Bad Newz: विक्की और एमी के साथ रोमांस करेंगी तृप्ति डिमरी, जल्द देंगी बैड न्यूज...

Bad Newz Poster Release: अक्षय कुमार, करीना कपूर, कियारा आडवाणी, दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म गुड न्यूज फैन्स को बेहद पसंद आई थी। जहां फैन्स को किसी और गुड न्यूज का इंतजार था तो वहीं अब करण जौहर ने शेयर किया है Bad Newsz का पोस्टर। जी हां, वायरल हो रहे इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि तृप्ति डिमरी विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ रोमांटिक अंदाज में खड़ी नजर आ रही हैं। फिल्म के अलग-अलग पोस्टर देखकर यह अंदाजा लग रहा है कि फिल्म की कहानी काफी इंटरेस्टिंग होने वाली है।
बैड न्यूड के पोस्टर हुए रिलीज
करण जौहर के साथ ही विक्की कौशल ने भी फिल्म का पोस्टर शेयर किए हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर एक्टर ने 5 अलग-अलग तरह के पोस्टर फैन्स के साथ शेयर किए हैं। इन पांचों पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में जमकर कॉमेडी सीन्स देखने को मिलने वाले हैं। यह कहानी गुड न्यूज के मिलती जुलती हो सकती है। इन पोस्टर्स को शेयर करने के साथ ही विक्की लिखते हैं- इस सोमवार को एकमात्र अच्छी ख़बर ला रहा हूं... और वह है #BadNewz! मस्ती, मजा और बहुत सारे भ्रम से भरे और बहुत सारा कंफ्यूजन 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में।
ये फिल्में देंगी टक्कर
बता दें कि इन पोस्टर पर फैन्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा वाह कुछ इंटरेस्टिंग देखने को मिलने वाला है तो वहीं दूसरे ने कहा अब होगा एंटरटेनमेंट-एंटरटेनमेंट और एंटरटेनमेंट बैड न्यूज फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में देखी जा सकेगी। बता दें कि इस फिल्म के साथ ही जुलाई में आ रही हैं जॉन अब्राहम की वेदा, अक्षय कुमार की सरफिरा और बोमन ईरानी की एपीजे अब्दुल कलाम यह फिल्में बैड न्यूज को टक्कर दे सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











