Bollywood Highlights: 100 करोड़ के पार हुई 'शैतान', एल्विश के गिरफ्तार होने पर मुनव्वर ने कही ये बात

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 18 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की फिल्म 'शैतान' 100 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। इस फिल्म की कमाई में दूसरे शनिवार को एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। फिल्म 'शैतान' को शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था और इस पर दूसरी फिल्मों के रिलीज होने का कोई खास असर नहीं पड़ा है। 'शैतान' का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 103.05 करोड़ हो गया है और ग्रॉस कलेक्शन 110.25 करोड़ पहुंच गया है।

यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव इस समय जेल की सलाखों के पीछे हैं। एक तरफ जहां एल्विश की गिरफ्तारी से उनके फैंस शॉक्ड हैं तो वहीं मुनव्वर फारूकी इस पूरे मसले से अनजान हैं। 'बिग बॉस 17' के विनर Munawar Faruqui से जब एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये कहकर टाल दिया कि उनका फोन स्विच ऑफ हो गया था और उन्हें इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है।

LIVE Feed
  • Mar 18, 2024 7:18 PM

    विक्की कौशल के साथ रोमांस करेंगी तृप्ति डिमरी, सामने आया Bad Newz का पोस्टर

    Bad Newz Poster Release: विक्की कौशल ने बैड न्यूज फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्टर ने 5 अलग-अलग तरह के पोस्टर फैन्स के साथ शेयर किए हैं। इन पांचों पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में जमकर कॉमेडी सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। यह कहानी गुड न्यूज के मिलती जुलती हो सकती है। इन पोस्टर्स को शेयर करने के साथ ही विक्की लिखते हैं- इस सोमवार को एकमात्र अच्छी ख़बर ला रहा हूं... और वह है #BadNewz! मस्ती, मजा और बहुत सारे भ्रम से भरे और बहुत सारा कंफ्यूजन 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में।

    विक्की कौशल के साथ रोमांस करेंगी तृप्ति डिमरी, सामने आया Bad Newz का पोस्टर
  • Mar 18, 2024 5:30 PM

    मीरा चोपड़ा का हल्दी सेरेमनी का वीडियो वायरल

    Meera Chopra Haldi Video Viral: प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा की 12 मार्च को शादी हो गई है। हाल ही में उन्होंने हल्दी का एक वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मीरा चोपड़ा येलो कलर के लंहगे में नजर आ रही हैं। खूबसूरत मेकअप के साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी उनपर काफी सूट कर रहा है। मीरा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए काला चश्मा भी पहना है। साथ ही फ्लोरल ज्वैलरी उनकी पर्सनालिटी पर चार चांद लगा रही है। वहीं रक्षित की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहना है।

    मीरा चोपड़ा का हल्दी सेरेमनी का वीडियो वायरल
  • Mar 18, 2024 5:26 PM

    'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा ने घटाया 30 किलो वजन

    Randeep Hooda Transformation: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' फिल्म में नजर आने वाले हैं। जिसके लिए उन्होंने 30 किलो वजन भी किया है। हाल ही में रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। जी हां, रणदीप हुड्डा का बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन फैन्स के रोंगटे खड़े कर रहा है। इस तस्वीर में उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल दिख रहा है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वे लिखते हैं- काला पानी बता दें कि एक्टर के इस पोस्ट पर फैन्स के कमेंट का तांता लग गया है।

    'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा ने घटाया 30 किलो वजन
  • Mar 18, 2024 3:36 PM

    काल कोठरी के अंधेरे ने छीनी एल्विश यादव की नींद?

    दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट की मानें तो जेल अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया है कि एल्विश को नियमानुसार तीन कंबल दिए गए थे। इसके अलावा एल्विश को क्वारंटाइन बैरक में रखा गया है और जल्द ही उसे सामान्य बैरक में ले जाया जाएगा। जेल प्रशासक ने यह भी खुलासा किया कि एल्विश को रविवार रात जेल मेनू से खाना परोसा गया था। इसमें पूड़ी, सब्जी और हलवा शामिल है। ये भी बताया गया है कि एल्विश को रात भर नींद नहीं आई और काफी बेचैन रहे थे। ऐसा कहा जा रहा है कि आज वो परिवार से मिल सकते हैं।

  • Mar 18, 2024 2:36 PM

    रणवीर सिंह के शक्तिमान बनने वाली खबर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा

    इंस्टाग्राम पर मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की एक तस्वीर साझा की है। उन्होने शक्तिमान के साथ इस तस्वीर में कोलाज किया था। मुकेश खन्ना ने इसके साथ लिखा, "पूरा सोशल मीडिया महीनों से इस अफवाह से भरा पड़ा था कि रणवीर करेगा शक्तिमान। और हर कोई नाराज़ था इसे लेकर। मैं चुप रहा, लेकिन जब चैनलों ने भी एलान करना शुरू कर दिया कि रणवीर साइन हो गया है। तो मुझे मुंह खोलना पड़ा। और मैंने बोल दिया कि ऐसी इमेज वाला व्यक्ति कितना भी बड़ा स्टार क्यों ना हो शक्तिमान नहीं बन सकता। मैंने अपना पैर नीचे रख दिया ह। अब आगे आगे देखिये होता है क्या??''

