Jaat BOC Day 6: सनी देओल की जाट ने मार ही ली हाफ सेंचुरी, कल तक एक्टर की फिल्म तोड़ देगी ये रिकॉर्ड

Jaat Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म 'जाट' का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इस फिल्म ने 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक दी। एक्टर ने साल 2023 के बाद एक बार फिर पर्दे पर वापसी की और लोगों का दिल जीत लिया। आइए एक नजर इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट पर डालते हैं।
क्या है जाट की कहानी
"जाट" की कहानी एक जाट की जिंदगी पर आधारित है, जो आंध्र प्रदेश के एक गांव पहुंचता है। आंध्र प्रदेश के 40 गांवों में राणातुंगा यानि रणदीप हुड्डा का राज चलता है और वो उसकी बात ना मानने वाले लोगों को मौत के घाट उतार देता है। इसी गांव में एक जाट के पैर पड़ते हैं और वो राणातुंगा की दुनिया को तहस-नहस करना शुरू कर देता है। लेकिन ये जाट है कौन? और राणातुंगा अपने 40 गांवों को खाली क्यों करवाना चाहता है? इन सवालों के जवाब पाने के लिए आपका फिल्म देखना ज्यादा जरूरी है।
यह भी पढ़ें- करीना-कैटरीना से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं Jaideep Ahlawat की पत्नी!कॉलेज के दिनों में ही बसा लिया था घर
50 करोड़ के पार जाट
जाट ने पहले गुरुवार यानि रिलीज के दिन ₹9.5 करोड़ की मामूली कमाई की थी। इसके बाद इसने पहले शुक्रवार को ₹7 करोड़, पहले शनिवार को ₹9.75 करोड़, पहले रविवार को ₹14 करोड़, पहले सोमवार को ₹7.25 करोड़ और पहले मंगलवार को लगभग ₹6 करोड़ की कमाई की। जिससे फिल्म का कुल कलेक्शन 53.25 करोड़ रुपये हो गया।
यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya का होने वाला है तलाक? एक्टर ने कहा- अगर ज्यादा दिन चला तो...
फिल्म ट्रेड पोर्टल सैकनिल्क के अनुसार। मंगलवार को इसके शो की कुल ऑक्यूपेंसी 19.55 प्रतिशत थी, जबकि सुबह के शो की ऑक्यूपेंसी 8.13 प्रतिशत थी।
फिल्म के दोपहर, शाम और रात के शो की ऑक्यूपेंसी 18.01 प्रतिशत, 20.50 प्रतिशत और 31.56 प्रतिशत थी। अगर फिल्म ऐसी ही चलती रही तो 'जाट' अपने पहले बुधवार को सनी देओल की 2011 की फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी।
यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने एक बार फिर किया खुद का गुणगान, इस बार तो तमन्ना भाटिया पर साधा निशाना
सिकंदर Vs जाट
जाट की तुलना काफ समय से सलमान खान की फिल्म सिकंदर से की जा रही है, सनी देओल की यह फिल्म सिकंदर से 64% ज्यादा कमाई करने में सफल रही है। जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि सिकंदर ने रिलीज के छठे दिन 3.5 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरी ओर, जाट अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को पछाड़ने में विफल रही, जिसने 6वें दिन 6 करोड़ रुपये कमाए थे।
यह भी पढ़ें- Sharmila Tagore ने इब्राहिम की फ्लॉप फिल्म को लेकर कहा- 'मेरा पोता तो हैंडसम लग रहा था, फिल्म ही खराब थी'


Click it and Unblock the Notifications











