Bollywood Highlights- मुंह के बल गिरी TBMAUJ की कमाई, भूल भुलैया 3 में विद्या बालन की एंट्री

bollywood live updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 13 February: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

सबसे पहले बात करते हैं शाहिद कपूर और कृति सैनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे.. सोमवार को इस फिल्म को लेकर खबरों सामने आई हैं वो काफी खराब हैँ। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी है। जी हां, रविवार के हिसाब से फिल्म में करीब 65 प्रतिशत का ड्रॉप देखने को मिला है। खबरें हैं कि सोमवार को फिल्म ने मात्र 3.55 करोड़ का बिजनेस किया है।

इसके भूल भुलैया 3 को लेकर एक बेहद चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। पहली मंजुलिका यानि विद्या बालन इस फिल्म का हिस्सा होंगी। जी हां, इस फिल्म में विद्या बालन कार्तिक आर्यन के साथ धमाका करने के लिए तैयार हैँ। गौरतलब है कि दूसरी फिल्म में उनको जगह नहीं मिली थी और तब्बू ने उनका किरदार निभाया था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इससे इतना तय है कि भूल भुलैया 3 धमाकेदार होने वाली है।

इसी तरह की तमाम अपडेट्स के लिए आप बने रहिेए फिल्मीबीट के इस लाइव पेज के साथ..

LIVE Feed
  • Feb 13, 2024 7:07 PM

    केरल फिल्म निर्देशक प्रकाश कोलेरी का उनके घर में मिला शव

    केरल के फिल्म निर्देशक प्रकाश कोलेरी (65) मंगलवार को वायनाड स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। उनकी पहली फिल्म 'मिजियिथलिल कन्नीरुमयी' 1987 में रिलीज हुई थी, जबकि उनकी आखिरी फिल्म 2013 में 'पट्टुपुष्ठकम' थी। कोलेरी द्वारा निर्देशित फिल्मों में 'अवन आनंदपद्मनाभन', 'वरुम वराथिरिक्किला' हैं। इसके अलावा उन्होंने चार अन्य फिल्मों को भी डायरेक्ट किया। उन्होंने कई स्क्रिप्ट भी लिखीं।

  • Feb 13, 2024 6:51 PM

    अरबाज खान की पत्नी शूरा खान का सोशल मीडिया एकाउंट हैक

    बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने हाल ही में शूरा खान से शादी की है। जब से दोनों की शादी हुई है तब से ही कपल लाइमलाइट में बना हुआ है। शूरा और अरबाज को रोजाना ही पब्लिक एरिया में स्पॉट किया जाता है, लेकिन हाल ही में शूरा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शूरा खान ने अपने चाहने वालों को बताया है कि उनका सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया था। हालांकि इसपर जल्द ही एक्शन लिया गया था।

  • Feb 13, 2024 6:48 PM

    'जनम' के रीमेक में नजर आएंगेे इमरान जाहिद

    फिल्म निर्माता महेश भट्ट 1985 की टेलीफिल्म 'जनम' का रीमेक बनाने के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म को लेकर वही भावनाएं अभी भी मौजूद हैं। फिल्‍म की कहानी आज के समय में भी प्रासंगिक है। 'जनम' एक संवेदनशील विषय पर बनी फिल्‍म थी। यह एक अभूतपूर्व फिल्म भी रही है। फिल्म में कुमार गौरव और शरनाज पटेल ने अभिनय किया था। इसे 1986 के भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के पैनोरमा खंड में भी शामिल किया गया था।

  • Feb 13, 2024 5:24 PM

    सारा अली खान की 'ऐ वतन मेरे वतन' 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज

    विश्व रेडियो दिवस पर फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' के निर्माताओं ने घोषणा करते हुए कहा कि यह 21 मार्च को डिजिटल रूप से रिलीज होगी। तारीख का खुलासा एक मोशन पिक्चर के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अभिनेत्री सारा अली खान की आवाज थी, जिसमें वह उषा बनकर एक गुप्त रेडियो के माध्यम से ब्रिटिश राज के खिलाफ देश को एकजुट होने का जोशपूर्ण आग्रह करती नजर आ रही है।

  • Feb 13, 2024 4:51 PM

    एल्विश यादव के सपोर्ट में उतरे अनुराग डोभाल

    एल्विश यादव का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश रेस्टोरेंट में एक शख्स को थप्पड़ जड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देख कई लोगों ने एल्विश की आलोचना की। वहीं, अब अनुराग डोभाल ने एल्विश यादव के सपोर्ट में बात की है।

  • Feb 13, 2024 4:47 PM

    एजाज खान और पवित्रा पुनिया का ब्रेकअप

    एक चौंकाने वाली घटना में, बिग बॉस कपल एजाज खान और पवित्रा पुनिया ने अपने ब्रेकअप की खबर को कन्फर्म कर दिया है। दो लोकप्रिय हस्तियां, जिन्हें बिग बॉस 14 में अपनी जर्नी के दौरान प्यार हो गया था और इनका रिश्ता उस वक्त काफी सुर्खियों में आ गया था।

    एजाज खान और पवित्रा पुनिया का ब्रेकअप
  • Feb 13, 2024 4:45 PM

    साल भर का भी नहीं हुआ बेटा, दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गईं Dipika Kakar?

