Anant Ambani की शादी में Kim Kardashian का खो गया था हीरा, रोते हुए वीडियो हुआ वायरल

Kim Kardashian

Kim Kardashian Video: बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी किसी बड़े जश्न की तरह मनाई गई। 12 जुलाई 2024 को उन्होंने गुजरात के जामनगर में राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लिए। उनकी शादी का फंक्शन करीब 7 महीने तक चला, जिसमें सगाई, प्री-वेडिंग से लेकर रिसेप्शन तक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

अंबानी की शादी में एक से बढ़कर एक सितारे पहुंचे

रिहाना से लेकर जस्टिन बीबर तक कई बॉलीवुड और इंटरनेशनल सिंगर्स ने उनकी शादी के फंक्शन की शान में चार चांद लगा दिए। राधिका और अनंत की ग्रैंड शादी में शामिल होने के लिए अमेरिकी सोशलाइट और बिजनेसवुमन किम कर्दाशियन और उनकी छोटी बहन क्लोए भी भारत आईं।

यह भी पढ़ें- Udit Narayan ने अपनी ही किस कॉन्ट्रोवर्सी के लिए मजे, सबके सामने कहा- 'ये उदित की पप्पी तो नहीं'

किम ने शादी में खोया हीरा

हाल ही में किम एक मशहूर शो में इस शादी के फंक्शन के दौरान अपने खोए हुए हीरे के बारे में बात करते हुए रो पड़ीं। किस शो में किम ने खोए हुए हीरे के झुमके का खुलासा किया? किम, क्लोए और काइली जेनर एक बार फिर अपनी मशहूर अमेरिकी टीवी रियलिटी सीरीज 'कर्दाशियन सिस्टर्स' के नए सीजन के साथ लौटी हैं, जो हुलु टीवी पर आता है।

यह भी पढ़ें- Fact Check: पवैलियन में बैठे Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash पर चढ़ा आशिकी का रंग? लोगों ने बनाए वीडियो

नए शो का प्रोमो आया सामने

इस शो में किम और क्लोए ने अपनी भारत यात्रा की झलक भी दिखाई। यह एपिसोड जल्द ही आएगा। इस बीच, उनके भारत दौरे का एक नया प्रोमो सामने आया है।

Take a Poll

इस नए वीडियो में उन्होंने अनंत और राधिका की ग्रैंड वेडिंग की झलक दिखाई। प्रोमो में दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी अच्छे लग रहे हैं और उन्होंने यह भी दिखाया कि उन्होंने भारत में कितना एन्जॉय किया।

यह भी पढ़ें- 22 साल की स्टूडेंट ने हॉलीवुड एक्टर को बेची अपनी वर्जिनिटी, बदले में वसूली इतनी भारी रकम

किम को आया रोना

हालांकि, ड्रामा तब शुरू होता है जब क्लोए अपनी बहन किम से कहती है कि उसने अपना हीरा खो दिया है। यह सुनकर घबराई किम रोती है और कहती है, 'अब मुझे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।' इस वीडियो में उनकी मां क्रिस जेनर का भी फोन आता है और वह रोने लगती हैं।

कार्दशियन सिस्टर्स के इस नए प्रोमो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं कि एक छोटे से हीरे के खो जाने पर किम को घबराता देख क्लोए का क्या रिएक्शन होगा। आपको बता दें कि कर्दाशियन सिस्टर्स का यह एपिसोड गुरुवार को ऑनएयर होगा।

FAQs
किम कर्दाशियन ने कितनी बार शादी की है?

किम कर्दाशियन ने तीन बार शादी की है। किम कार्दशियन के पहले पति डेमन थॉमस थे। डेमन किम से लगभग दस साल बड़े थे। उन्होंने साल 2000 में शादी की थी और 2004 में उनका तलाक भी हो गया था। किम कर्दाशियन ने दूसरी शादी क्रिस हम्फ्रीस से की थी और ये शादी भी उनकी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई थी। इन्होंने 2011 में शादी की थी और 2013 में ये कपल अलग हो गया था। किम ने तीसरी शादी रैपर कान्ये वेस्ट से की थी और ये किम की सबसे लंबी चलने वाली शादी थी। इन्होंने 2014 में शादी की थी लेकिन 2022 में इनका तलाक हो गया।

Filmibeat Entertainment

More from Filmibeat

Read more about: kim kardashian anant ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X