Ileana Dcruz ने अनोखे अंदाज में किया दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान, 2023 में बनी थीं पहले बच्चे की मां

Ileana Dcruz Second Pregnancy: 1 जनवरी 2025 को इलियाना डिक्रूज ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने 2024 के हर महीने के पल शेयर किए थे। अक्टूबर महीने के लिए उन्होंने जो पल शेयर किया था, वह छोटा वीडियो था जिसमें वह प्रेग्नेंसी टेस्ट दिखा रही हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था कि बर्फी एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं।
इलियाना ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी
हालांकि, अब उन्होंने एक प्यारी सी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करके अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी कन्फर्म की है। एक्ट्रेस ने दो स्नैक पैकेट की तस्वीर शेयर की और लिखा, "बिना बताए बताइए कि आप प्रेग्नेंट हैं।" उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान के लिए इस इंस्टाग्राम ट्रेंड का इस्तेमाल किया।
मैटरनल लीव पर हैं इलियाना डिक्रूज
आपको बता दें, इलियाना और माइकल ने अगस्त 2023 में अपने पहले बच्चे, एक बेटे का स्वागत किया, और अब वे अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिलहाल, उनके पास कोई फिल्म नहीं है और हां, अब वह कुछ समय के लिए मैटरनल लीव पर रहेंगी।
इलियाना की फिल्में
इलियाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। पिछले साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुईं- 'तेरा क्या होगा लवली' और 'दो और दो प्या'र। लेकिन, दोनों ही देरी से रिलीज हुईं और बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाईं। इलियाना फिल्म के प्रमोशन का भी हिस्सा नहीं थीं। विद्या बालन की मौजूदगी के कारण 'दो और दो प्यार' ने कुछ चर्चा बटोरी, लेकिन 'तेरा क्या होगा लवली' को लोगों ने पसंद नहीं किया।
इलियाना ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्मों से की थी और 2012 में उन्होंने बर्फी से बॉलीवुड में डेब्यू किया जिसमें रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा भी थे।


Click it and Unblock the Notifications












