Archana Puran Singh से पूछा बस हंसने का लेती हैं पैसा तो एक्ट्रेस ने रोया दुखड़ा, कहा- 'मुझसे ज्यादा फीस तो..'

Archana Puran Singh

Archana Puran Singh Fees: 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो'(The Great Indian Kapil Show) नेटफ्लिक्स पर अपने दूसरे सीजन के साथ वापस आ रहा है। कॉमेडी सीरीज की जज के तौर पर नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह ने हाल ही में मिलने वाली फीस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

अर्चना पूरण सिंह ने बताया कि उन्हें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर जैसे दूसरे कलाकारों की तुलना में बहुत कम फीस दी जाती है। सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए, कीकू से पूछा गया कि क्या उन्हें कॉस्ट्यूम पहनने, मेकअप करने, डायलॉग तैयार करने और स्टेज पर परफॉर्म करने में लगने वाली मेहनत के बारे में बुरा लगता है, जबकि अर्चना बस बैठकर और हंसकर कमाती हैं। अर्चना ने तुरंत जवाब दिया, "पैसे ये लोग डबल ले जाते हैं। तो सही है न मेहनत करो भाई।"

उन्होंने कहा, "मुझे हंसने के लिए पैसे मिलते हैं और उन्हें अपनी कड़ी मेहनत के लिए पैसे मिलते हैं। कुछ को उनकी सुंदरता के लिए पैसे मिलते हैं, दूसरों को उनके टैलेंट के लिए, लेकिन मुझे इन सबके लिए पैसे मिलते हैं।"

अर्चना ने कुछ अजीबोगरीब पल भी शेयर किए जब असल जिंदगी में लोग उनके पास आते हैं और उन्हें जोर से हंसने के लिए कहते हैं। उन्होंने बताया कि वह पागलों की तरह अकेले नहीं हंसती हैं। इसे 'परेशान करने वाला' बताते हुए उन्होंने कहा, "कभी-कभी, जब मैं शॉपिंग कर रही होती हूं तो लोग मुझसे मिलते हैं और कहते हैं, 'अरे अर्चना जी, आप हंस नहीं रही हैं'। यह बहुत परेशान करने वाला होता है।

अर्चना ने कहा, "कुछ लोगों ने तो मुझसे फोटो खींचते समय जोर से हंसने को भी कहा है। मैं पागल नहीं हूं और मैं ऐसी परिस्थितियों से दूर रहती हूं।"

द ग्रेट इंडियन कपिल शो का दूसरा सीजन 21 सितंबर को शुरू होगा। इसमें आलिया भट्ट, करण जौहर, सैफ अली खान, जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के सितारे और रोहित शर्मा जैसे कई सेलेब्रिटीज शामिल होंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X