Bollywood Highlights: 100 करोड़ के क्लब में एंट्री करने को तैयार 'छावा', कार्तिक-श्रीलीला का रोमांस

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 16 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'छावा' के रंग में लोग रंगते हुए नजर आ रहे हैं। Sacnilk की रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म 'छावा' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 36.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं फिल्म ने 31 करोड़ के साथ धांसू ओपनिंग की थी। जिससे साल 2025 की अब तक की सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी। दो दिनों के टोटल आंकड़ो की बात करें तो कुल कमाई 67.5 करोड़ रुपये हो गई है। जल्द ही ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है।

अनुराग बसु और कार्तिक आर्यन की फिल्म आशिकी 3 काफी समय से चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म की अनाउंसमेंट तो काफी पहले हो गई थी, लेकिन कास्टिंग को लेकर कोई ना कोई अफवाह उड़ रही थी। पहले खबर आई कि एनिमल फेम तृप्ति डिमरी आशिकी 3 का हिस्सा हो सकती हैं, फिर बाद में सुनने को मिला कि तृप्ति इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगी। ऐसे में अब टी-सीरीज ने आशिकी 3 का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया है। टीजर में कार्तिक को पुष्पा 2 की एक्ट्रेस श्रीलीला के साथ रोमांस करते हुए देखा जा सकता है। टीजर में कार्तिक आर्यन का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है।

LIVE Feed
  • Feb 16, 2025 8:14 PM

    'अमिताभ बच्चन शर्ट के बटन खोलकर घुस गए थे बैंकॉक के इस क्लब में फिर..'अपूर्व लाखिया ने किया चौकाने वाला खुलासा

    अपूर्व लाखिया ने खुलासा किया कि अमिताभ बच्चन बिना बटन वाली शर्ट पहनकर क्लब में चले गए थे। वह फुल ऑफ ब्रेन थे। अपूर्व लाखिया ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उनसे पटपोंग डिस्ट्रिक के बारे में डीटेल ली थी। वह वहां गए भी थे। सिर्फ बिग बी ही नहीं उनके साथ अर्जुन रामपाल, विक्रम चटवाल, पेरिजाद जोराबियन और प्रोड्यूसर बंटी वालिया भी उनके साथ थे। अपूर्व लाखिया ने आगे बताया कि उस समय अमिताभ बच्चन ने जो शर्ट पहनी हुई थी उसके अधिकतर बटन खुले हुए थे। उन्होंने इसे ट्रेडिशनल थाई धोती के सात कैरी किया था।

  • Feb 16, 2025 7:03 PM

    Dhanashree Verma ने Yuzvendra Chahal से एलिमनी में मांगे इतने करोड़ रुपये ? रकम जान उड़ जाएंगे होश

    फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट्स के मुताबिक युजवेंद्र चहल धनाश्री वर्मा को एलिमनी के तौर पर 60 करोड़ रुपये की मोटी रकम दे सकते हैं। फिलहाल तो अभी इस बात का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस मुद्दे पर भी युजवेंद्र चहल और धनाश्री का कोई बयान भी नहीं आया है। अब एलिमनी की खबर में कितनी सच्चाई है यह तो युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा ही जानते हैं। फिलहाल तो फैन्स दोनों के रिश्ते को लेकर चिंता जता रहे हैं।

    Dhanashree Verma ने Yuzvendra Chahal से एलिमनी में मांगे इतने करोड़ रुपये ? रकम जान उड़ जाएंगे होश
  • Feb 16, 2025 5:26 PM

    CCL 2025: Bhojpuri Dabanggs और Punjab De Sher के बीच छिड़ा मुकाबला, देखते हैं किसकी होगी जीत

    CCL 2025- Bhojpuri Dabanggs VS Punjab De Sher: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL 2025) के आगाज के बाद से तमाम खिलाड़ी अपना दमदार प्रदर्शन दिखा रहे हैं। बता दें कि भोजपुरी दबंग टीम के कप्तान मनोज तिवारी हैं जो खेल में जान डाल रहे हैं। बता दें कि पिछले मैच में भोजपुरी दंबग ने धूम मचा दी थी वहीं अब दूसरे मैच के रिजल्ट के लिए तैयार हो जाएं। फिलहाल तो आज रविवार को सोनू सूद की टीम और मनोज तिवारी की टीम आमने सामने है। इस मैच को देखने लिए फैन्स बड़े ही उत्साहित हैं क्योंकि दोनों ही टीम बड़ी ही दमदार हैं।

    CCL 2025: Bhojpuri Dabanggs और Punjab De Sher के बीच छिड़ा मुकाबला, देखते हैं किसकी होगी जीत
  • Feb 16, 2025 4:11 PM

    रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में उतरे आमिर अली, बोले- हो गई गलती तो अब क्या मार दोगे ?

