Udit Narayan ने अपनी ही किस कॉन्ट्रोवर्सी के लिए मजे, सबके सामने कहा- 'ये उदित की पप्पी तो नहीं'

Udit Narayan On Kiss Controversy: उदित नारायण पिछले काफी दिनों से चर्चा का विषय बने हुए हैं। सिंगर के पिछले दिनों कई वीडियो वायरल हुए जिसमें वो महिला फैंस को होठों पर किस करते नजर आ रहे हैं। अब अपनी इस कॉन्ट्रोवर्सी पर खुद उदित नारायण ने चुटकी ली है।
उदित नारायण का मजाक
पिंटू की पप्पी नामक एक फिल्म के इवेंट में, उदित ने खुद पर कटाक्ष किया। पिंटू की पप्पी गणेश आचार्य ने प्रोड्यूस की है और हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के लिए एक इवेंट रखा गया था। स्टेज पर उदित ने मजाक करते हुए गणेश से कहा, "टाइटल तो बदल देना चाहिए आपको। बहुत खूबसूरत टाइटल है आपका, पिंटू की पप्पी; उदित की पप्पी तो नहीं? (हंसते हुए) ये एक इत्तेफाक है के ये अभी ही रिलीज हो रहा है।"
यह भी पढ़ें- Fact Check: पवैलियन में बैठे Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash पर चढ़ा आशिकी का रंग? कर लिया लिपलॉक!
उन्होंने आगे सफाई देते हुए कहा कि वायरल हुआ वीडियो 2 साल पुराना है। सिंगर ने कहा, "वैसे 2 साल पहले का वीडियो है जो ऑस्ट्रेलिया में हुआ था।"
यह भी पढ़ें- Saif Ali Khan और Kareena Kapoor का जल्द होने वाला है तलाक? आपस में बात नहीं करती ये स्टार जोड़ी!
कुनिका सदानंद ने दी सफाई
वैसे, कई सेलेब्स ने उदित नारायण और उनके किस विवाद के बारे में बात नहीं की है, लेकिन कुछ दिनों पहले हिंदी रश के साथ एक इंटरव्यू में दिग्गज एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने कहा था, "यह एक पुराना वीडियो है, मुझे लगता है कि यह दो साल पुराना वीडियो है। मैं किसी को दोष नहीं देती। अभी लड़की भी तो आई है सामने, आपने आदमी के ऊपर क्यों दारोमदार डाल दिया कि तुमने क्यों किस किया। आपकी थाली में लड्डू सज के आएंगे तो आप खाएंगे नहीं क्या उसको। यह सही नहीं है, सिर्फ इसलिए कि वह उदित नारायण है, आप कह रहे हैं 'उसने किस क्यों किया?'
यह भी पढ़ें- ज्योतिष ने स्टार किड्स के भविष्य पर कर दी अनोखी भविष्यवाणी, राशा को बताया नंबर वन लेकिन इन्हें बताया फिसड्डी!
यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan ने अयोध्या में खरीदी एक और जमीन, इस बार राम मंदिर से 10 किमी की दूरी पर ही बनाएंगे ये चीज


Click it and Unblock the Notifications











