Aditi Rao Hydari और Siddharth शादी के बाद पहली बार आए नजर, हाथ छोड़ने को तैयार ही नहीं नया-नवेला जोड़ा

Aditi Rao Hydari Siddharth

Aditi Rao Hydari and Siddharth make first public appearance: अदिति राव हैदरी ने शादी की फोटोज शेयर करके फैंस को हैरान कर दिया था। एक्ट्रेस ने किसी को भी अपनी शादी की खबर कानों-कान होने नहीं दी थी। खैर, एक्ट्रेस की खुशी में उनके सभी फैंस खुश हैं और अब उन्हें उनके हमसफर सिद्धार्थ के साथ शादी के बाद पहली बार स्पॉट किया गया।

शादी के बाद पहली बार नजर आए Aditi Rao Hydari और Siddharth

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे एक्टर कपल अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ पहली बार पब्लिकली सामने आए। मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए कपल के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं। इन फोटोज और वीडियोज में अदिति और सिद्धार्थ को एक-दूजे को हाथ थामे देखा जा सकता है।

दोनों खुश नजर आए

सामने आए वीडियो में यह भी दिख रहा है कि एक दिव्यांग व्यक्ति सिद्धार्थ के पास आया और उनसे हाथ मिलाया। सिद्धार्थ ने भी उससे बात की और गले मिले। नवविवाहित कपल ने कैमरे के लिए पोज भी दिया। अपनी कार की ओर बढ़ते हुए दोनों मुस्कुराते रहे। उन्हें देखकर साफ लग रहा था कि दोनों एक-दूसरे का साथ पाकर काफी खुश हैं।

लोगों ने कपल की तारीफ की

अदिति के लुक की बात करें तो उन्होंने गुलाबी और लाल रंग का सूट और सैंडल पहना था। सिद्धार्थ डेनिम शर्ट, काली पैंट और टोपी में नजर आए। उन्होंने एक बैग भी कैरी किया था। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए एक व्यक्ति ने कहा, "ये दोनों कितने सिंपल हैं। भगवान उनका भला करे।" एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "वो बहुत सुंदर लग रही हैं।"

Aditi Rao Hydari और Siddharth ने शेयर कीं शादी की खूबसूरत तस्वीरें

अदिति और सिद्धार्थ ने इस हफ्ते की शुरुआत में शादी की थी। अदिति ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। दूल्हा-दुल्हन दोनों ने अपनी शादी के लिए एथनिक आउटफिट चुने। अदिति ने कैप्शन में लिखा, "तुम मेरे सूरज, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हो... हमेशा के लिए पिक्सी सोलमेट बने रहना... हंसी-मजाक, कभी बड़े न होना... अनंत प्रेम, रोशनी और जादू... मिसेज और मिस्टर अदु-सिद्धू।"

Aditi Rao Hydari और Siddharth ने मार्च में की थी सगाई

मार्च में अदिति ने एक पोस्ट शेयर कर पुष्टि की थी कि दोनों ने सगाई कर ली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर सिद्धार्थ के साथ एक सेल्फी शेयर की। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "उसने हां कह दिया! E. N. G. A. G. E. D." तस्वीर में अदिति और सिद्धार्थ ने अपनी सगाई की अंगूठियां दिखाईं।

More from Filmibeat

Read more about: aditi rao hydari siddharth
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X