टीवी एक्ट्रेस Aditi Sharma ने चार महीने में ही क्यों खत्म कर ली अपनी शादी? हसीना ने अपने पति लगाए ये इल्जाम

Aditi Sharma

Aditi Sharma on ending marriage in 4 months: टेलीविजन एक्ट्रेस अदिति शर्मा इन दिनों खूब खबरों में हैं। वो अभिनीत कौशिक के साथ अपनी शादी को महज चार महीने में खत्म करने को लेकर चर्चा में हैं। अदिति, जिन्हें आखिरी बार 'अपोलोना: सपनों की उड़ान' में देखा गया था, उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड से शादी कर ली थी, लेकिन शादी के तुरंत बाद, उनकी जिंदगी में बदलाव आना शुरू हो गए।

अदिति शर्मा ने दी सफाई

अदिति के अलग हुए पति ने दावा किया कि अदिति अपने अपोलेना को-स्टार समर्थ्य गुप्ता की गुप्ता की वजह से उन्हें धोखा दे रही थीं। आखिरकार, अदिति ने आरोपों के बारे में बात करने का फैसला किया। चल रही अदालती कार्यवाही के कारण, अदिति शर्मा को अपने शब्दों को सीमित रखना पड़ा। लेकिन उन्होंने फिर भी साफ किया कि एक्ट्रेस ने कभी अभिनीत को नहीं मारा और ना ही उनके साथ कोई गलत व्यवहार किया। उन्होंने आगे बताया कि जब वह अपने को-एक्टर या किसी भी एक्टर के साथ बातचीत करती थी, तो अभिनीत को काफी इनसिक्योरिटी होती थी, जिससे अदिति को तकलीफ होती थी।

यह भी पढ़ें- जिस अस्पताल में Saif Ali Khan का हुआ इलाज, वहीं हुआ भयंकर काला जादू, मिले हड्डियों से भरे कलश

शादी को क्यों रखा सीक्रेट

अपनी शादी को सीक्रेट रखने की वजह बताते हुए अदिति शर्मा ने कहा, "यह एक प्राइवेट फंकशन था, लेकिन यह कोई सीक्रेट शादी नहीं थी। मेरे परिवार, मेरे करीबी दोस्त, मेरे रिश्तेदार इसके बारे में जानते थे। यह कोई सीक्रेट नहीं था, बल्कि यह प्राइवेट थी। मैंने उससे बहुत प्यार किया है और मैं उसे खोना नहीं चाहती थी और इसलिए मैंने उससे शादी की।"

यह भी पढ़ें- भारतीय क्रिकेटर्स के सामने Aamir Khan से भिड़े Ranbir Kapoor, कहा- '60 के हैं सठिया गए हैं'

शो की वजह से शादी को रखा प्राइवेट

अदिति ने आगे बताया कि अपनी शादी के दौरान वह 18 साल की अपोलोना का किरदार निभा रही थीं और उन्हें लगा कि अपनी शादी के बारे में पब्लिकली बताना उनकी ऑन-स्क्रीन इमेज के खिलाफ होगा। इसलिए, उन्होंने अभिनीत से इस बारे में चर्चा की और इसे प्राइवेट रखने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- Anant Ambani की शादी में Kim Kardashian का खो गया था हीरा, रोते हुए वीडियो हुआ वायरल

'मेरे माता-पिता बार-बार का अपमान किया'

जब उनसे चार महीने में अपनी शादी खत्म करने का कारण पूछा गया, तो अदिति ने कहा कि कई मुद्दे थे, लेकिन वह अदालत में ही इसके बारे में बात करेंगगी। हालांकि, उन्होंने जिक्र किया कि अभिनीत ने कई बार उनके माता-पिता का अपमान किया।

Take a Poll

यह भी पढ़ें- 22 साल की स्टूडेंट ने हॉलीवुड एक्टर को बेची अपनी वर्जिनिटी, बदले में वसूली इतनी भारी रकम

घर से बाहर निकलने का फैसला क्यों किया

अदिति ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने घर से बाहर निकलने का फैसला क्यों किया, "मुझे कुछ कारणों से अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा, और मैं बहुत डरी हुई थी। अंडरवर्ल्ड के कुछ नाम हैं जो उसके और उनके सबसे अच्छे दोस्त भी शामिल हैं।"

'मुझे लेकर बहुत ज्यादा इनसिक्योर थे अभिनीत'

अभिनीत के धोखा देने के दावों के बार में बात करते हुए अदिति ने कहा कि वह हर दूसरे दिन एक्ट्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाता था। "समर्थ्य (अपोलेना में उनके सह-कलाकार) और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। असल में, भले ही मैं किसी पुरुष को देखूं या किसी पुरुष को जवाब दूं, यहां तक ​​कि जब हम किसी पार्टी में जाते हैं और मैं चार लोगों या चार लड़कों से बात करती हूं, तो वह मुझे बुरा-भला कहता है।

अदिति शर्मा अदालत में देंगी अपना बयान

अदिति ने आगे बताया- अगर मैं 'दिल' वाला इमोटिकॉन भी लगाऊं तो यह एक बड़ा मुद्दा हो जाता था। मैं धीरे-धीरे उसके कारण अपने सभी दोस्तों और अपने परिवार से दूर होती जा रही थी।" घरेलू हिंसा के दावों के बारे में बात करते हुए अदिति ने कहा कि घरेलू दुर्व्यवहार उनकी तरफ से नहीं था। मैं बस इतना ही कह सकती हूं। यह मेरी तरफ से नहीं था। मैं उससे सच्चा प्यार करती थी। मैं सच बोलने वाली हूं और मैं इसे छिपाने वाली नहीं हूं। लेकिन मैं सही जगह पर सच कहूंगी, जो कि अदालत है।"

More from Filmibeat

Read more about: tv actress
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X