Bharti Singh को पैप्स ने कर दिया सबके सामने बॉडी शेम, बुलाया उबली हुई माधुरी दीक्षित, गुस्से में आकर...

Bharti Singh Video: कॉमेडियन भारती सिंह, जो इस समय कुकिंग रियलिटी शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में होस्ट के रूप में दिखाई दे रही हैं। उन्हें हाल ही में बॉलीवुड थीम के एक स्पेशल एपिसोड के लिए स्पॉट किया गया। इस एपिसोड के लिए भारती ने 'हम आपके हैं कौन' की माधुरी दीक्षित की तरह कपड़े पहने।
भारती सिंह को किया ट्रोल
मुंबई में शो के सेट पर पैपराजी के लिए पोज देते समय, उन्हें बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा, जिसमें से एक ने उन्हें 'उबली हुई माधुरी दीक्षित' कहा। हालांकि, भारती ने इस कमेंट का मजाक में जवाब दिया, लेकिन यह कमेंट नेटिजेंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने भारती को इस तरह बॉडी शेमिंग करने के लिए ट्रोल किया।
यह भी पढ़ें- करीना-कैटरीना से भी कहीं ज्यादा खूबसूरत हैं Jaideep Ahlawat की पत्नी!कॉलेज के दिनों में ही बसा लिया था घर
भारती ने दिया ऐसा जवाब
जब पैपराजी ने 'उबली हुई माधुरी दीक्षित' कहा, तो भारती ने पूछा, "किसने बोला उबली हुई माधुरी दीक्षित? अरे ये देखिए, उबलते हुए नहीं फ्राई किए हुए हैं। ऐसे बोल नहीं सकते।" भारती ने इस कमेंट को तो बहुत शालीनता से लिया लेकिन उनके फैंस को ये चीज पसंद नहीं आई।ॉ
यह भी पढ़ें- Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya का होने वाला है तलाक? एक्टर ने कहा- अगर ज्यादा दिन चला तो...
लोगों ने पैप्स को किया ट्रोल
एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा- "यह कितना भयानक कमेंट है! वह सुंदर दिखती है और साड़ी को इतने अच्छे से पहनती है, जैसा कि उसे पहनना चाहिए।" जबकि दूसरे ने कहा, "यह क्या बकवास कमेंट किया है उस बदतमीज आदमी ने।" एक और शख्स ने कमेंट में लिखा- "यह बिल्कुल भी मजेदार नहीं था, ये पैप्स कितने अनप्रोफेशनल हैं। इन पैप्स और वरिंदर चावला को शर्म आनी चाहिए, यह कैप्शन क्या है। कुछ तो सम्मान करो।" एक और ने लिखा- "यह असभ्य है"।
यह भी पढ़ें- Urvashi Rautela ने एक बार फिर किया खुद का गुणगान, इस बार तो तमन्ना भाटिया पर साधा निशाना
2021 में भारती ने घटाया था वजन
2021 में भारती सिंह ने अपना वजन घटाकर लोगों को हैरान कर दिया था। इंटरमिटेंट फास्टिंग के जरिए उन्होंने अपना वजन 91 किलो से घटाकर 76 किलो कर लिया। भारती ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने पराठे और मक्खन खाना नहीं छोड़ा।
यह भी पढ़ें- Sharmila Tagore ने इब्राहिम की फ्लॉप फिल्म को लेकर कहा- 'मेरा पोता तो हैंडसम लग रहा था, फिल्म ही खराब थी'
उन्होंने ईटाइम्स से कहा था, "मुझे खुशी है कि मैं अब हेल्दी और फिट महसूस कर रही हूं। मुझे अब सांस फूलने और चक्कर आने की समस्या नहीं होती। मेरी डायबिटीज और अस्थमा भी कंट्रोल में है। मैं शाम 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ नहीं खाती। मैं 12 बजे के बाद खाती हूं। मैंने 30-32 साल तक खूब खाना खाया है और उसके बाद एक साल तक मैंने अपने शरीर को समय दिया और इस शरीर ने सब कुछ स्वीकार किया।"
यह भी पढ़ें- एक बार फिर महा साइबर सेल के सामने पेश हुए रणवीर, समय और अपूर्वा, एक जोक ने इनकी जिंदगी में मचाया कलेश!


Click it and Unblock the Notifications











