Aaradhya Bachchan ने सबके सामने किया ऐसा काम, Aishwarya Rai की परवरिश की हो रही तारीफ, कहा- 'बेटी हो तो ऐसी'

aishwarya daughter

Aishwarya Rai Bachchan Daughter Aaradhya Bachchan Video: ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में बेटी आराध्या बच्चन के साथ दुबई में SIIMA 2024 अवॉर्ड्स में शामिल हुईं। ऐश्वर्या और आराध्या ने अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इवेंट के कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, लेकिन इन सबमें एक वीडियो ऐसा भी है जिसे देखकर लोग ऐश्वर्या की परवरिश की खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

Aaradhya Bachchan ने जीता सबका दिल

वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन पोन्नियिन सेलवन II में अपने परफॉर्मेंस के लिए अवॉर्ड लेकर जब स्टेज से नीचे आती हैं तो अराध्या भागकर अपनी मां के गले लग जाती है। इसके बाद ऐश्वर्या पीछे मुड़कर शिव राजकुमार से मिलने जाती हैं तो अराध्या भी उनके साथ जाती है। अराध्या पहले तो शिव राजकुमार को नमस्ते कहती है और फिर वो पैर छूने लग जाती हैं और शिव राजकुमार भी ऐश्वर्या की बच्ची को आशीर्वाद देते हैं।

लोगों ने Aaradhya Bachchan की तारीफ की

जैसे ही इंस्टाग्राम पर यह वीडियो सामने आया है। इस पर कई लोगों ने कमेंट किया है और ऐश्वर्या की परवरिश की तारीफ की है। एक शख्स ने लिखा, "उस लड़की ने बड़ों का सम्मान करते हुए सही बातें सीखी हैं"। एक और शख्स ने कमेंट किया- "उनकी बेटी उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर और फैन है, ऐश ने वाकई जीत हासिल की है, उन्होंने एक बेहतरीन लड़की की परवरिश की है! मां-बेटी का ये रिश्ता बहुत अच्छा है।"

Aishwarya Abhishek का रिश्ता

भले ही ऐश और आराध्या दुबई में काफी खुश दिख रही हों, लेकिन कुछ नेटिजन्स अभिषेक बच्चन की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं। ऐश और अभि को एक साथ देखे हुए काफी समय हो गया है। जुलाई में अंबानी की शादी में शामिल होने के बावजूद, इस कपल ने एक भी तस्वीर के लिए एक साथ पोज नहीं दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म पीएस 2 में देखा गया था और इसमें चियान विक्रम भी थे। उसके बाद से एक्ट्रेस ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X