Bollywood Highlights: प्रियंका चोपड़ा की बहन की शादी, 'शैतान' की कमाई में गिरावट जारी

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 13 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा (Meera Chopra) ने 12 मार्च को जयपुर में बिजनेसमैन रक्षित केजरीवाल के साथ शादी की है। बता दें कि मीरा की शादी में केवल परिवार वाले और खास दोस्त ही शामिल हुए हैं।

फिल्म 'शैतान' को रिलीज हुए अब 5 दिन पूरे हो चुके हैं। जिसके बाद अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। सैकनिल्क' की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म 'शैतान' 5वें दिन 6.88 करोड़ रुपये कमाने वाली है। फिल्म की कमाई में चौथे दिन के मुकाबले 5वें दिन गिरावट देखने को मिली ही। फिल्म ने चौथे दिन 7.81 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन आपको बताते चले कि अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' की कमाई के 5वें दिन के आंकड़े अनुमानित है। अभी असल आंकड़ों का सामने आना बाकी है।

LIVE Feed
  • Mar 13, 2024 8:19 PM

    अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' छठे दिन कर सकती है इतना कलेक्शन

    Shaitaan Box Office Collection Day 6 Prediction: अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर रही है। हर कोई अजय देवगन और आर माधवन की एक्टिंग की तारीफ करता थक नहीं रहा है। बता दें कि फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। वहीं छठे दिन के कलेक्शन के बारे में बात करें तो Sacnilk.Com के मुताबिक अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म छठे दिन लगभग 4.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। इसी हिसाब से फिल्म का टोटल कलेक्शन हुआ 71.76 करोड़ रुपये।

    अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' छठे दिन कर सकती है इतना कलेक्शन
  • Mar 13, 2024 6:36 PM

    बबीता जी ने की टप्पू से सगाई ? जानें क्या है पूरी सच्चाई

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita Ji engagement: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी की मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और राज अनादकट (Raj Anadkat) की सगाई की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी हैं। बता दें कि सोर्स के मुताबिक मुनमुन दत्ता और राज की सगाई नहीं हुई है। मुनमुन ने इस बात से इनकार किया है।

    बबीता जी ने की टप्पू से सगाई ? जानें क्या है पूरी सच्चाई
  • Mar 13, 2024 4:52 PM

    जलने के बाद भी जिम में एब्स बनाती दिखीं सारा अली खान

    Sara Ali Khan Latest Video Viral: सारा अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा इतना जलने के बाद भी जिम में पसीना बहाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं एक ने कहा मानना पड़ेगा आपको तो वहीं दूसरे ने कहा हार्ड वर्किंग गर्ल।

    जलने के बाद भी जिम में एब्स बनाती दिखीं सारा अली खान
  • Mar 13, 2024 3:51 PM

    तनुश्री दत्ता ने इस यूट्यूबर के साथ कर डाली ऐसी हरकत, बुरी तरह ट्रोल

    Eshan Masih नाम के इस यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। बैकग्राउंड में आपको 'आपकी कशिश' गाना बजता हुआ सुनाई देगा जो कि तनुश्री का ही गाना है। जैसे ही वीडियो सामने आया लोग उनकी बोल्ड हरकतों पर भड़क गए।

    तनुश्री दत्ता ने इस यूट्यूबर के साथ कर डाली ऐसी हरकत, बुरी तरह ट्रोल
  • Mar 13, 2024 3:13 PM

    रणबीर कपूर के राम बनने को लेकर क्या बोले अरुण गोविल?

    आपको बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण में राम का किरदार रणबीर कपूर निभा रहे है। रणबीर के एआई इमेज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। वहीं हाल ही में रामायण के राम यानी कि अरुण गोविल का लंबे समय बाद राम के किरदार को लेकर बयान आया है। उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर दिल की बात कही है। या यूं कहें कि अरुण गोविल रणबीर कपूर को हरी झंडी दिखा दी है।

  • Mar 13, 2024 2:23 PM

    Salman Khan जल्द ही इन दो स्टारकिड्स को करेंगे लॉन्च

    अब सुपरस्टार सलमान खान अपने भाइयों के बेटों अरहान खान और निरवान खान को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अरहान और निर्वाण अरबाज खान और सोहेल खान के सबसे बड़े बेटे हैं और इसमें कोई शक नहीं है कि चाचू सलमान खान उन्हें ब्रेक देंगे।

  • Mar 13, 2024 1:37 PM

    सीमा हैदर- सचिन मीणा की शादी का वीडियो हुआ लीक

    जी हां, सीमा हैदर और सचिन मीणा ने हिंदू रीति रिवाज के हिसाब से शादी की है और जयमाल के दौरान का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान सीमा हैदर दुल्हन के लाल जोड़े में किसी से बात करते हुए देखा जा सकता है जबकि सचिन मीणा को सूट बूट में पोज देते हुए देखा गया है।

  • Mar 13, 2024 1:16 PM

    संजय दत्त की बेटी त्रिशाला के पोस्ट से मचा बवाल

    इस स्टोरी में लिखा था, ''कई बार अब्सेंट पेरेंट्स जिंदगी में एक ब्लेसिंग की तरह होते हैं। क्योंकि अपने अंदर वह जो खराब माता-पिता कैरी करते हैं, तो वो ज्यादा तकलीफ देता है। यह दर्द उनके साथ ना रहने से भी ज्याादा होता है। यह सही नहीं है, लेकिन आप ठीक रहते हैं।''

