..................... Arijit Singh Consoles Heartbroken Female Fan At London Concert Asks Her To Smile - Hindi Filmibeat

Arijit Singh के गाने सुनकर रो पड़ी महिला, सिंगर ने किया कुछ ऐसा कि फैन ने कहा- 'वो भगवान ...'

Arijit Singh

Arijit Singh Consoling Her Fan: सिंगर अरिजीत सिंह के दुनिया भर में लाखों फैंस हैं, जो उनकी खूबसूरत आवाज के दीवाने हैं। उन्होंने हाल ही में लंदन में परफॉर्म किया और इस दौरान सिंगर की एक फैन गाना सुनकर फफक-फफक कर रो पड़ी। अपनी इस फैन को रोता देख अरिजीत सिंह से भी रहा ना गया।

अरिजीत सिंह का वीडियो हुआ वायरल

अरिजीत सिंह ने परफॉर्मेंस के दौरान भीड़ में एक फैन को देखा जिसकी आंखों में आंसू थे और आंव देखा ना तांव अरिजीत अपनी इस फैन सांत्वना देने की कोशिश करने लगे। परफॉर्मेंस का यह इमोशनल वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

अरिजीत सिंह ने फैन को दिया दिलासा

इस वीडियो को आरती खेतरपाल नाम की महिला फैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जिन्होंने कहा कि 'ऐसा लगा जैसे उस पल में भगवान अरिजीत के जरिए बोल रहे थे।' फैन ने पोस्ट में लिखा, "भगवान संकेत भेजते हैं और आज रात @arijitsing का कॉन्सर्ट इसका सबूत था! जैसे ही उन्होंने अपने इमोशनल गाने शुरू किया, लंदन में मेरे एक्स की यादें वापस आ गईं, वादे, धोखा, झूठ और दिल टूटना। उस पल में, अरिजीत ने- बिना यह जाने कि मैं क्यों रो रही थी - गाया, दिलासा दिया और कहा, 'माफ करो और भूल जाओ।' ऐसा लगा जैसे भगवान उस पल में अरिजीत के जरिए बोल रहे थे, अरिजीत को अपना संदेश देने के लिए एक साधन के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। मुझे यकीन है कि आप में से कुछ लोग इससे सहमत होंगे, जबकि कुछ नहीं। आज रात का म्यूजिक प्रोग्राम हमेशा के लिए 'प्यार' को फिर से लिखने और एक नई कहानी शुरू करने की एक अहम याद बन जाएगा। इसे शेयर कर रही हूं क्योंकि भगवान असल में हिंट भेजते हैं, हमें बस रुककर सुनना है!"

Arijit Singh ने ऐसे दिया दिलासा

वीडियो की शुरुआत अरिजीत द्वारा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना वे कमलेया गाने से होती है, जब महिला फैन अपने अतीत को याद करके रोने लगती है। बाद में, लापता लेडीज का गाना सजनी गाते हुए, सिंगर उस लड़की की तरफ देखते हैं, उसे अपने आंसू पोंछने और मुस्कुराने के लिए इशारा करते हैं, और उसे "माफ करने और भूलने" के लिए कहते हैं।

हाल ही में, लंदन में अपने म्यूजिक प्रोग्राम के दौरान, अरिजीत ब्रिटिश पॉपस्टार एड शीरन को मंच पर लेकर आए और दोनों ने मिलकर एड शीरन के हिट ट्रैक परफेक्ट पर परफॉर्म किया।

Read more about: arijit singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X