  • Mar 18, 2024 1:25 PM

    मुंबई के एक थिएटर में पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा

    अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'योद्धा' के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं. 17 मार्च को, वह मुंबई के एक थिएटर में फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे. थिएटर में उनका भव्य स्वागत किया गया. फैंस ने उन्हें देखते ही उन्हें घेर लिया और तस्वीरें खिंचवाने लगे. सिद्धार्थ ने इस दौरान फैंस के साथ खुलकर बातचीत की और उनके ऑटोग्राफ भी दिए.

  • Mar 18, 2024 1:23 PM

    हाथ में जाम लेकर ओरी पहुंचे इवेंट में

    ओरी आए दिन चर्चा का विषय बने रहते हैं और एक बार फिर से उन्होंने अपने लुक से सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। ओरी को एक लॉन्ग ओवरकोट में स्पॉट किया गया और इस दौरान उन्होंने हाथ में जाम ले रखा था।

  • Mar 18, 2024 12:13 PM

    रणवीर सिंह के 'शक्तिमान' बनने पर गुस्से से लाल हुए मुकेश खन्ना

    मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर कास्टिंग अटकलों पर अपना कड़ा विरोध जताया और रणवीर सिंह को उनके हालिया फोटोशूट को भी नकारा है. खन्ना ने शक्तिमान की सम्मानित भूमिका के लिए रणवीर सिंह को सही नहीं ठहराया. उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी चिंता को जाहिर करते हुए कहा कि रणवीर सिंह की स्टार शक्ति के बावजूद, वो कभी भी उन्हें एक शक्तिमान का सार करने के लिए नहीं अपना सकते.

  • Mar 18, 2024 12:07 PM

    धांसू लुक में नजर आईं सुहाना खान

    शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सुहाना खान एयरपोर्ट पर नजर आईं। सुहाना खान की ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। सुहाना खान इस वीडियो में ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आईं। सुहाना खान का नया लुक सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। इस वीडियो में सुहाना खान को देखने के बाद एक्ट्रेस को लोग शाहरुख खान की कार्बन कॉपी बता रहे हैं।

  • Mar 18, 2024 12:02 PM

    तमन्ना भाटिया संग कैमरे के सामने रोमांटिक हुए विजय वर्मा

    तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा अक्सर इवेंट में साथ में नजर आते हैं। इसी बीच तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में तमन्ना भाटिया वन पीस ड्रेस में बेहद हसीन लग रही हैं। तो वहीं विजय वर्मा इस वीडियो में बेहद हैंडसम लग रहे हैं। इस वीडियो के दौरान तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा बेहद रोमांटिक अंदाज में दिखाई दिए। इस वीडियो में विजय वर्मा तमन्ना भाटिया का पर्स लेते हुए दिखाई दिए, लेकिन एक्ट्रेस ने विजय वर्मा से कोई हेल्प नहीं ली। इसको लेकर विजय वर्मा का मजाक उड़ रह है। इसके अलावा और भी कई बातों को लेकर विजय वर्मा खूब ट्रोल हो रहे हैं।

  • Mar 18, 2024 10:07 AM

    वरुण धवन ने शुरू की फिल्म 'बेबी जॉन' की शूटिंग

    बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का एलान काफी पहले हुआ है। इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है जिसने लोगों का ध्यान खीचा है। अब वरुण धवन ने फिल्म 'बेबी जॉन' की शूटिंग शुरू कर दी है। वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर बॉडी फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है।

  • Mar 18, 2024 10:07 AM

    फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर का नया प्रोमो रिलीज

    बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' 22 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म जब से अनाउंसमेंट हुई तब से चर्चा में बनी हुई है। रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' का नया प्रोमो शेयर किया है। इस फिल्म से रणदीप हुड्डा डायरेक्शन में डेब्यू किया है।

  • Mar 18, 2024 10:05 AM

    'योद्धा' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल

    सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशी खन्ना की फिल्म 'योद्धा' ने रिलीज होने के बाद काफी चर्चा में है। फिल्म की पहले दिन की बस ठीक-ठाक रही थी, लेकिन दूसरे दिन से 'योद्धा' की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली। अब दिशा पाटनी की फिल्म 'योद्धा' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है। सैकनिल्क की अर्ली एस्टिमेट्स रिपोर्ट्स सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशी खन्ना और दिशा पाटनी की फिल्म 'योद्धा' तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमा सकती है। फिल्म की कमाई में दूसरे दिन के मुकाबले भारी उछाल देखने को मिल रहा है। फिल्म 'योद्धा' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.01 करोड़ रुपये कमाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X