..................... bollywood news in hindi live updates 18 September Kareena Kapoor movie Khushi Kapoor Junaid Khan movie - Hindi Filmibeat

Bollywood Hindi News Live: करीना के हाथ लगी ये बिग बजट फिल्म, खुशी संग रोमांस करेंगे जुनैद

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 18 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

पिंकविला की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया है कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भारत की सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म साइन की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ये फिल्म भारत की सबसे बड़ी फीचर फिल्म होगी, जिसका थ्रिलर लोगों को काफी पसंद आएगा। इस फिल्म में करीना कपूर एक ऐसे किरदार में नजर आएंगी, जो उन्होंने अपने 25 साल के करियर में नहीं निभाया है। करीना इस फिल्म में अपने डायरेक्टर पर आंख बंद करके भरोसा करने वाली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक फिल्म के नाम का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन करीना कपूर ने फिल्म के लिए तुरंत हां कर दी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टारकिड्स खुशी कपूर और जुनैद खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी बनने वाली है। दरअसल, दोनों की नई फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है। अद्वैत चंदन के डायरेक्शन में बनने वाली खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म लोगों को जमकर एंटरटेनमेंट (Entertainment News) करने वाली हैं। ये पहला मौका होगा जब खुशी कपूर और जुनैद खान एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे और दोनों की ये फिल्म रोमांटिक ड्रामा होगी। दोनों स्टारकिड्स की इस फिल्म का टाइटल अभी नहीं बताया गया है लेकिन रिलीज डेट सामने आ गई है। खुशी कपूर और जुनैद खान की साथ में पहली फिल्म 7 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LIVE Feed
  • Sep 18, 2024 6:10 PM

    नए लुक में नजर आईं सामंथा रुथ प्रभु, फैन्स बोले- अब और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हो...

    साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों मुंबई में ही हैं। सामंथा कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं ऐसे में उन्होंने अपने लुक को पूरी तरह से चेंज कर लिया है। सामंथा रुथ प्रभु सैलून के बाहर नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपना हेयर स्टाइल पूरी तरह से चेंज कर लिया है। सामंथा के नए अवतार को देख फैन्स जमकर उनकी तारीफ कर रहे है। जहां एक फैन ने बोला और भी ज्यादा खूबसूरत हो गई हो तो वहीं दूसरे ने फायर इमोजी बनाकर एक्ट्रेस की तारीफ की है।

  • Sep 18, 2024 5:33 PM

    नॉन-स्टॉप एक्शन के लिए हो जाइए तैयार युध्रा इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है!

    एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपनी आगामी एक्शन थ्रिलर "युध्रा" के लिए एक रोमांचक बैकस्टेज वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दर्शकों को तीव्र एक्शन सीन की झलकियां देखने को मिलती हैं, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी जबरदस्त स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रशंसक सिद्धांत को हथौड़े के साथ और अन्य रोमांचक स्टंट करते हुए देख सकते हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "इसकी शूटिंग में कोई स्टंटमैन को चोट नहीं आई, या आई?" #Yudhra की एडवांस बुकिंग अब खुल चुकी है। अपने टिकट अभी बुक करें!

  • Sep 18, 2024 5:00 PM

    भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव के कार्यक्रम में जमकर हुई फायरिंग, थानाध्यक्ष ने दर्ज की एफआईआर

    भोजपुरी सिंगर टुनटुन यादव को लोग अहिरान सिंगर के नाम से भी जानते हैं। टुनटुन यादव अपने अधिकतर गाने रंगदारी पर बनाते हैं। टुनटुन यादव हाल ही में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने, लेकिन उस आयोजन में हर्ष फायरिंग होनी शुरू हो गई। बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के बयान के आधार पर तीन नामजद और सात अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं अब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

  • Sep 18, 2024 3:29 PM

    Abdu Rozik ने मंगेतर अमीरा के साथ तोड़ी शादी, वजह जान उड़ जाएंगे होश...

    एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए अब्दु रोजिक ने बताया कि उन्होंने अमीरा के साथ अपनी शादी तोड़ दी है। अब्दु ने टाइम्स ऑफ इंडिया संग इंटरव्यू में खास बातचीत के दौरान बताया कि मुझे यह बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने मेरा निकाह रद्द कर दिया है। अब्दु ने बताया कि हमारी संस्कृति में अंतर था। जैसा की सभी को पता है कि मैं बहुत मेहनती हूं। मेरी निजी जिंदगी में हर दिन चुनौतियां आती हैं। ऐसे में यह बहुत जरूर है कि मैं जिससे निकाह कर रहा हूं। वह मजबूत हो और चुनौतियों से निपटना जानती हो। खासतौर पर मानसिक रूप से तैयार हो।

  • Sep 18, 2024 3:14 PM

    Jaya Bachchan को लेकर अचानक बदले Kangana Ranaut के सुर, बोलीं- 'वो इंडस्ट्री की सबसे..'

    कंगना रनौत ने जया बच्चन को लेकर कहा, "जया बच्चन जी हमारी फिल्म इंडस्ट्री की बहुत सम्मानित अभिनेत्री हैं। ईमानदारी से कहूं तो, वह अपने गुस्सैल स्वभाव के लिए जानी जाती हैं, लेकिन साथ ही, मैं उन्हें यह श्रेय भी देना चाहूंगी कि उस समय... आप कल्पना कर सकते हैं कि 1970 के दशक में, एक ऐसे समय में जब महिलाओं को अपनी काफी मेहनत करनी पड़ती थी।

  • Sep 18, 2024 2:50 PM

    हिचकोले खाती नाव में बैठकर लालबागचा राजा के विसर्जन पर पहुंचे अनंत अंबानी, Video Viral

    दरअसल अनंत अंबानी लाल बागचा राजा के विसर्जन के लिए पहुंचे थे और नाव से खुद भी पानी के बीच में गए। इस दौरान हिचकोले खाती नाव का वीडियो सामने आया है और लोग उसको काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि अनंत अंबानी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटीज के लिए सुर्खियों में रहते हैं।

  • Sep 18, 2024 1:50 PM

    ACV की वापसी का डरावना टीजर रिलीज, आशीष चंचलानी ने किया बड़ा ऐलान!

    उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक आकर्षक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि "आशीष चंचलानी वाइन" (ACV) एक शानदार वापसी करने जा रहा है। इस वीडियो में एक डरावनी आवाज़ के साथ दुनिया के कुछ सबसे भूतिया और प्रेतवाधित स्थानों की कहानी बताई गई है।

  • Sep 18, 2024 1:22 PM

    नयनतारा ने पति विग्नेश संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

    मशहूर निर्देशक और नयनतारा के पति विग्नेश शिवन 39 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने पति को रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। नयनतारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति विग्नेश पर प्यार लुटा रही हैं। पहली फोटो में कपल ने एक दूसरे की ओर चेहरा करके सिर टच किया हुआ है। दूसरी फोटो में नयनतारा अपने पति को किस कर रही हैं। तीसरी फोटो में दोनों कैमरे की ओर देख रहे हैं, तो चौथी फोटो में विग्नेश नयनतारा को किस कर रही हैं। इन फोटोज में नयनतारा और विग्नेश में सिंपल लुक कैरी किया है। ये फोटोज किसी रेस्टोरेंट की हैं।

  • Sep 18, 2024 1:20 PM

    Stree 2 ने ध्वस्त किए सभी रिकॉर्ड, कहीं का नहीं रहा 'जवान'

    Stree 2 Record Breaking Box Office Collection: इस साल यानी 2024 की सबसे सफल फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है 'स्त्री 2'। ना सिर्फ लिस्ट में शामिल हुई है, बल्कि इस लिस्ट में टॉप पर आ गई है ये फिल्म।

    Stree 2 ने ध्वस्त किए सभी रिकॉर्ड, कहीं का नहीं रहा 'जवान'
  • Sep 18, 2024 1:19 PM

    Arijit Singh के गाने सुनकर रो पड़ी महिला

    Arijit Singh Consoling Her Fan: सिंगर अरिजीत सिंह के दुनिया भर में लाखों फैंस हैं, जो उनकी खूबसूरत आवाज के दीवाने हैं। उन्होंने हाल ही में लंदन में परफॉर्म किया और इस दौरान सिंगर की एक फैन गाना सुनकर फफक-फफक कर रो पड़ी। अपनी इस फैन को रोता देख अरिजीत सिंह से भी रहा ना गया।

