Bollywood Hindi News Live: लीलावती अस्पताल में काला जादू, आमिर से मिलने पहुंचे शाहरुख सलमान

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 13 March: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

मुंबई का लीलावती अस्पताल सेलेब्स का पसंदीदा अस्पताल है। इसके अस्पताल के चर्चे आए दिन सुर्खियों में रहते हैं और एक बार फिर से लीलावती अस्पताल खबरों में हैं लेकिन गलत कारणों की वजह से। जी हां, लीलावती अस्पताल के ट्रस्टियों ने काले जादू के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- जिस अस्पताल में Saif Ali Khan का हुआ इलाज, वहीं हुआ भयंकर काला जादू, मिले हड्डियों से भरे कलश

आमिर खान के 60वें जन्मदिन से पहले, बॉलीवुड ने एक पुनर्मिलन देखा, जब सलमान खान और शाहरुख खान इस मौके को मनाने के लिए सुपरस्टार आमिर के घर पहुंचे। दशकों से भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के पिलर रहे तीनों खानों के एक साथ आने से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई, और फैंस ने इस पल का आनंद लिया।

बीती रात, आमिर खान का घर सितारों से सजी एक आकर्षक जगह बन गया, क्योंकि सलमान और शाहरुख इस खास दिन को मनाने के लिए पहुंचे। सलमान खान को घर से निकलते हुए और बाद में अपनी कार में बैठते हुए देखा गया, जबकि शाहरुख खान ने काले रंग की हुडी पहनकर और कैमरों से बचते हुए, पैपराजी से खुद को छुपाया।

LIVE Feed
  • Mar 13, 2025 7:09 PM

    विद्युत जामवाल भी मना रहे हैं बृज की होली, रंगो में नहाए, बजाया शंख

    बी प्राग के साथ साथ अभिनेता विद्युत जामवाल भी बृज में होली का मजा ले रहे हैं। विद्युत जामवाल ने खूब रंग-गुलाल उड़ाया, लोगों को लगाया और नगाड़ा भी बजाया, जिसका वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। धोती-कुर्ता पहने और सिर पर टोपी लगाए विद्युत पूरे ब्रजवासी लग रहे थे। यहां एक्टर ने शंख भी बजाया। साथ में लिखा, 'इसे जरूर एक्सपीरियंस करना। होली शुरू हो गई। ब्रज की होली।'

  • Mar 13, 2025 6:45 PM

    बृज की होली में रंगे बी प्राग, शेयर किए वीडियो

    बी प्राग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर होली सेलिब्रेशन के वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। बी प्राग ने चेहरे को साफे से छुपा रखा था, और खूब रंग-गुलाल उड़ाया। बी प्राक ने ब्रजवासियों के साथ खूब मस्ती की, गाने गाए और नाव की सवारी भी की। ब्रज और बरसाने की होली खेलकर बी प्राक को आनंद ही आनंद आया, जिसका वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

  • Mar 13, 2025 5:57 PM

    डीपनेक ब्लैक टॉप में मलाइका अरोड़ा ने बिखेरा हुस्न का जलवा

    बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा 51 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से लोगों का दिल जीतती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ तस्वीरें शेयर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। जो तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका अरोड़ा ऑल ब्लैक कलर की आउटफिट में नजर आ रही हैं। डीपनेक टॉप में एक्ट्रेस बेबाकी से अपने कलीवेज फ्लॉन्ट करती दिखी।

  • Mar 13, 2025 5:31 PM

    नए बॉयफ्रेंड से सगाई करने वाली है काइली जेनर

    टिमोथी चालमेट और काइली जेनर के मिलान या पेरिस में लग्जरी लिविंग स्पेस की खोज कर रहे थे। इन्ही खबरों के कुछ दिनों बाद एक नया अप्डेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि काइली और टिमोथी जल्द सगाई कर सकते हैं। यूएस सन के सोर्स से मिली जानकारी के अनुसार, ए कम्प्लीट अननोन स्टार सगाई की अंगूठी पर 300,000 डॉलर यानि के करीब 27 करोड़ रुपये की भारी रकम खर्च कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह अपनी रियलिटी टीवी स्टार गर्लफ्रेंड से पेरिस में 150 हीरे जड़े हुए कीमती ज्वैलरी के साथ ये सवाल पूछेंगे।

  • Mar 13, 2025 4:12 PM

    युजवेंद्र चहल को पराई महिला संग चिल करते वीडियो देखने के बाद पहली बार बोलीं धनाश्री- इमोशनल फील कर रही हूं...

