान के साथ भिड़ेगा 37 साल का ये एक्टर

    साजिद नाडियावाला निर्मित सिकंदर में सलमान खान का सामना 37 साल के एक्टर के साथ होने वाला है। काफी समय से फिल्म के विलेन को लेकर चर्चा हो रही थी। अब खुद अभिनेता ने अपनी भूमिका को कन्फर्म कर दिया है।

  • Sep 20, 2024 11:41 AM

    Stree 2 के गाने 'आई नहीं' के कोरियोग्राफर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Stree 2 Choreogrpaher Master Jani Arrested: बाहुबली और पुष्पा: द राइज जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर तेलुगु कोरियोग्राफर जानी मास्टर को साइबराबाद पुलिस ने गोवा में गिरफ्तार किया है, जहां उन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को यह जानकारी दी।

    Stree 2 के गाने 'आई नहीं' के कोरियोग्राफर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Sep 20, 2024 11:40 AM

    Siddhant Chaturvedi की फिल्म के आंकड़े आए सामने

    Yudhra Box Office Collection: राघव जुयाल इन दिनों खूब चर्चा में हैं। 'किल' और 'ग्यारह ग्यारह' में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने के बाद, अब उनकी नई फिल्म रिलीज हो रही है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। हम बात कर रहे हैं युध्रा की, जो एक एक्शन ड्रामा है और इसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन भी मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही गजराज राव, राम कपूर, राज अर्जुन और शिल्पा शुक्ला भी लीड रोल में हैं। श्रीधर राघवन की डायरेक्टेड इस फिल्म का प्रोडक्शन फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया है।

    Siddhant Chaturvedi की फिल्म के आंकड़े आए सामने
  • Sep 20, 2024 11:39 AM

    आराध्या ने सबके सामने किया ऐसा काम, ऐश्वर्या की परवरिश की हो रही तारीफ

    Aishwarya Rai Bachchan Daughter Aaradhya Bachchan Video: ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन के साथ दुबई में SIIMA 2024 अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। ऐश्वर्या और आराध्या ने अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इवेंट के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इन सबमें एक वीडियो ऐसा भी है जिसे देखकर लोग ऐश्वर्या की परवरिश की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

    आराध्या ने सबके सामने किया ऐसा काम, ऐश्वर्या की परवरिश की हो रही तारीफ
  • Sep 20, 2024 11:39 AM

    अदिति और सिद्धार्थ शादी के बाद पहली बार आए नजर

    Aditi Rao Hydari and Siddharth make first public appearance: अदिति राव हैदरी ने शादी की फोटोज शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने किसी को भी अपनी शादी की खबर कानों-कान होने नहीं दी थी। खैर, एक्ट्रेस की खुशी में उनके सभी फैंस खुश हैं और अब उन्हें उनके हमसफर सिद्धार्थ के साथ शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया।

    अदिति और सिद्धार्थ शादी के बाद पहली बार आए नजर
  • Sep 20, 2024 11:37 AM

    दीपिका रणवीर की बेटी को मिला घर के बड़े बुजुर्गों का प्यार

    बॉलीवुड के जानेमाने कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone and Ranveer Singh) इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे बेहतरीन दिनों को जी रहे हैं। कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को माता पिता बनने का सुख मिला है। ऐसे में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के परिवार का उत्साह सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी बेटी के साथ घर पर पहुंचे थे। घर पर आते ही परिवार के लोगों ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेटी पर प्यार लुटाना शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के माता पिता अपनी पोती से मिलने घर पहुंचे थे।

  • Sep 20, 2024 11:36 AM

    ऐश्वर्या अराध्या के साथ दूसरी जगह शिफ्ट होंगे अभिषेक

    बॉम्बे टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो अभिषेक बच्चन ने जो नया घर खरीदा है, वह 'जलसा' के नजदीक है। ऐसे में अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि अभिषेक बच्चन ऐश्वर्या और बेटी आराध्या के साथ अलग घर में शिफ्ट हो सकते हैं। बॉलीवुडलाइफ इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बच्चन परिवार के नाम मुंबई में कई प्रॉपर्टीज हैं। 'जलसा' के आसपास ही इस फैमिली के कई पांच मकान और कई फ्लैट्स हैं। बता दें कि इस घर से पहले अभिषेक बच्चन ने बोरीवली में स्थित ओबेरॉय स्काई सिटी प्रोजेक्ट में 6 फ्लैट्स खरीदे थे।

  • Sep 20, 2024 11:35 AM

    इस दिन Ranveer Singh शुरू करेंगे शूटिंग

    कुछ समय पहले ही पिता बने हैं। इस समय रणवीर सिंह अपनी बेटी को सारा समय दे रहे हैं। जल्द ही रणवीर सिंह अपने काम पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह आने वाले समय में फरहान अख्तर की मच अवेटेड फिल्म डॉन 3 (Don 3) की शूटिंग का आगाज करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह अगले साल डॉन 3 की शूटिंग शुरू कर देंगे। अगले साल मार्च 2025 में रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी डॉन 3 पर काम शुरू करने वाले हैं। कियारा आडवाणी इस समय ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। वहीं रणवीर सिंह आदित्य धार की अगली फिल्म पर काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर देखा जाए तो रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और कियारा आडवाणी में से किसी के पास फिलहाल समय नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X