Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की बबीता जी ने की टप्पू से सगाई ? जानें क्या है पूरी सच्चाई

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Babita Ji Engagement Truth: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी यानी की मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और राज अनादकट (Raj Anadkat) के अफेयर की खबरें लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई थीं। हालांकि दोनों ही इस बात को नकारते रहे कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। मुनमुन दत्ता ने तो इन खबरों पर नाराजगी भी जताई थी, लेकिन वहीं अब कुछ खबरें ऐसी आ रही हैं जिसे सुन फैन्स के तो होश ही उड़ गए हैं। वहीं इस खबर को सुन कुछ लोगों का कहना तो यह भी है कि अब जेठालाल का क्या होगा। चलिए जानते हैं कि आखिर अचानक से क्या हो गया।

क्या हो गई सगाई
एक बार फिर मुनमुन दत्ता और राज अनादकट का रिश्ता सुर्खियों में आ गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की सगाई हो गई है, लेकिन हाल ही में विरल भियानी ने अपने इंस्टा पोस्ट पर साझा किया है कि दोनों की सगाई नहीं हुई है यह बस एक अफवाह है। विरल इस पोस्ट के साथ लिखते हैं- सगाई की खबरों के बीच मुनमुन दत्ता के सोर्स ने चुप्पी तोड़ी है। मुनमुन दत्ता की राज अनादकट से सगाई की खबरें फर्जी हैं।

यूजर्स के जमकर आए कमेंट्स
बता दें कि इस पोस्ट पर फैन्स के जमकर कमेंट्स देखे जा सकते हैं। एक यूजर ने लिखा अभी तो सगाई की बातें चल रही थीं अब अफवाह बन गई तो वहीं दूसरे ने कहा चलो अब जेठालाल के जान में जान आई होगी। तो वहीं तीसरे ने लिखा जेठालाल ने चैन की सांस ली। आपको बता दें कि मुनमुन दत्ता और राज के बीच उम्र का भी फासला है। जहां मुनमुन 36 साल की हैं तो वहीं राज अनादकट 27 साल के हैं। राज ने कुछ समय तक तारक मेहता का शो किया था, लेकिन मुनमुन और राज के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने के बाद राज ने शो छोड़ दिया था।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X