Highlights: अरबाज खान की बीवी शूरा हैं प्रेग्नेंट? ईसाई समुदाय ने जाट को बैन करने की मांग की

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 16 April: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

लंबे समय से यह अफवाह भी काफी तेज थी कि शूरा खान प्रेग्नेंट हैं। वह अरबाज खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं, लेकिन अभी तक कपल ने इस अफवाहों की पुष्टी नहीं की । फिलहाल दोनों का एक वीडियो जो पिंकविला ने शेयर किया है सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा खान और अरबाज खान सफेद रंग की टी-शर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। वहीं उनका सामान कोई अन्य शख्स लेकर जा रहा है। बता दें कि दोनों किसी आम पब्लिक प्लेस पर नहीं बल्कि वुमन्स हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किए गए हैं।

इस दौरान देखा जा सकता है कि अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा खान का कसके हाथ पकड़े हैं, लेकिन जैसे ही शूरा मीडिया को बाहर खड़ा देख लेती हैं वह कैमरा मैन को वहां से हटने का इशारा करती हैं। हाल ही में पिंकविला ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'शूरा खान मां बनने वाली हैं वह अपने और अरबाज खान के पहले बच्चे को जन्म देंगी।

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह स्टारर फिल्म 'जाट' रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। एक सीन को लेकर फिल्म विवादों में फंस गई है। ईसाई समुदाय ने फिल्म के एक चर्च सीन पर कड़ा एतराज जताया है। दरअसल, एक सीन में रणदीप हुड्डा को चर्च के अंदर, क्रूस के ठीक नीचे, मंच (pulpit) के पास खड़ा दिखाया गया है, जहां पर बाकी लोग प्रार्थना कर रहे हैं। इसी दौरान फिल्म में गुंडागर्दी और -डराने-धमकाने जैसे सीन भी दिखाए गए हैं, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। अब इस सीन को लेकर ईसाई समुदाय का कहना है कि उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया है और इसलिए इस फिल्म को बैन करना चाहिए।

LIVE Feed
  • Apr 16, 2025 7:02 PM

    VIDEO: पुनीत सुपरस्टार ने लॉरेंस बिश्नोई से लिया पंगा, दे डाली खुली चुनौती, लोग बोले- भाई तू तो गया अब...

    हाल ही में पुनीत सुपरस्टार ने एक और वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार फिर से किसी को खुले आम धमकी देते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बार उनका यह पंगा लेना उन्हें मुसीबत में ना डाल दे। दरअसल इस बार पुनीत सुपरस्टार ने किसी ऐसे वैसे से पंगा नहीं लिया है बल्कि इस बार तो उन्होंने सलमान खान को धमकी देने वाले लॉरेंस बिश्नोई पर ही वीडियो बना डाला है। इस वीडियो में पुनीत लॉरेंस बिश्नोई को तमाम बातें सुनाते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो देख यूजर्स सलाह दे रहे हैं कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांग लेनी चाहिए। चलिए देखते हैं कि क्या है इस वीडियो में।

  • Apr 16, 2025 6:37 PM

    पहले कराया कंवर्ट और अब दीपिका कक्कड़ के साथ कश्मीर शिफ्ट हो रहे हैं शोएब इब्राहिम? निकल पड़ा काफिला

    जानकारी के लिए आपको बता दें कि इन तस्वीरों को शोएब इब्राहिम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया है। इस दौरान वह दीपिका और अपने बेटे रेहान के साथ में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें दिल्ली में जमा मस्जिद के पास के एक रेस्टोरेंट की है। इन तस्वीरों के साथ शोएब ने एक कैप्शन लिखा कि 'दिल्ली वालों की दिल्ली में बिताई एक शाम।'

  • Apr 16, 2025 5:49 PM

    Devi Chitralekha Marriage: मुस्लिम ड्राइवर से रचाई है देवी चित्रलेखा ने शादी? 20 साल की उम्र में बनी थी दुल्हन

