..................... Shaitaan box office collection crossed Rs 100 crore becomes third-highest grossing Bollywood movie - Hindi Filmibeat

अजय देवगन की 'शैतान' ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, बनी इस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म

Shaitaan

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की हालिया रिलीज फिल्म, 'शैतान', बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही है। इस फिल्म में एक्टर को और उनके साथ सभी सितारों की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है। इस बीच आइए पढ़ते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितने का बिजनेस किया है।

'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही है। हालांकि, विकास बहल द्वारा निर्देशित इस फिल्म के छठे दिन कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन इसका टोटल परफॉर्मेंस काफी मजबूत रहा। Sacnilk.com के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, 'शैतान' ने अपने छठे दिन डॉमेस्टिक मार्केट में लगभग 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म सभी भाषाओं में ये आंकड़े हासिल करने में सफल रही।

अच्छे नंबर्स के बावजूद, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि इसमें 25 लाख रुपये की मामूली गिरावट देखी गई है। बुधवार, 13 मार्च, 2024 को 'शैतान' का हिंदी ऑक्योपेंसी रेट 13.08% था और रात में ये ऑक्योपेंसी रेट बढ़कर 18.91% हो गया।

इस थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और पहले दिन 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन 18.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ 20.5 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ यह फिल्म इस साल की सबसे हिट फिल्मों में से एक बन चुकी है।

हालांकि, अपनी शानदार शुरुआत के बाद, 'शैतान' ने वीकडेज के दौरान कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। चौथे दिन 7.25 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 6.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। फिल्म की कुल कमाई अब अकेले भारत में अनुमानित 74 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं ग्लोबल लेवल पर, 'शैतान' ने 96 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है।

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' और शाहिद कपूर और कृति सेनन की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के बाद 'शैतान' वर्तमान में 2024 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। आने वाले दिनों में संख्या में और तेजी की उम्मीद के साथ, यह फिल्म इंटरनेशनल मार्केट में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के लिए तैयार है।

फिल्म में अजय देवगन, ज्योतिका, आर.माधवन और जानकी बोदीवाला सहित कई बेहतरीन कलाकार प्रमुख रोल्स में हैं। इस फिल्म में आर माधवन के रोल को खूब सराहा जा रहा है और अजय देवगन और ज्योतिका को एक लाचार मां-बाप के रूप में दिखाया है, जो किसी भी हाल में अपनी बच्ची को सही सलामत देखना चाहते हैं।

Read more about: shaitaan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X