    बेशक वह फिल्म देखने के बाद भावुक होने की बात कर रही थीं, लेकिन नेटिजन्स उनके इस बयान के लिए भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक नेटिजन ने लिखा, "काट के इमोशनल फील कर रही हैं।" एक और इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, "पैसे लेकर इमोशनल फील कर रही हैं 60 करोड़।" एक और नेटिजन ने कमेंट किया- "ओह एलिमनी में 40-50 करोड़ और कम पड़ गए होंगे शायद।"

  • Mar 13, 2025 3:14 PM

    सोने की तस्करी करती रंगे हाथों पकड़ी गईं कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव, कहां से लाईं कहां बेचना था.. तगड़ा खुलासा

    स्मगलिंग में पकड़े जाने के बाद रान्या ने कई चौकाने वाले खुलासे किए। उनका कहना था कि वो पहले भी सोना खरीद चुकी हैं लेकिन दुबई से पहली बार लाई है। ये सोना छिपाकर कैसे ले जाना है इसको लेकर उन्होने यूट्यूब से पूरी जानकारी हासिल की है। गौरतलब है कि जो फ्लाइट रान्या ने बुक की थी वो उनके पति के क्रेडिट कार्ड से बुक हुई थी। एक शक्स ने दो पैकेट सोना और सोने की छड़े दी थी। देखने वाली बात होगी कि इस मामले में और क्या निकलकर सामने आता है। फिलहाल रान्या पुलिस की गिरफ्त में हैं।

  • Mar 13, 2025 2:31 PM

    Yuzvendra Chahal को काबू में करने के बाद RJ Mahvash ने Shubhman Gill पर भी डाले डोरे? जादू टोने का लिया सहारा!

    आरजे महविश के वीडियोज युजवेंद्र चहल के साथ वायरल होने के बाद अब हसीना ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उनकी दीवानगी शुभमन गिल को लेकर दिखाई है। जी हां, महविश का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो शुभमन गिल के साथ फोटोज लेती नजर आ रही हैं। लेकिन तभी वो अपने होटल रूम की तरफ भागती हैं।

  • Mar 13, 2025 2:16 PM

    उर्फी जावेद का अतरंगी अवतार

    उर्फी जावेद (Urfi Javed) अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. आए दिन वो कुछ न कुछ ऐसा पहन लेती हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. इस बार भी उन्होंने अपने स्टाइल से सबको चौंका दिया. उनका लेटेस्ट आउटफिट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

  • Mar 13, 2025 1:51 PM

    मनीषा रानी ने लटकों-झटकों से उड़ाए होश

    सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' 28 मार्च को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस मूवी में सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आएंगे। हाल ही में मूवी का पहला 'जोहरा जबीं' रिलीज हुआ, जो आते ही यूट्यूब पर छा गया। यह गाना इंस्टाग्राम पर भी ट्रेंड कर रहा है। अब 'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम मनीषा रानी ने सलमान खान के इस गाने पर अपना जबरदस्त डांस दिखाया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मनीषा अपने लटको-झटकों से फैंस के होश उड़ा रही हैं।

  • Mar 13, 2025 1:48 PM

    'टिप-टिप बरसा पानी' पर कार्तिक आर्यन संग थिरकी कैटरीना कैफ

    आईफा 2025 के इंस्टाग्राम पेज से अवॉर्ड से तमाम वीडियोज और फोटोज शेयर किए गए हैं. अब मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो पॉपुलर स्टार्स कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर थिरकते नजर आ रहे हैं। दोनों काफी मस्ती में डांस कर रहे हैं और फिर एक-दूसरे का अभिवादन करते हैं। कार्तिक आर्यन और कटरीना कैफ का डांस वीडियो देखकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस काफी खुश हो रहे हैं।

  • Mar 13, 2025 1:43 PM

    राम तेरी गंगा मैली 2 की तैयारी?

