मीरा चोपड़ा का हल्दी सेरेमनी का वीडियो वायरल, कपल की केमिस्ट्री ने जीता फैन्स का दिल

Meera Chopra Haldi Video Viral: प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) की 12 मार्च को शादी हो गई है। उनकी वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। फैन्स और सितारों ने जमकर मीरा को उनके जीवन के नए सफर के लिए बधाई दी थी। वेडिंग फोटोज के बाद मीरा का वेडिंग वीडियो भी खूब पसंद किया गया था। वहीं हाल ही में मीरा चोपड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी हल्दी सेरेमनी का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
दिखी कपल की शानदार केमिस्ट्री
वायरल हो रहे मीरा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मीरा चोपड़ा येलो कलर के लंहगे में नजर आ रही हैं। खूबसूरत मेकअप के साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी उनपर काफी सूट कर रहा है। मीरा ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए काला चश्मा भी पहना है। साथ ही फ्लोरल ज्वैलरी उनकी पर्सनालिटी पर चार चांद लगा रही है। वहीं रक्षित की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पायजामा पहना है।
फैन्स के आए जमकर कमेंट
हल्दी के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। दोनों की शानदार केमिस्ट्री पर फैन्स का दिल जीत रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा मानना पड़ेगा बहुत ही खूबसूरत वीडियो है तो वहीं दूसरे ने कहा नजर ना लगे आप बहुत ही खूबसूरत लग रही हो आप। बता दें कि हाल ही में मीरा की कजिन प्रियंका चोपड़ा भारत आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वे जल्द ही मीरा,रक्षित, परिणीति और राघव से भी मुलाकात करेंगी। क्योंकि प्रिंयका दोनों की ही शादी में नहीं आ पाईं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











