एक बार फिर महा साइबर सेल के सामने पेश हुए रणवीर, समय और अपूर्वा, एक जोक ने इनकी जिंदगी में मचाया कलेश!

India s Got Latent

India's Got Latent Controversy: फेमस कंटेंट क्रिएटर जो इन दिनों एक विवाद का हिस्सा बन गए हैं रणवीर अल्लाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा और समय रैना बीते दिन यानि 15 अप्रैल को अपने बयान दर्ज कराने के लिए तीसरी बार महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए।

फरवरी में हुई गलती की सजा भुगत रहे कंटेंट क्रिएटर

ये माजरा फरवरी 2025 में शुरू हुआ था। जब समय रैना के कॉन्ट्रोवर्शियल शो, इंडियाज गॉट लेटेंट में कुछ ऐसी बातें कही गईं, जो लोगों को रास नहीं आईं। जिसके बाद अब कई कंटेंट क्रिएटर्स को पुलिस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शो के एक क्लिप में रणवीर को एक कंटेस्टेंट के साथ अभद्र बातचीत करते हुए दिखाया गया था, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया था।

यह भी पढ़ें- करीना-कैटरीना से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं Jaideep Ahlawat की पत्नी!कॉलेज के दिनों में ही बसा लिया था घर

एएनआई के अनुसार, अपूर्वा ने सबसे पहले अपना बयान दर्ज कराया है। एएनआई ने महाराष्ट्र साइबर सेल के हवाले से बताया, "शो के सभी पांच पैनलिस्ट महाराष्ट्र साइबर के सामने पेश हुए। समय रैना, रणवीर अल्लाहाबादिया, अपूर्वा मुखीजा, जसप्रीत सिंह और आशीष चंचलानी अपने बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर पहुंचे।"

28 मार्च को भी साइबर सेल पहुंचे थे समय

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय 28 मार्च को भी इसी मामले के सिलसिले में महाराष्ट्र साइबर सेल के अधिकारियों के सामने पेश हुए थे। वह भारत में नहीं थे और अधिकारियों के कई समन मिलने के बाद वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए कुछ दिन पहले ही देश लौटे थे। इससे पहले, वह 24 मार्च को पूछताछ के लिए पेश हुए थे। उस समय उनसे छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी।

यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya का होने वाला है तलाक? एक्टर ने कहा- अगर ज्यादा दिन चला तो...

इससे पहले, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा और आशीष चंचलानी के बयान दर्ज किए थे, जो इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादास्पद एपिसोड का भी हिस्सा थे, जिसने देश भर में हलचल मचा दी थी।

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद क्या है?

यह सब तब शुरू हुआ जब रणवीर ने समय के इंडियाज गॉट लेटेंट में स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आए थे और इस दौरान उन्होंने एक बेहद कॉन्ट्रोवर्शियल सवाल पूछ लिया। उन्होंने एक कंटेस्टेंट से पूछा, "क्या आप अपने माता-पिता को जीवन भर सेक्स करते देखना पसंद करेंगे या एक बार शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे?"

यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने एक बार फिर किया खुद का गुणगान, इस बार तो तमन्ना भाटिया पर साधा निशाना

दूसरे पैनलिस्ट अपूर्वा और आशीष के साथ-साथ उनके भी इस कमेंट के लिए निंदा की गई। हालांकि यूट्यूबर ने तुरंत माफी मांग ली, लेकिन उनके साथ-साथ समय, अपूर्वा और आशीष के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं।

जब समय ने 17 मार्च तक का समय मांगा, तो अधिकारियों ने उनके बयान को वर्चुअली दर्ज करने की उनकी याचिका को खारिज कर दिया। महाराष्ट्र साइबर सेल ने फिर उन्हें 19 मार्च को दूसरा समन जारी किया, लेकिन कॉमेडियन तब भी अपना बयान दर्ज करवाने के लिए नहीं पहुंच पाए। फिर उन्हें तीसरा समन जारी किया गया, जिसमें उन्हें 24 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया।

समय ने भारत दौरा कैंसिल किया

इस बीच, समय ने अपने भारत दौरे के सभी शो अगली इनफॉर्मेशन तक रद्द कर दिए हैं और अपने फैंस को आश्वासन दिया है कि उनके पैसे वापस कर दिए जाएंगे। उनके सभी शो के टिकट एडवांस बुकिंग के जरिए पूरी तरह बिक चुके थे।

यह भी पढ़ें- Sharmila Tagore ने इब्राहिम की फ्लॉप फिल्म को लेकर कहा- 'मेरा पोता तो हैंडसम लग रहा था, फिल्म ही खराब थी'

समय को 21 और 23 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में परफ़ॉर्म करना था। विश्व हिंदू परिषद की धमकियों के बाद गुजरात के अहमदाबाद और सूरत में होने वाले उनके शो भी रद्द कर दिए गए। कॉमेडियन को मार्च से अप्रैल तक मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता जैसे अन्य शहरों में भी परफॉर्म करना था।

अपने चैनल से हटाए इंडियाज गॉट लेटेंट के सारे एपिसोड

इस बीच, समय ने अपने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी एपिसोड हटा दिए हैं। इसके बाद उन्होंने इस विवाद को लेकर अपना बयान लिखा- "जो कुछ भी हो रहा है, वह मेरे लिए बहुत ज़्यादा है। मैंने अपने चैनल से इंडियाज गॉट लेटेंट के सभी वीडियो हटा दिए हैं। मेरा एकमात्र उद्देश्य लोगों को हंसाना और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करूंगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनकी जांच निष्पक्ष रूप से पूरी हो। धन्यवाद। "

More from Filmibeat

Read more about: ranveer allahbadia samay raina
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X