Urvashi Rautela ने एक बार फिर किया खुद का गुणगान, इस बार तो तमन्ना भाटिया पर साधा निशाना

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela Trolled: उर्वशी रौतेला सिर्फ अपने अटपटे इंटरव्यूज की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। सोमवार को उनके लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें एक कमेंट का स्क्रीनशॉट था, जिसमें एक फैन ने जाट के उनके गाने सॉरी बोल की तुलना तमन्ना भाटिया (tamannaah bhatia Song) के रेड 2 के गाने नशा से की थी।

उर्वशी को लोगों ने लताड़ा

आपको बता दें, कमेंट में लिखा था- "यह गाना नशा से कहीं बेहतर है।" हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने पोस्ट डिलीट कर दी। लेकिन, बेशक कुछ ऐसे Reddit यूजर हैं, जिन्होंने इसका स्क्रीनशॉट लिया और अब इसी पोस्ट को लेकर उर्वशी को बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। एक Reddit यूजर ने लिखा, "पहली महिला जो बेबाकी से घमंडी है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ये स्क्रीनशॉट करना क्यों जरूरी था।"

यह भी पढ़ें- Salman Khan को अब 26 साल के लड़के ने दी जान से मारने की धमकी, कहा- 'गाड़ी में बम लगाकर...'

उर्वशी पर किया कटाक्ष

उर्वशी पर कटाक्ष करते हुए एक यूजर ने लिखा, "वह ऐसा कैसे नहीं कर सकती? दुनिया की सबसे कम उम्र की सबसे खूबसूरत महिला होने के नाते उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं कि वह हमेशा अपने किसी भी काम के रिलीज होने के बाद पहली बार खुद की तारीफ करने वाली पहली व्यक्ति के रूप में उभरें। इसके अलावा वह पहली एक्ट्रेस बन गईं, जिन्होंने अपने दादा के बराबर उम्र के एक्टर के साथ पहली फिल्म रिलीज होने के काफी समय बाद काम किया।"

यह भी पढ़ें- Jaat BOC Day 5:पांचवे दिन ये रिकॉर्ड बनाने से चूकी 'जाट', Sunny Deol की फिल्म छू पाएगी 100 करोड़ का आंकड़ा?

यूट्यूब पर तो बहुत से लोग इस तरह के कमेंट करते हैं और गानों की तुलना करते हैं, लेकिन अभी तक किसी भी एक्टर ने इसका स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर पोस्ट के तौर पर शेयर नहीं किया है। हालांकि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिया है, लेकिन उनकी इंस्टा स्टोरी पर अभी भी ये मौजूद है।

यह भी पढ़ें- Sharmila Tagore ने इब्राहिम की फ्लॉप फिल्म को लेकर कहा- 'मेरा पोता तो हैंडसम लग रहा था, फिल्म ही खराब थी'

खुद को शाहरुख से किया कंपेयर

कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा था कि शाहरुख खान के बाद वह सबसे अच्छी प्रमोटर हैं। अपने इस बयान के लिए भी अभिनेत्री को काफी ट्रोल किया गया था। इसी इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह अपने ऊपर बने मीम्स नहीं देखती हैं क्योंकि इससे उनके मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X