    इन तस्वीरों को लेकर दावा किया गया था कि जो उनके साथ में शख्स खड़ा हुआ है वह उनका पति है और एक मुस्लिम है। साथ ही यह भी कहा गया कि दोनों घूमने के लिए अमेरिका गए हुए हैं। लेकिन जब इस तरीके की अफवाहें सामने आने लगी तो इस मामले की पूरी जांच हुई और सच्चाई का पता लगाने का अभियान भी तेज हो गया।

  • Apr 16, 2025 5:15 PM

    सर्जरी करवाने के बाद बोल्डनेस दिखाने का मौका नहीं छोड़ रहीं Mouni Roy? छोटी स्कर्ट में दिखाया हुस्न का जलवा!

    इस वीडियो में एक ऐसा कमेंट भी है, जिसे देखने के बाद आपको लगेगा कि ये वीडियो फेक है। क्योंकि, तानिया चटर्जी नाम की महिला ने दावा किया है कि ये वीडियो उनका है ना कि मौनी रॉय का। जब हमने तानिया का इंस्टा अकाउंट खंगाला तो पता चला कि ये वीडियो उन्हीं का यानी तानिया का है। जो सोशल मीडिया पर वीडियो मौजूद है, उसे AI से मॉर्फ किया है तानिया के चेहरे पर मौनी का चेहरा लगाया है।

  • Apr 16, 2025 4:49 PM

    कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का होगा तलाक? एस्ट्रोलॉजर ने की भविष्यवाणी

    आपको बता दें कि एस्ट्रोलॉजर सुशील वैसे तो अक्सर किसी न किसी वजह के चलते चर्चा में रहते हैं। उन्होंने काफी सारे सेलिब्रिटीज के ब्रेकअप और तलाक को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं। अब इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल होता हुआ नजर आ रहा है और इसमें वह दावा कर रहे हैं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल का तलाक हो सकता है। एस्ट्रोलॉजर सुशील ने कहा कि "जब कैटरीना और विक्की की शादी हुई थी तो यह हर किसी के लिए हैरान कर देने वाला था। एक विदेशी लड़की और एक भारतीय सामान्य लड़का विक्की जिनकी शादी हुई। अक्सर आपको कैटरीना कैफ भी सिंदूर लगाते हुए नजर आती है। दोनों के बीच में बहुत ही प्यार नजर आता है।"

  • Apr 16, 2025 4:14 PM

    कशिका कपूर की पहली फिल्म ने ही काटा बवाल, इस अवॉर्ड्स में हुई नॉमिनेट?

    TOIFA, जिसे टाइम्स ऑफ इंडिया ने 2013 में शुरू किया था, फिल्मों में कलाकारों की मेहनत और टेक्निकल एक्सीलेंस को सम्मानित करता है। इसमें अब OTT यानी वेब सीरीज और डिजिटल कंटेंट को भी खास जगह दी जाती है।

  • Apr 16, 2025 3:44 PM

    MMS के बाद Anjali Arora का बाथरूम में नहाते हुए वायरल हुआ वीडियो, लोग बोले- मजा नहीं आया...

    एक बार फिर से अंजलि अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में अंजलि अरोड़ा ने व्लॉग की तरह नहाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया था। अब यह वीडियो लोगों को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह बाथरूम में नहाते हुए नजर आ रही है। पहले तो वह सो कर उठती है और बेड से उठने के बाद में वह ब्रश करती हैं। बाद में वह बाथरूम में जाती हैं और फिर बैक की तरफ से उनकी वीडियो नजर आती है। वह शैंपू करती हुई दिखाई देती है।

  • Apr 16, 2025 3:17 PM

    VIDEO: पुनीत सुपरस्टार ने लॉरेंस बिश्नोई से लिया पंगा, दे डाली खुली चुनौती, लोग बोले- भाई तू तो गया अब...

