Bollywood Highlights: उर्फी जावेद के हाथ लगी ये धांसू फिल्म, अजय देवगन की अगली फिल्म का ऐलान

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 14 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद के हाथ एक बड़ी बॉलीवुड मूवी लग गई है। एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में सामने आईं रिपोर्ट्स की मानें तो एकता कपूर के बैनर तले बनने वाली अपकमिंग मूवी 'लव सेक्स और धोखा 2' में अदाकारा उर्फी जावेद की धांसू एंट्री हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस इस मूवी के साथ अपना बिग बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।

लव रंजन फिल्म्स ने हाल ही में इंस्टाग्राम के जरिए अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर मूवी 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल की जानकारी दी है। दिलचस्प बात ये है कि निर्माताओं ने इस फिल्म की रिलीज डेट का भी धमाकेदार ऐलान कर दिया है। सुपरस्टार अजय देवगन स्टारर इस फिल्म के सीक्वल को अब मेकर्स जल्दी ही फ्लोर पर ले जाने की तैयारी में हैं।

फिल्म स्टार अजय देवगन की अपकमिंग मूवी का ऐलान करते हुए मेकर्स ने बताया है कि इस फिल्म को अंशुल शर्मा डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग को-प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी को तरुण जैन और लव रंजन ने मिलकर लिखा है। इस फिल्म को मेकर्स अगले साल 1 मई 2025 तक रिलीज करने वाले हैं।

LIVE Feed
  • Mar 14, 2024 8:04 PM

    नानी घर आ रही हैं मालती, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर

    Priyanka Chopra is coming to Mumbai with daughter: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बेटी मालती के साथ भारत आ रही हैं। हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर कर फैन्स को अपडेट दी है। इस स्टोरी में उन्होंने तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही प्रियंका लिखती हैं- मुंबई मेरी जान, हम आ रहे हैं..

    नानी घर आ रही हैं मालती, प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की तस्वीर
  • Mar 14, 2024 7:19 PM

    रिलीज से पहले 'Yodha' ने किया इतने का कलेक्शन

    Yodha Advance Booking Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म एडवांस बुकिंग में ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 2D में 83.16 लाख की बुकिंग कर ली है। अभी तक 45 हजार से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं। शोज की बात करें तो 6060 शोज लगाए गए हैं।

    रिलीज से पहले 'Yodha' ने किया इतने का कलेक्शन
  • Mar 14, 2024 3:55 PM

    तालक की खबरों के बीच कातिलाना अदाएं दिखाती नजर आईं दलजीत कौर

    दलजीत कौर के वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दलजीत कौर बेहद ही स्टाइलिश आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वे बेहतरीन स्टाइल दिखाती दिख रही हैं। उनके लुक्स फैन्स को बेहद ही पसंद आ रहे हैं। इन वीडियोज़ को देखकर लगता है कि दलजीत अपने कठिन समय से उभरती नजर आ रही हैं। दलजीत इन दिनों भारत में हैं। वे किसी काम के सिलसिले में भारत आई थीं।

  • Mar 14, 2024 3:15 PM

    सरकार का बड़ा एक्शन! बैन किए 18 OTT प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया एकाउंट

    केंद्र सरकार पहले भी एक बार डिजिटल स्ट्राइक कर चुकी है और अब एक बार फिर रोल में आ गई है। जी हां, सरकार ने डिजीटल कंटेंट पर एक्शन लिया है खासतौर पर ऐसे जो अश्लील कंटेंट परोसते हैं। सरकार के मुताबिक यह ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया एकाउंट हैं जो एंटरटेनमेंट के नाम पर अश्लीलता फैला रहे हैं। बता दें कि सरकार ने 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, 19 वेबसाइट, 10 ऐप्स और 57 सोशल मीडिया एकाउंट को बैन कर दिया है।

  • Mar 14, 2024 2:41 PM

    शाहरुख खान ने अपने बच्चों से कर डाला ऐसा वादा.. हैरान हैं सभी

    इस वीडियो की बात करें तो बिखरे हुए बड़े बड़े बालों में शाहरुख खान खड़े दिखाई देंगे। उन्होने इस दौरान कहा, ''ये मैसेज मेरे बीवी और बच्चों के लिए है कि, जब तक तुम्हारा बाप जिंदा है, एंटरटेनमेंट जिंदा है। थैंक्यू।'' जैसे ही शाहरुख खान ने ये डायलॉग मारा पीछे से लोगों की तालियां सुनाई पड़ रही है। वीडियो के सामने आते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं।

  • Mar 14, 2024 2:13 PM

    शादी से पहले रोज शूरा खान से मिलते थे अरबाज खान

    पहले हमने थोड़ी बातचीत की फिर हमने कॉफी शॉप में मिलना शुरू कर दिया। अच्छी बात यह थी उस समय पैपराजी ने हमें नोटिस नहीं किया था। ना ही वे वहां हुआ करते थे। हैरानी वाली बात यह है कि हमने शादी से पहले एक साल तक एक दूसरे को डेट किया था और किसी ने हमें नहीं पहचाना था, लेकिन शादी के बाद हम किसी भी कॉफी शॉप में जाते हैं पैपराजी वहां पहले से ही होते हैं।

