इतना जलने के बाद भी जिम में पसीना बहाती दिखीं Sara Ali Khan, फैन्स बोले- मानना पड़ेगा आपको

Sara Ali Khan Latest Video Viral: बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपनी खूबसूरत से अपनी जगह बना पाने के कामयाब होने वाली एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वे कभी अपनी फिल्म के ट्रेलर शेयर करती हैं तो कभी अपने साथ हुई घटना को शेयर करती हैं। जी हां, बीते दिनों सारा अली खान जल गई थीं। उनके पेट पर जलने के बुरे निशान पड़े हैं। यह देख फैन्स को उनकी चिंता सता रही है। ऐसे में सारा अली खान ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक और वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उनके फैन्स को इंस्पायर कर रहा है।
जिम में पसीना बहाती दिखीं सारा अली खान
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि सारा अली खान जिम में जमकर एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इतना जलने के बाद जिम में उन्हें इस तरह मेहनत करता देख फैन्स हैरान रह गए हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही सारा अपने कैप्शन में लिखती हैं-पहले पेट बर्न अब एब्स का टर्न, आपको काम करना होगा ताकि आप अर्न कर सकतें। सरसों का साग जिसके लिए आप तरसते हैं। बता दें कि सारा ने इसे एक अंग्रेजी राइम की तरह लिखा है। इस वीडियो को देख फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं एक ने कहा मानना पड़ेगा आपको तो वहीं दूसरे ने कहा हार्ड वर्किंग गर्ल।
ऐ वतन मेरे वतन में नजर आएंगी सारा अली खान
काम की बात करें तो सारा अली खान भारत की आजादी में सक्रीय भूमिका निभाने वाली उषा मेहता के किरदार में नरज आ रही हैं। फिल्म में रेडियो की रोमांचक यात्रा भी देखने को मिलेगी। स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता के सहासी कामों से भरी यह फिल्म कई गुमनाम नायकों का सम्मान बनेगी। बता दें कि यह फिल्म 21 मार्च को अमेजन प्राइम पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा सारा अली खान मर्डर मुबारक को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 15 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म से करिश्मा कपूर कमबैक कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