    मोनालिसा जो महाकुंभ से वायरल गर्ल मोनालिसा इंटरनेट सेंसेशन बन चुकी है, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा ने 80 के दशक की सुपरहिट फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' के गाने 'तुझे बुलाएं ये मेरी बाहें' पर लिप-सिंक और एक्सप्रेशन देकर फैंस का दिल जीत लिया है। उनके इस अंदाज को देखकर लोग मंदाकिनी की याद करने लगे।

  • Mar 13, 2025 1:41 PM

    Yuzvendra Chahal को काबू में करने के बाद RJ Mahvash ने Shubhman Gill पर भी डाले डोरे?

    RJ Mahvash Shubhman Gill Video: इन दिनों आरजे महविश काफी ज्यादा चर्चा में हैं। युजवेंद्र चहल के तलाक की खबरों के बाद उन्हें कई बार क्रिकेटर के साथ स्पॉट किया जा चुका है। फैंस भी ये कयास लगाने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है?

    Yuzvendra Chahal को काबू में करने के बाद RJ Mahvash ने Shubhman Gill पर भी डाले डोरे?
  • Mar 13, 2025 11:57 AM

    बैंकॉक से वायरल हुई Avinash Mishra और Eisha Singh की तस्वीर

    Avinash Eisha In Bangkok- बिग बॉस सीजन 18 कुछ खास था क्योंकि इस सीजन में पहले तो लोगों की दोस्ती और दुश्मनी ने लोगों को चौंकाया और अंत में इस सीजन के विनर ने लोगों का दिमाग हिला दिया। लेकिन सबसे शानदार जोड़ी बनकर सामने आए ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने बाहर भी अपने रिश्ता चालू रखा है। शो के अंदर अविनाश मिश्रा को अपना दोस्त बताने वाली ईशा सिंह के फैंस अब चर्चा करने लगे हैं कि क्या अब दोस्ती से बढ़कर भी कुछ हो गया है?

  • Mar 13, 2025 11:56 AM

    बोतल खुलते ही जीत के जश्न से दूर भागे Mohammed Shami

    Mohammed Shami Video: भारत ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को धूल चटाते हुए चार विकेट से जीत के साथ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम किया। भारत ने प्रतियोगिता में एक भी मैच नहीं हारा और फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा का स्पेशल परफॉर्मेंस टीम के लिए निर्णायक साबित हुआ।

    बोतल खुलते ही जीत के जश्न से दूर भागे Mohammed Shami
  • Mar 13, 2025 10:35 AM

    टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने चार महीने में ही क्यों खत्म कर ली अपनी शादी?

    Aditi Sharma on ending marriage in 4 months: टेलीविजन एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों खूब खबरों में हैं। वो अभिनीत कौशिक के साथ अपनी शादी को महज चार महीने में खत्म करने को लेकर चर्चा में हैं। अदिति, जिन्हें आखिरी बार 'अपोलोना: सपनों की उड़ान' में देखा गया था, उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के तुरंत बाद, उनकी जिंदगी में बदलाव आना शुरू हो गए।

    टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने चार महीने में ही क्यों खत्म कर ली अपनी शादी?
  • Mar 13, 2025 8:30 AM

    फीका ही नहीं पड़ रहा है Chhaava का जादू

    Chhaava Box Office Collection Day 26: छावा इतिहास को फिर से लिख रही है। विक्की कौशल की पीरियोडिक ड्रामा फिल्म ना सिर्फ हिट है, बल्कि अब ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। विक्की की इस फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है।

    फीका ही नहीं पड़ रहा है Chhaava का जादू

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X