  • Mar 14, 2024 1:28 PM

    'द आर्चीज' के बाद खुशी कपूर की लगी लॉटरी

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अदाकारा खुशी कपूर जल्दी ही धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'नादानियां' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अदाकारा खुशी कपूर के साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपने धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं। इतना ही नहीं, इसके अलावा खुशी कपूर के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। सुनने में आया है कि अदाकारा खुशी कपूर इब्राहिम अली खान के बाद आमिर खान के शहजादे जुनैद खान की भी अगली फिल्म में नजर आने वाली हैं।

  • Mar 14, 2024 11:58 AM

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इकोनॉमी क्लास में किया सफर

    बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'योद्धा' के रिलीज को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच सिद्धार्थ का एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें वो फ्लाइट में नजर आ रहे हैं और वो इकोनॉमी क्लास में सफर करने जा रहे हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • Mar 14, 2024 11:56 AM

    आमिर खान ने काटा बर्थडे केक

    आमिर खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इसी मौके पर उन्होंने बीती रात पैपराजी के सामने केक काटा। इस दौरान आमिर की एक्स वाइफ किरण राव भी मौजूद थीं और साथ ही लापता लेडीज की कास्ट भी।

  • Mar 14, 2024 11:52 AM

    शाहरुख खान ने इस विदेशी सिंगर को सिखाया अपना पोज

    दरअसल, सिंगर एड शीरन ने इंडिया आकर बॉलीवुड के कई कलाकारों से मुलाकात की, जिसमें आयुष्मान खुराना और अरमान मलिक का नाम शामिल है। बीती रात एड शीरन ने शाहरुख खान और फराह खान से मुलाकात की। इस मौके की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें तीनों ही सुपरस्टार एक साथ पोज देते दिख रहे हैं। वहीं, शाहरुख और एड शीरन का एक वीडियो भी सामने आया है। इसी वीडियो में शाहरुख शीरन के सामने अपना आइकॉनिक पोज कर रहे हैं और फिर शीरन उसे कॉपी करने की कोशिश कर रहे हैं।

  • Mar 14, 2024 11:48 AM

    सलमान खान ने की 'लापता लेडीज' की तारीफ

    बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव की मूवी 'लापता लेडीज' देख डाली। इसके बाद फिल्म स्टार ने इस फिल्म का रिव्यू सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस एक्स पर देते हुए किरण राव को अपने लिए एक फिल्म तक ऑफर कर दी है। फिल्म स्टार ने कमेंट कर लिखा, 'अभी अभी लापता लेडीज देखी। वाह वाह किरण... मैंने इसे पूरी तरह से एन्जॉय किया। साथ ही मेरे पिता ने भी इसे खूब एन्जॉय किया। बधाई हो तुम्हारे निर्देशक के तौर पर शुरुआत करने के लिए। शानदार काम। मेरे साथ कब काम करोगी?'

  • Mar 14, 2024 10:01 AM

    सारा अली खान ने शेयर किया हार्ड वर्कआउट का वीडियो

    अदाकार सारा अली खान इन दिनों अपने हैवी वर्कआउट रिजीम से हर किसी का दिल जीत रही हैं। अदाकारा ने हाल ही में अपनी सुपरफिट बॉडी फ्लॉन्ट की थी। जिसकी खूब चर्चा हुई। अब हाल ही में अदाकारा ने अपने हैवी वर्कआउट सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस जबरदस्त वर्कआउट करती दिखीं।

  • Mar 14, 2024 10:00 AM

    'बड़े मियां छोटे मियां' का नया गाना हुआ रिलीज

    अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर मूवी 'बड़े मियां छोटे मियां' का धमाकेदार गाना 'वल्लाह हबीबी' आज रिलीज हो चुका है। रिलीज हुए सुपरस्टार अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के गाने ने दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। ये गाना आप यहां देख सकते हैं।

  • Mar 14, 2024 9:59 AM

    अदा शर्मा की 'बस्तर' एडवांस बुकिंग शुरू

    'द केरल स्टोरी' के बाद अदाकारा एक और जबरदस्त मूवी लेकर सिनेमाघर पहुंच रही हैं। अदाकारा अदा शर्मा की मचअवेटेड मूवी 'बस्तर' को मेकर्स 15 मार्च को रिलीज करने वाले हैं। इससे पहले 13 मार्च से ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है।

  • Mar 14, 2024 9:56 AM

    अजय देवगन की 'शैतान' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

    'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। हालांकि, विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म के छठे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन इसका टोटल परफॉर्मेंस काफी मजबूत रहा। Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 'शैतान' ने अपने छठे दिन डॉमेस्टिक मार्केट में लगभग 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म सभी भाषाओं में ये आंकड़े हासिल करने में सफल रही।

    अजय देवगन की 'शैतान' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X