'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' के लिए रणदीप हुड्डा ने घटाया 30 किलो वजन ट्रांसफॉर्मेशन देख खड़े हो गए फैन्स के रोंगट

Randeep Hooda

Randeep Hooda Transformation: रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) ने साल 2001 में 'मानसून वेडिंग'x से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद भी उन्होंने कई फिल्में की थीं, लेकिन उन्हें पहचान 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' से मिली थी। रणदीप ने कई बड़ी फिल्में की हैं जैसे 'हाईवे', 'सरबजीत' फिल्में करके उन्होंने खूब वाहवाही लूटी है। वहीं अब रणदीप हुड्डा नजर आने वाले हैं हिस्टॉरिकल बायोपिक स्वातंत्र्यवीर सावरकर में। बता दें कि फिल्म की शूटिंग लंबे समय से की जा रही थी, वहीं अब फिल्म को रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि यह फिल्म 22 मार्च को सिनेमाघरों में हिंदी और मराठी भाषा में रिलीज की जाएगी।

रणदीप हुड्डा के ट्रांसफॉर्मेशन ने खड़े किए फैन्स के रोंगटे
बता दें कि स्वातंत्र्य वीर सावरकर फिल्म को करने के लिए रणदीप हुड्डा ने बेहद मेहनत की है। उन्होंने किरदार में जान डालने के लिए अपना 30 किलो वजन कम किया है। हाल ही में रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखकर हर कोई हैरान रह गया है। जी हां, रणदीप हुड्डा का बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन फैन्स के रोंगटे खड़े कर रहा है। इस तस्वीर में उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल दिख रहा है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही वे लिखते हैं- काला पानी बता दें कि एक्टर के इस पोस्ट पर फैन्स के कमेंट का तांता लग गया है।

फिल्म के डायरेक्ट किया है रणदीप ने
इस फोटो को देखने के बाद एक फैन ने लिखा- आप हो रियल एक्टर, दमदार एक्टिंग। तो वहीं दूसरे ने कहा इतना गजब ट्रांसफॉर्मेशन करना आसान बात नहीं है। वहीं एक ने कहा क्या इंसान हो आप एक करेक्टर के लिए आपने जान लगा दी। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणदीप ने लीड रोल ही नहीं निभाया है बल्कि निर्देशन भी किया है। इसी के साथ ही उन्होंने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी खूद किया है। बतौर डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X