Ranveer Allahabadia ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- 'मेरी मां के क्लिनिक में घुसकर लोग मारने की धमकी दे रहे'

Ranveer Allahabadia

Ranveer Allahabadia India Got Latent Controversy: रणवीर इलाहाबादिया पिछले कुछ दिनों से चर्चा में हैं, जब उन्होंने समय रैना के शो इंडियाज गॉट लैटेंट में 'माता-पिता के सेक्स' वाला बयान दिया था। उन्हें अश्लील भाषा का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है और उनके और समय के खिलाफ कई FIR दर्ज की गई हैं।

रणवीर ने मांगी माफी

आईजीएल वीडियो वायरल होने के बाद, रणवीर ने तुरंत एक वीडियो शेयर किया और अपनी कही गई बातों के लिए माफी मांगी। हालांकि, अब, यूट्यूबर ने इस विवाद के बाद अपने साथ क्या हो रहा है, इसके बारे में चौंकाने वाली जानकारी शेयर की है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया नोट

रणवीर ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा था, "मैं और मेरी टीम पुलिस और दूसरे सभी अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। मैं उचित प्रक्रिया का पालन करूंगा और सभी एजेंसियों के लिए मौजूद रहूंगा। माता-पिता के बारे में मेरे कमेंट असंवेदनशील और अपमानजनक थे। बेहतर करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं असल में माफी चाहता हूं।"

'जान से मारने की धमकियां मिल रहीं'

उन्होंने आगे बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। रणवीर ने लिखा, "मैं देख रहा हूं कि लोगों की ओर से मुझे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जो कह रहे हैं कि वे मुझे मारना चाहते हैं और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। लोग मरीज बनकर मेरी मां के क्लिनिक में घुस आए हैं। मुझे डर लग रहा है और मुझे नहीं पता कि क्या करना है। लेकिन मैं भाग नहीं रहा हूं। मुझे पुलिस और भारत की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।"

इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे शोज हटाए

रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर ने पुलिस से कहा था कि वे उसका बयान दर्ज करने के लिए उनके घर आएं। हालांकि, पुलिस ने उनके इस रिक्वेस्ट को अस्वीकार कर दिया। पूरे विवाद के बाद रणवीर के इंडियाज गॉट लैटेंट एपिसोड का वीडियो यूट्यूब ने हटा दिया गया था और बाद में समय रैना ने अपने चैनल से शो के सभी एपिसोड हटा दिए।

इंडियाज गॉट लेटेंट एक ऐसा शो था जिसमें कंटेस्टेंट आकर अपना हुनर ​​दिखाते थे और जूरी उन्हें जज करके उनका मजाक उड़ाती थी। शो में सेक्सुअल कंटेंट के साथ-साथ गाली-गलौज भी आम बात थी। राखी सावंत, उर्फी जावेद, सिद्धांत चतुर्वेदी, अविका गोर और अन्य कई सेलेब्स गेस्ट जज के तौर पर इंडियाज गॉट लेटेंट का हिस्सा थे।

More from Filmibeat

Read more about: ranveer allahbadia
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X