Yuzvendra Chahal को काबू में करने के बाद RJ Mahvash ने Shubhman Gill पर भी डाले डोरे? जादू टोने का लिया सहारा!

RJ Mahvash Shubhman Gill Video: इन दिनों आरजे महविश काफी ज्यादा चर्चा में हैं। युजवेंद्र चहल के तलाक की खबरों के बाद उन्हें कई बार क्रिकेटर के साथ स्पॉट किया जा चुका है। फैंस भी ये कयास लगाने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर इन दोनों के बीच चल क्या रहा है?
महविश ने शुभमन गिल संग बनाया वीडियो
आरजे महविश के वीडियोज युजवेंद्र चहल के साथ वायरल होने के बाद अब हसीना ने एक और वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने उनकी दीवानगी शुभमन गिल को लेकर दिखाई है। जी हां, महविश का जो वीडियो सामने आया है, उसमें वो शुभमन गिल के साथ फोटोज लेती नजर आ रही हैं। लेकिन तभी वो अपने होटल रूम की तरफ भागती हैं।
यह भी पढे़ं- बोतल खुलते ही जीत के जश्न से दूर भागे Mohammed Shami, रोजा तो नहीं रख पाए लेकिन जीत ले गए सबका दिल!
शुभमन गिल को पाने के लिए किया टोटका
महविश जब अपने होटल रूम में आती हैं तो वो नींबू से कोई टोटका करती हैं और फिर उसे आग लगाती हैं। साथ ही इस वीडियो में दिखाया जाता है कि ये टोटका तब किया जाता है, जब किसी को अपने वश में करना हो।
यह भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने चार महीने में ही क्यों खत्म कर ली अपनी शादी? हसीना ने अपने पति लगाए ये इल्जाम
लोगों के कमेंट
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'युजवेंद्र चहल को धोखा दिया जा रहा है'। दूसरे यूजर ने लिखा-'ये टोटका यूजी भाई पर काम कर गया'। तीसरे यूजर ने लिखा- 'यूजी भाई का यहां भी कट गया'। एक और यूजर ने लिखा- 'हमें कन्फ्यूज मत करो'
यह भी पढ़ें- फीका ही नहीं पड़ रहा है Chhaava का जादू, तीसरे हफ्ते में भी Vicky Kaushal की फिल्म कर रही ताबड़तोड़ कमाई
युजवेंद्र और धनश्री का तलाक
आपको बता दें, भारतीय टीम के जाने-माने बॉलर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई खबरें सामने आई हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि युजवेंद्र और धनश्री अब अलग हो रहे हैं और इनके अलगाव की खबरों के बाद से ही चहल अक्सर महविश के साथ नजर आने लगे हैं। तभी से खबरों ने तूल पकड़ना शुरू कर दिया है कि कहीं तलाक के बाद चहल को नया प्यार तो नहीं मिल गया?
यह भी पढ़ें- जिस अस्पताल में Saif Ali Khan का हुआ इलाज, वहीं हुआ भयंकर काला जादू, मिले हड्डियों से भरे कलश


Click it and Unblock the Notifications











