जिस अस्पताल में Saif Ali Khan का हुआ इलाज, वहीं हुआ भयंकर काला जादू, मिले हड्डियों से भरे कलश

Lilavati Hospital

Black Magic In Lilavati Hospital: मुंबई का लीलावती अस्पताल सेलेब्स का पसंदीदा अस्पताल है। इसके अस्पताल के चर्चे आए दिन सुर्खियों में रहते हैं और एक बार फिर से लीलावती अस्पताल खबरों में हैं लेकिन गलत कारणों की वजह से। जी हां, लीलावती अस्पताल के ट्रस्टियों ने काले जादू के चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।

'लीलावती अस्पताल में हुआ काला जादू'

लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट के मौजूदा सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पूर्व ट्रस्टियों ने 1,200 करोड़ रुपये के फंड की हेराफेरी की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अस्पताल के परिसर में काला जादू किया जाता था और उन्हें मौजूदा ट्रस्टियों के ऑफिस के नीचे हड्डियों और मानव बाल से भरे आठ कलश मिले।

यह भी पढ़ें- Anant Ambani की शादी में Kim Kardashian का खो गया था हीरा, रोते हुए वीडियो हुआ वायरल

पूर्व ट्रस्टियों पर लगाए आरोप

ट्रस्ट ने पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय में शिकायत दर्ज कराई है और पूर्व ट्रस्टियों के खिलाफ तीन FIR दर्ज की गई हैं। शिकायतों में आरोप लगाया गया है कि पैसों की हेरा-फेरी ने बांद्रा अस्पताल के ऑपरेशन को प्रभावित किया है। ट्रस्ट के पर्मानेंट रेसिडेंट ट्रस्टी प्रशांत मेहता ने हाल ही में मीडिया को बताया, "पूर्व ट्रस्टियों और इस मामले में जुड़े दूसरे लोगों के खिलाफ तीन से ज्यादा FIR दर्ज की गई हैं। इन लोगों के खिलाफ चौथी कार्यवाही अभी होनी बाकी है, जो काले जादू और गुप्त प्रथाओं के लिए बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज हमारी शिकायत पर आधारित है।"

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर्स के सामने Aamir Khan से भिड़े Ranbir Kapoor, कहा- '60 के हैं सठिया गए हैं'

पूर्व ट्रस्टियों पर पैसों की हेराफेरी का आरोप

उन्होंने आगे कहा- "हम लीलावती कीर्तिलाल मेहता मेडिकल ट्रस्ट की अखंडता को बनाए रखने और इस पर जोर देने की कोशिश कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्धारित धन का इस्तेमाल केवल उन पेशेंट्स के फायदे के लिए किया जाए जो हम पर निर्भर हैं। फोरेंसिक ऑडिट के दौरान सामने आई पैसों को लेकर हेराफेरी न केवल धोखेबाज पूर्व ट्रस्टियों पर रखे गए भरोसे के साथ विश्वासघात है, बल्कि हमारे अस्पताल के मिशन के लिए एक सीधा खतरा है।"

यह भी पढ़ें- 22 साल की स्टूडेंट ने हॉलीवुड एक्टर को बेची अपनी वर्जिनिटी, बदले में वसूली इतनी भारी रकम

ऑडिट से क्या पता चला

मौजूदा ट्रस्टियों ने लंबी कानूनी लड़ाई के बाद ट्रस्ट का मैनेजमेंट अपने हाथ में ले लिया। चेतन दलाल इन्वेस्टिगेशन एंड मैनेजमेंट सर्विसेज और एडीबी एंड एसोसिएट्स ने फोरेंसिक ऑडिट किया। प्रशांत मेहता ने आरोप लगाया कि ऑडिट में पूर्व ट्रस्टियों के बड़े पैमाने पर धन की हेराफेरी पाई गई। उन्होंने आरोप लगाया, "हमने ऑडिट किया और फोरेंसिक ऑडिटर पांच से ज्यादा रिपोर्ट लेकर आए हैं, जिसमें साफ तौर से कहा गया है कि ट्रस्टियों ने 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है। यह धन पूर्व ट्रस्टियों द्वारा निकाला गया है, जिनमें से ज्यादातर NRI और दुबई और बेल्जियम के रहने वाले हैं।"

Take a Poll

'काला जादू' करवाने का आरोप

अस्पताल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और मुंबई के फॉर्मर पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने कहा कि मौजूदा ट्रस्टियों ने कार्यभार संभालते ही चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने कहा, "कुछ कर्मचारियों ने बताया कि मौजूदा ट्रस्टी के ऑफिस के फर्श के नीचे काले जादू से जुड़ी चीजें रखी गई हैं। इसलिए, गवाहों की मौजूदगी में और वीडियोग्राफी के तहत, हमने फर्श को खोदा और आठ कलश पाए। उनमें मानव अवशेष, हड्डियाँ, बाल, चावल और काले जादू में इस्तेमाल की जाने वाली दूसरी चीजें थीं।"

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने महाराष्ट्र कानून के तहत मामला दर्ज करने के लिए पुलिस से संपर्क किया। जब पुलिस ने इनकार कर दिया, तो वे अदालत गए और उसने जांच का आदेश दिया।

हमले के बाद सैफ अली खान भी पहुंचे थे लीलावती अस्पताल

आपको बता दें, जब एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ था तो वो इसी अस्पताल में अपना इलाज करवाने आए थे। ऑटो चालक के बयान के अनुसार उन्होंने खून से सने एक्टर को बुरी हालत में अस्पताल पहुंचाया और उन्हें पता भी नहीं था कि वो एक एक्टर हैं। मुंबई के लीलावती अस्पताल पहुंचने के बाद ही उन्हें पता चला कि वो फेमस एक्टर सैफ अली खान हैं।

FAQs
सैफ अली खान पर हमला कब हुआ था?

मशहूर एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात ढाई बजे जानलेवा हमला हुआ था। एक्टर के घर पर एक चोर चोरी के इरादे से घुसा। हमलावर ने एक्टर पर चाकू से 6 बार वार किया। एक्टर ने अपने परिवार को तो बचा लिया, लेकिन वो खुद गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: saif ali khan lilavati hospital
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X