    Arijit Singh के गाने सुनकर रो पड़ी महिला
  • Sep 18, 2024 1:19 PM

    तीन दिन ताबड़तोड़ कमाई के बाद, पांचवे दिन पस्त हुई करीना की फिल्म

    The Buckingham Murders Box Office Collection Day 5: रिलीज के पहले तीन दिनों में अच्छी कमाई करने के बाद, फिल्म अब अपने कलेक्शन में गिरावट देख रही है। Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने भारत में अब तक 6.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। लेकिन अब फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है।

    तीन दिन ताबड़तोड़ कमाई के बाद, पांचवे दिन पस्त हुई करीना की फिल्म
  • Sep 18, 2024 1:17 PM

    Archana Puran Singh से पूछा बस हंसने का लेती हैं पैसा तो एक्ट्रेस ने रोया दुखड़ा

    Archana Puran Singh Fees: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'(The Great Indian Kapil Show) नेटफ्लिक्स पर अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है। कॉमेडी सीरीज की जज के तौर पर नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में मिलने वाली फीस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

    Archana Puran Singh से पूछा बस हंसने का लेती हैं पैसा तो एक्ट्रेस ने रोया दुखड़ा
  • Sep 18, 2024 1:17 PM

    Diljit Dosanjh भेज दिया लीगल नोटिस, लपेटे में आए ये लोग भी

    Diljit Dosanjh Gets legal Notice: दिलजीत दोसांझ को एक उनके ही कर्रे फैन से कानूनी नोटिस मिल गया है, जो सिंगर के आने वाले भारत टूर के लिए काफी एक्साइटेड थी। लेकिन टिकट ना मिलने पर वो फैन इतनी उदास हुई कि अपने पसंदीदा सिंगर को ही नोटिस भेज दिया।

    Diljit Dosanjh भेज दिया लीगल नोटिस, लपेटे में आए ये लोग भी
  • Sep 18, 2024 11:34 AM

    पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुंबई में खरीदा फ्लैट

    साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा है। बताया जा रहा है कि पृथ्वीराज सुकुमारन ने इस फ्लैट के लिए 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान किया है। पृथ्वीराज सुकुमारन का ये फ्लैट 2970 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

  • Sep 18, 2024 11:34 AM

    फिल्म 'लव एंड वार' के ओटीटी राइट्स बिके

    विक्की कौशल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'लव एंड वार' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वार' के ओटीटी राइट्स नेटफ्लिक्स ने 130 करोड़ रुपये में खरीद लिए हैं।

  • Sep 18, 2024 11:33 AM

    फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग पर आया अपडेट

    सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की भी एंट्री हो चुकी है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग 25 नवंबर से शुरू हो जाएगी। ये फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी।

  • Sep 18, 2024 11:33 AM

    सनी सिंह की नई फिल्म का ऐलान

    सनी सिंह की नई फिल्म 'अमर प्रेम की प्रेम कहानी' का ऐलान कर दिया गया है। इस फिल्म में आदित्य सील भी नजर आएंगे। फिल्म 'अमर प्रेम की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट सामने आई गई है। ये फिल्म जियो सिनेमा पर 4 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

  • Sep 18, 2024 11:30 AM

    इब्राहिम अली खान को किया गया ट्रोल

    सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, इब्राहिम अली खान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह पैपराजी को देखते ही अपना चेहरा जैकेट से ढक लेते हैं। इसके बाद उन्हें निशाना बनाया गया है।

  • Sep 18, 2024 11:28 AM

    फिल्म 'जिगरा' का पहला गाना 'चल कुड़िए' रिलीज

    आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म 'जिगरा' का पहला गाना 'चल कुड़िए' रिलीज हो गया है। इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने आलिया भट्ट संग मिलकर गया है। इस गाने को हरमनजीत सिंह ने लिखा है।

  • Sep 18, 2024 11:27 AM

    कंगना ने बेचा मुंबई वाला ऑफिस

    कंगना रनौत को लेकर बीते काफी दिनों से काफी खबर आ रही थी उन्होंने मुंबई में अपना ऑफिस बेच दिया है। अब कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान पाली वाले अपने ऑफिस बेचने की खबरों को कन्फर्म को किया है। उन्होंने ये साल 2017 में खरीदा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X