    पुनीत सुपरस्टार ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुनीत सुपरस्टार लॉरेंस बिश्नोई से पंगा लेते नजर आ रहे हैं। पुनीत कहते हैं कि सलमान खान ने काले हिरण को जरा सा हल्का सा वार कर दिया इसने उसकी जिंदगी खराब कर दी। अब्बे अब कहां गया लॉरेंस बिश्नोई जब जंगल में लाखों करोड़ों जानवारों को मारा जा रहा है कहां हो अब।

  • Apr 16, 2025 2:39 PM

    खेसारी लाल यादव ने शर्ट उतार किया डांस, VIDEO देख फैन्स का हुआ पारा हाई...

    हाल ही में खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) का एक लाइफ परफॉर्मेंस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल यादव बिहार के बांका जिले के ढाका मोड़ में चौती दुर्गा महोत्सव का आयोजन में पहुंचते हैं। यह कार्यक्रम झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव आयोजित करते हैं। इस कार्यक्रम में तमाम हस्तियां शामिल होती हैं। बता दें कि इस महोत्सव का हिस्सा तेजस्वी यादव भी रहते हैं। वहीं जैसे ही खेसारी लाल यादव पहुंचते हैं वहां लोगों की भीड़ लग जाती है, लेकिन खेसारी लाल के इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर उनपर गुस्सा करते हैं।

  • Apr 16, 2025 1:43 PM

    शिखर धवन ने बाबा बागेश्वर के साथ जमकर खेला क्रिकेट, खूबसूरत नजारा देखने पहुंचीं गर्लफ्रेंड सोफी, VIDEO

    वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि शिखर धवन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन भी नजर आ रही हैं। बता दें कि जहां सोफी ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहने हुए है। तो वहीं शिखर ब्लैक टीशर्ट और व्हाइट जींस पहने दिख रहे हैं। इतना ही नहीं शिखर धवन बाबा बागेश्वर के साथ मिलकर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। पहले शिखर धवन ने बल्लेबाजी की और धीरेंद्र शास्त्री ने गेंद फेकी, लेकिन धीरेंद्र शास्त्री की पहली ही बॉल पर शिखर धवन आउट हो जाते हैं। जिसके बाद शिखर धवन बाबा के पास आते हैं और कहते हैं कि यह तो नो बॉल थी ना। बता दें कि शिखर धवन और बाबा बागेश्वर का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

    शिखर धवन ने बाबा बागेश्वर के साथ जमकर खेला क्रिकेट, खूबसूरत नजारा देखने पहुंचीं गर्लफ्रेंड सोफी, VIDEO
  • Apr 16, 2025 12:43 PM

    अनन्या पांडे फ्रेंच ब्रांड शनेल की पहली भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनीं

    बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी आगामी फिल्म केसरी: चैप्टर 2 के लिए तैयार हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने हाल ही में वैश्विक सफलता हासिल की है। अनन्या ने फ्रांसीसी लक्जरी ब्रांड शनेल की ब्रांड एंबेसडर अपॉइंट होने वाली पहली भारतीय बनकर इतिहास रच दिया है।

  • Apr 16, 2025 12:41 PM

    आमिर खान रजनीकांत की कुली में काम करेंगे

    कन्नड़ अभिनेता उपेंद्र हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 45 का टीजर लॉन्च करने के लिए हैदराबाद में थे, जिसमें शिव राजकुमार भी हैं। इस प्रेस मीट के दौरान, एक्टर से कुली के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जिक्र किया कि रजनीकांत के साथ काम करना और उनके साथ स्क्रीन शेयर करना एक अद्भुत अनुभव रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नागार्जुन और आमिर खान के साथ काम करना भी एक यादगार पल रहा, लेकिन उन्होंने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी शेयर करने से परहेज किया।

  • Apr 16, 2025 12:36 PM

    रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा रो पड़ीं

    रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि अभिनेत्री के बारे में सच्चाई बताने के लिए उनकी जांच की गई। उन्होंने कहा, "जब आपका अपना परिवार आपको सिर्फ़ अपनी ज़िंदगी जीने के लिए बर्बाद करना चाहता है।" ईशा ने खुद को 'नेपो बेबी' बताया, जिसे छाया में रखा गया, वह चुप्पी, भ्रम और दर्द में बड़ी हुई, जिसे वह झेलने के लिए नहीं थी।