  • Mar 13, 2024 12:43 PM

    सारा अली खान के देसी लुक ने ढाया कहर

    सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। सारा अली खान की इस फिल्म से अभी तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। इसी बीच सारा अली खान ने अपनी नई फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में सारा अली खान साड़ी पहने दिखाई दे रही हैं। सारा अली खान के नए लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Mar 13, 2024 12:42 PM

    खतरों के खिलाड़ी में नजर आएगी ये मॉडल

    खतरों के खिलाड़ी 14 (Khatron Ke Khiladi 14) के लिए मेकर्स लगातार कई सेलेब्स तक पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में अब मॉडल मनस्वी ममगई का नाम भी जुड़ गया है। मनस्वी इन दिनों कई पार्टीज और इवेंट में नजर आ रही हैं। इससे पहले वह बिग बॉस 17 में दिखी थीं, जिसमें से वह चंद दिनों के अंदर ही बाहर हो गई थीं। अब दावा है कि खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स मनस्वी ममगई को अपने शो में लाने की पूरी तैयारी कर चुके हैं। मनस्वी को अप्रोच किया गया है और अब अगर सारी बातें ठीक रहती हैं तो वह शो में हिस्सा ले सकती हैं।

  • Mar 13, 2024 12:42 PM

    दिव्या अग्रवाल को लोगों ने बताया फेक

    दिव्या अग्रवाल ने शादी के कुछ ही दिन बाद एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपूर्व और अपने पेट डॉग्स के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखते ही लोग दिव्या अग्रवाल को फेक बताने लगे हैं और उनके तलाक की भविष्यवाणी करने लगे हैं। सामने आए वीडियो में दिव्या अग्रवाल काफी खूबसूरत दिख रही हैं। शादी के बाद उनके चेहरे पर दिख रहे ग्लो की तारीफ भी खूब की जा रही है। हालांकि इस वीडियो में दिव्या अग्रवाल जिस अंदाज में फैंस से या फिर अपूर्व से बात कर रही हैं, उसे लोग फेक ही बता रहे हैं। साथ ही कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि दिव्या अग्रवाल के इस वीडियो की वाइब्स कुछ खास नहीं है।

  • Mar 13, 2024 12:13 PM

    'वॉर 2'-'पठान 2' में नहीं होगा सलमान खान का कैमियो?

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने 'वॉर 2' और 'पठान 2' में सलमान खान का कैमियो न करावाने के फैसला लिया है। मेकर्स सलमान के साथ 'टाइगर' को लेकर कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। जिसकी वजह से मेकर्स चाहते है कि स्टैंडअलोन किरदार के रूप में 'टाइगर' की पावर बची रहे। रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि सलमान खान अब कैमियो करते-करते थक गए हैं, अब वो कुछ बड़ा करना चाहते हैं।

  • Mar 13, 2024 12:09 PM

    काजोल ने शेयर की न्यासा की तस्वीरें

    अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने लुक्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। न्यासा की एक के बाद एक तस्वीरें सामने आती रहती हैं। कभी न्सासा दोस्तों संग पार्टी में मस्ती करती नजर आती है, तो कभी अपने लुक से लोगों का दिल लूट लेती है। इन सब के बीच न्यासा देवगन की नई फोटोज सामने आई हैं। न्यासा की इन तस्वीरों को उनकी मां काजोल ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है। काजोल ने अपनी बेटी न्यासा की दो तस्वीरें शेयर की हैं।

  • Mar 13, 2024 10:09 AM

    दिलजीत दोसांझ ने बौद्ध भिक्षुओं संग बिताया समय

    पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने वीडियो के लेकर चर्चा में बने है। दिलजीत दोसाझ ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह बौद्ध भिक्षुओं संग नजर आ रहे हैं। इस तरह से दिलजीत दोसांझ ने अपनी हिमाचल प्रदेश की यात्रा की जर्नी को फैंस को दिखाया है। गौरतलब है कि दिलजीत दोसांझ का हाल ही में फिल्म 'क्रू' के गाने नैना दा गहना को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

  • Mar 13, 2024 10:08 AM

    फिल्म जेएनयू का फर्स्ट पोस्टर आउट

    डायरेक्टर विनय वर्मा की फिल्म 'जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी (जेएनयू)' का पहला पोस्टर रिलीज 12 मार्च को रिलीज किया गया है। फिल्म के पोस्टर पर भारत का नक्शा दिखाया गया है जो भवगा रंग है। इस फिल्म का पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला, पीयूष मिश्रा, रश्मि देसाई, सोनाली सहगल, रवि किशन, विजयराज और सिद्धार्थ बोडके जैसे सितारे नजर आएंगे।

  • Mar 13, 2024 10:06 AM

    फिल्म रुसलान का टीजर रिलीज

    आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'रुसलान' का टीजर 12 मार्च को रिलीज कर दिया है। फिल्म 'रुसलान' के टीजर में आयुष शर्मा जबरदस्त एक्शन में नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर में आयुष शर्मा के अलावा सुश्री श्रेया मिश्रा, जगपति बाबू, जहीर इकबाल भी नजर आ रहे हैं। करण ललित बुटानी के डायरेक्शन में बनने वाली आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' 26 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

  • Mar 13, 2024 10:05 AM

    डिनर डेट पर स्पॉट हुईं मौनी रॉय-दिशा पाटनी

    मौनी रॉय और दिशा पाटनी का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मौनी रॉय और दिशा पाटनी डिनर डेट के बाद रेस्टोरेंट से बाहर आती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिशा पाटनी और मौनी रॉय ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। दिशा पाटनी और मौनी रॉय का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X