Yodha Advance Booking Day 1: रिलीज से पहले 'Yodha' ने किया इतने का कलेक्शन, पहले दिन इतनी हो सकती है कमाई

Yodha Advance Booking Day 1

Yodha Advance Booking Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की योद्धा (Yodha) 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। योद्धा की टीम फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरों से कर रही है। कभी आसमान की ऊंचाइयों पर जाकर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया जाता है तो कभी फ्लाइट में बैठकर फिल्म के बारे में बताया जाता है। बता दें कि फिल्म को लेकर क्रू और कास्ट दोनों ही एक्साइटेड हैं। बता दें कि फिल्म की एडवांस बुकिंग भी तेजी से चल रही है।

पहले दिन इतना कमा सकती है फिल्म
फिल्म की एडवांस बुकिंग के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक फिल्म ने 2D में 83.16 लाख की बुकिंग कर ली है। अभी तक 45 हजार से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं। शोज की बात करें तो 6060 शोज लगाए गए हैं। बता दें कि ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के मुताबिक योद्धा का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है। सिद्धार्थ और दिशा का फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी है। ऐसे में फिल्म अच्छा कमा सकती है। उम्मीद जता रहे हैं कि फिल्म 8 से 9 करोड़ की ओपनिंग करेगी। आपको बता दें कि इस फिल्म को टक्कर देने के लिए पहले से ही सिनेमाघरों में लगी है अजय देवगन की फिल्म शैतान। बता दें कि शैतान जब से रिलीज हुई है अच्छा कलेक्शन कर रही है।

जानें फिल्म के बारे में ये खास बातें
फिल्म की कास्ट की बात करें तो योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पटानी, राशि खन्ना समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म के बजट की बात करें तो बताया जा रहा है कि फिल्म 60 से 70 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। इस फिल्म को सागर अम्ब्रे, पुष्कर ओझा ने मिलकर डायरेक्ट किया है। करण जौहर, हीरू यश जौहर, अपूर्व महेता और शशांक खेतान ने मिलकर फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X