    रूपाली गांगुली की सौतेली बेटी ईशा वर्मा रो पड़ीं
  • Apr 16, 2025 12:34 PM

    सागरिका-जहीर ने बेटे का स्वागत किया

    शाहरुख खान की फिल्म चक दे! इंडिया में अहम भूमिका निभाने के लिए मशहूर अभिनेत्री सागरिका घाटगे ने टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। दंपति ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की पहली तस्वीर शेयर करते हुए उसके जन्म की घोषणा की।

  • Apr 16, 2025 11:10 AM

    अक्षय कुमार ने सलमान को किया सपोर्ट

    अक्षय कुमार ने साथी एक्टर और अपने करीबी दोस्त सलमान खान को सपोर्ट किया, जिनकी हालिया फिल्म सिकंदर ने बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्मेंस किया और फिल्म को निगेटिव रिव्यूज मिले। केसरी चैप्टर 2 के प्रमोशन में बिजी अक्षय ने सलमान की हालिया फिल्म को लेकर नकारात्मकता को खारिज कर दिया।

  • Apr 16, 2025 11:09 AM

    फवाद खान का अबीर गुलाल का म्यूजिक दुबई के ग्लोबल विलेज में लॉन्च किया जाएगा

    अबीर गुलाल का म्यूजिक लॉन्च दुबई के ग्लोबल विलेज में 19 अप्रैल को होने वाला है, जो 9 मई को फिल्म के सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले होगा। इस इवेंट में दोनों मुख्य कलाकार फवाद खान और वाणी कपूर के मौजूद रहने की उम्मीद है। मशहूर संगीतकार अमित त्रिवेदी, जिन्होंने फिल्म का साउंडट्रैक तैयार किया है, लाइव परफॉरमेंस के साथ म्यूजिक लॉन्च की मुख्य परफॉर्मेंस देंगे।

  • Apr 16, 2025 11:06 AM

    अक्षय कुमार ने अपने फैंस से की रिक्वेस्ट

    बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इस शुक्रवार को अपनी फिल्म केसरी चैप्टर 2 के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की घटनाओं पर आधारित है। फिल्म की रिलीज से पहले, एक्टर ने अपने फैंस से रिक्वेस्ट की कि वे इसे देखते समय फोन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने कहा, "यह फिल्म के लिए अपमानजनक होगा।"

  • Apr 16, 2025 9:04 AM

    Bharti Singh को पैप्स ने कर दिया सबके सामने बॉडी शेम

    Bharti Singh Video: कॉमेडियन भारती सिंह, जो इस समय कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में होस्ट के रूप में दिखाई दे रही हैं। उन्हें हाल ही में बॉलीवुड थीम के एक स्पेशल एपिसोड के लिए स्पॉट किया गया। इस एपिसोड के लिए भारती ने 'हम आपके हैं कौन' की माधुरी दीक्षित की तरह कपड़े पहने।

    Bharti Singh को पैप्स ने कर दिया सबके सामने बॉडी शेम
  • Apr 16, 2025 9:03 AM

    सनी देओल की जाट ने मार ही ली हाफ सेंचुरी

    Jaat Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म 'जाट' का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक्टर ने साल 2023 के बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी की और लोगों का दिल जीत लिया। आइए एक नजर इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर डालते हैं।

    सनी देओल की जाट ने मार ही ली हाफ सेंचुरी
  • Apr 16, 2025 9:02 AM

    एक बार फिर महा साइबर सेल के सामने पेश हुए रणवीर, समय और अपूर्वा

    India's Got Latent controversy: फेमस कंटेंट क्रिएटर जो इन दिनों एक विवाद का हिस्सा बन गए हैं रणवीर अल्लाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना बीते दिन यानि 15 अप्रैल को अपने बयान दर्ज कराने के लिए तीसरी बार महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए।

    एक बार फिर महा साइबर सेल के सामने पेश हुए रणवीर, समय और अपूर्वा

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X