Bageshwar Baba ने रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- 'उन्हें साफ कर देना चाहिए'

Bageshwar Baba On Ranveer Allahabadia and Samay Raina Controversy: India Got Latent में रणवीर इलाहाबादिया के 'सेक्स विद पैरेंट्स' वाले मजाक के बाद बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई है। समय रैना को अपने शो के सारे एपिसोड्स तक डिलीट करने पड़ गए और अब इस मामले धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बागेश्वर बाबा का बयान सामने आया है।
बागेश्वर बाबा का बयान
बागेश्वर बाबा हाल ही में एक पॉडकास्ट में नजर आए और उनसे समय रैन और रणवीर इलाहाबादिया की कॉन्ट्रोवर्सी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेहद अजीब जवाब दिया। जब बागेश्वर बाबा से सवाल पूछा गया कि क्या इन्हें माफ कर देना चाहिए तो उन्होंने कहा- 'नहीं, इन्हें साफ कर देना चाहिए। आपसे ऐसी कोई गलती हो, जिससे सनातन हिंदू धर्म को घाटा हो... तो माफ की जगह साफ कर देना चाहिए। हम इसी पक्ष में है।'
किम जॉन्ग की तारीफ
बागेश्वर बाबा यही नहीं रुके और वो आगे कहने लगे कि 'कोरोना के समय में हमें नॉर्थ कोरिया वाला किम जॉन्ग बहुत पसंद आया था। वो कह रहा था, जितनो को कोरोना है... उतनों को सीताराम। बस हो गया... बढ़ेगा ही नहीं आगे।'
लोगों ने किया ट्रोल
इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने कहा- 'ज्यादा नहीं बोल गए बाबा जी?' दूसरे यूजर ने लिखा- 'इनको बैन करो सबसे पहले', तीसरे यूजर ने लिखा- 'बाबा का बुरा समय आता दिख रहा है'। एक और यूजर ने लिखा- 'ऐसे तो इसे भी साफ कर दो कोन है ये.... हिंदू धर्म के नाम पर कुछ भी बोलते हैं... धर्म का मजाक तो ये लोग बना रहे हैं...लोगो को मैनिप्युलेट करते हैं।'
पहले भी दिया विवादास्पद बयान
यह पहली बार नहीं है कि बागेश्वर बाबा अपने बयानों की वजह से चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दौरान हुई भगदड़ में मरे लोगों के लिए भी उन्होंने अटपटा ही बयान दिया था। बागेश्वर बाबा ने कहा था- 'महाकुंभ में मरे लोगों को मोक्ष की प्राप्ति हुई है।' इस बयान के सामने आने के बाद बागेश्वर बाबा का खूब विरोध हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











