2 साल की बिटिया के साथ मायके आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा, नानी और मौसी से मिलने के लिए हैं एक्साइटेड

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra is coming to Mumbai with daughter: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की जब से शादी हुई है तब से वे भारत कम आती हैं। फैन्स प्रियंका के भारत आने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। प्रियंका को पिछली साल भारत में देखा गया था। प्रियंका शादी के तीन साल बाद भारत आई थीं। वहीं अब एक बार फिर प्रियंका भारत आ रही हैं। वे अपने शहर मुंबई आने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल की स्टोरी पर बेटी मालती के साथ एक तस्वीर साझा की है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

भारत आ रही हैं प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने तस्वीर शेयर की है। जिसमें प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती भी नजर आ रही है। इस तस्वीर के शेयर करने के साथ ही प्रियंका लिखती हैं- मुंबई मेरी जान, हम आ रहे हैं..इससे यह तो साफ है कि जल्द ही प्रियंका मुंबई लैंड करेंगी। फिलहाल तो प्रियंका के भारत आने की खुशी में उनके फैन्स बेहद खुश हैं।

कजिन को किया विश
इसी के साथ ही प्रियंका ने अपनी कजिन मीरा चोपड़ा को भी शादी की बधाई दी है। प्रियंका चोपड़ा ने मीरा की तस्वीर अपनी स्टोरी पर शेयर की है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी दोनों कजिन की शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं। ना तो परिणीति की शादी में थीं और ना ही मीरा चोपड़ा की, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि प्रियंका भारत आते ही परिणीति और मीरा से जरूर मिलेंगी। काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म जी ले जरा को लेकर भी बिजी नजर आ सकती हैं। इसके अलावा वे कुछ प्रमोशन भी भी बिजी दिखेंगी। पिछली बार प्रियंका अपने प्रोडक्ट को प्रमोट करने भारत आई थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X