    पुलिस लगातार इस मामले को लेकर शो में आए गेस्ट से पूछताछ कर रही है। इस दौरान कई लोगों को रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ बोलता देखा गया तमाम सितारों के वीडियो भी सामने आए जहां लोगों ने खुलकर रणवीर इलाहाबादिया का विरोध किया, लेकिन इतनी ट्रोलिंग के बाद भी कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो रणवीर इलाहाबादिया के पक्ष में बात कर रहे हैं। राखी सावंत, भारती सिंह, रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के पक्ष में बोलती नजर आईं, लेकिन इसी के साथ ही टीवी स्टार आमिर अली ने भी रणवीर इलाहाबादिया का सपोर्ट किया है।

    रणवीर इलाहाबादिया के सपोर्ट में उतरे आमिर अली, बोले- हो गई गलती तो अब क्या मार दोगे ?
  • Feb 16, 2025 3:43 PM

    अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, पति और बेटे के साथ शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें

    रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि रुपाली गांगुली प्रयागराज में अपने परिवार के साथ गई हैं। वह संगम में डुबकी लगाती नजर आ रही हैं। शेयर की गई पहली तस्वीर में देखा जा सकता है कि रुपाली गांगुली मां गंगा को नारियल अर्पण करती दिख रही हैं। वहीं अन्य तस्वीरों में वह पति अश्विन वर्मा और बेटे के साथ डुबकी लगाती दिख रही हैं।

    अनुपमा उर्फ रुपाली गांगुली ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, पति और बेटे के साथ शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
  • Feb 16, 2025 2:34 PM

    सपना चौधरी ने बदला रूप रंग, लहंगा चोली छोड़ छोटी ड्रेस पहन पहुंचीं Ed Sheeran के कॉन्सर्ट में

    Sapna Choudhary Reached at Ed Sheeran concert: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सपना चौधरी एड शीरन के कॉन्सर्ट में पहुंचीं हैं।

    सपना चौधरी ने बदला रूप रंग, लहंगा चोली छोड़ छोटी ड्रेस पहन पहुंचीं Ed Sheeran के कॉन्सर्ट में
  • Feb 16, 2025 1:15 PM

    Bageshwar Baba ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को लेकर दिया विवादित बयान

    Bageshwar Baba On Ranveer Allahabadia and Samay Raina Controversy: India Got Latent में रणवीर इलाहाबादिया के 'सेक्स विद पैरेंट्स' वाले मजाक के बाद बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड्स तक डिलीट करने पड़ गए और अब इस मामले धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का बयान सामने आया है।

    Bageshwar Baba ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को लेकर दिया विवादित बयान
  • Feb 16, 2025 11:33 AM

    दो तलाक के बाद Karanveer Mehra का फिर फिसला दिल

    Karanveer Mehra Chum Darang Relationship: बिग बॉस 18 के घर में करण वीर मेहरा और चुम दरंग का रोमांस शो के अहम अट्रैक्शन में से एक था। हालांकि, घर के अंदर, उन्होंने कभी भी इस बात की पुष्टि नहीं की कि वे प्यार में हैं। लेकिन अब लगता है उन्होंने अपने प्यार का ऐलान कर दिया है।

    दो तलाक के बाद Karanveer Mehra का फिर फिसला दिल
  • Feb 16, 2025 11:29 AM

    छावा के पोस्टर पर चढ़ाया दूध, वीडियो वायरल

    फिल्म की सफलता को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन 'छावा' के पोस्टर पर दूध चढ़ाते हुए, और 'छत्रपति संभाजी महाराज की जय' के नारे लगाते हुए नजर आ रहा है. खुद विक्की कौशल ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ''छत्रपति संभाजी महाराज की जय.''

  • Feb 16, 2025 9:52 AM

    Kartik Aaryan ने दिखाया अपना बर्बाद आशिक वाला लुक

    ऐसी खबरें थीं कि फिल्म के लिए कई एक्ट्रेसेस से कॉन्टैक्ट किया गया था और अब साउथ सिनेमा की एक्ट्रेस श्रीलीला इसमें एक्टिंग कर रही है। आखिरकार, अब मेकर्स ने ऑफिशियली फिल्म का ऐलान करते हुए एक वीडियो रिलीज किया है। अनाउंसमेंट वीडियो में कार्तिक आशिकी (1990) के एक गाने का रीक्रिएटेड वर्जन गाते नजर आ रहे हैं। हालांकि ऐसी खबरें थीं कि यह फिल्म आशिकी फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है, लेकिन बसु ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें नहीं पता कि फिल्म का नाम क्या होगा।

    Kartik Aaryan ने दिखाया अपना बर्बाद आशिक वाला लुक
  • Feb 16, 2025 9:25 AM

    Ranveer Allahabadia ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    Ranveer Allahabadia India Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं, जब उन्होंने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में 'माता-पिता के सेक्स' वाला बयान दिया था। उन्हें अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और उनके और समय के खिलाफ कई FIR दर्ज की गई हैं।

    Ranveer Allahabadia ने किया चौंकाने वाला खुलासा
  • Feb 16, 2025 8:40 AM

    'छावा' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस

    Chhaava Box Office Collection Day 2: विक्की कौशल की हालिया रिलीज हिस्टोरिकल ड्रामा, छावा, बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, जिसने अपने शुरुआती वीकेंड में ही शानदार परफॉर्म किया है। लक्ष्मण उतेकर की डायरेक्टेड इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता जैसे बेहतरीन कलाकार हैं।

    'छावा' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस
  • Feb 16, 2025 8:14 AM

    Ileana Dcruz ने अनोखे अंदाज में किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान

    Ileana Dcruz Second Pregnancy: 1 जनवरी 2025 को इलियाना डिक्रूज ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने 2024 के हर महीने के पल शेयर किए थे। अक्टूबर महीने के लिए उन्होंने जो पल शेयर किया था, वह छोटा वीडियो था जिसमें वह प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखा रही हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि बर्फी एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।

    Ileana Dcruz ने अनोखे अंदाज में किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X