    हाल ही में जब दीपिका अपने बेटे के साथ नजर आईं तो अटकलें लगने लगीं कि हो सकता है कि एक्ट्रेस फिर से प्रेग्नेंट हो। झलक दिखला जा 11 के सेट पर गए और फैंस ने एक्ट्रेस का बेबी बंप देखने का दावा किया। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो में दीपिका कक्कड़ को शोएब इब्राहिम और उनके बेटे रुहान के साथ दिखाया गया है। क्लिप में, शोएब के परिवार को झलक दिखला जा 11 के सेट के बाहर खड़े पैपराजी के लिए पोज़ देते देखा जा सकता है।

    साल भर का भी नहीं हुआ बेटा, दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गईं Dipika Kakar?
  • Feb 13, 2024 4:44 PM

    कंगना रनौत के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या

    मनोरंजन जगत से जुड़ी एक दुख भरी खबर सामने आई है। सिंगर और एक्ट्रेस विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत ने सुसाइड कर लिया है। ये खबर सामने आते ही शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई जानना चाह रहा है कि मल्लिका ने आखिरकार ऐसा क्यों किया।

    कंगना रनौत के साथ काम कर चुकी इस एक्ट्रेस ने की आत्महत्या
  • Feb 13, 2024 2:50 PM

    नए शो 'उड़ने की आशा' का प्रोमो आया सामने

    टीवी पर नए सीरियल की एंट्री होने वाली है। पांड्या स्टोर फेम कंवर ढिल्लों सीरियल उड़ने की आशा के साथ टीवी पर लौट रहे हैं। इस सीरियल का प्रोमो सामने आ गया है। कंवर ढिल्लों के साथ स्क्रीन पर नेहा हरसोरा नजर आएंगी।

  • Feb 13, 2024 2:45 PM

    'सरफिरा' बन बाइक पर स्टंट करते दिखे अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार ने अपनी एक और फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट का अनाउंसमेंट कर दिया है। अक्षय कुमार की 'सरफिरा' नाम की फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार की इस फिल्म का टीजर देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।

  • Feb 13, 2024 1:52 PM

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी संग शेयर कीं रोमांटिक फोटोज

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पत्नी कियारा आडवाणी संग कुछ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की ये तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रोमांटिक अंदाज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

  • Feb 13, 2024 1:50 PM

    पब्लिक में रोमांटिक हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

    हाल ही में दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।दोनों कैजुअल लुक में बेहद ही अच्छे लग रहे थे। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक दूसरे का हाथ पकड़ के एयरपोर्ट से बाहर आते दिखे।दोनों अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ के चलते सुर्ख़ीयों में बने रहते हैं। दोनों को फ़ैन्स द्वारा काफ़ी पसंद किया जाता है। और लोग उनकी छोटी से छोटी अपडेट के लिए उत्सुक रहते हैं।

  • Feb 13, 2024 12:45 PM

    Ranveer Singh का एडल्ट स्टार के साथ एड देख बौखलाई Rashami Desai

    बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और एडल्ट फिल्म एक्टर जॉनी सिंस हाल ही में एक मेन हेल्थ ब्रांड के एडवरटाइजमेंट में नजर आए। यह एड भारतीय टीवी शो की कहानी के रूप में दिखाया गया था, जिसे देखकर रश्मि देसाई के गुस्से का पारा बढ़ गया है।

    Ranveer Singh का एडल्ट स्टार के साथ एड देख बौखलाई Rashami Desai
  • Feb 13, 2024 12:05 PM

    Sidharth Malhotra ने वाइफ कियारा को फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर दिया ऐसा गिफ्ट

    हाल ही में कियारा आडवाणी से उनकी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी के बारे में पूछा इतना ही नहीं कियारा से यह भी पूछा गया कि सिद्धार्थ ने उनके लिए क्या खास तोहफा दिया था। यह सुनकर पहले तो कियारा काफी शर्मा गईं। उसके बाद उन्हें अपने सिर को सहराते हुए कहा उन्होंने बहुत सारा प्यार दिया था। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि यह सालगिरह का एक महीना है एक दिन नहीं। पैपराजी को जवाब देते हुए कियारा शरम से लाल होती भी नजर आईं।

  • Feb 13, 2024 11:33 AM

    हिना खान के मुनव्वर फारुखी की तस्वीरें वायरल

    इस वक्त कुछ तस्वीरें सीधे कोलकाता से वायरल हो रही है जिसमें मुनव्वर फारुखी और हिना खान नजर आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों साथ में किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। हिना खान को बंगाली साड़ी में देखा जा सकता है। तस्वीरें सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रही हैँ।

  • Feb 13, 2024 10:57 AM

    इस हालत में स्पॉट हुए हर्षवर्धन कपूर

    अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor), जो कि खुद एक एक्टर हैं, बीते दिन कहीं जल्दबाजी में जाते हुए स्पॉट हुए। एक्टर ने ढीली सी टी-शर्ट और पयजामा पहना हुआ था। इस वीडियो में उनका स्टाइल काफी कैजुअल नजर आ रहा है। एक्टर ने जो ग्रे रंग की टी-शर्ट पहनी है, वो काफी जगहों से फटी हुई नजर आ रही है। एक्टर की इस टी-शर्ट में पीछे की तरफ तो काफी बड़े-बड़े छेद नजर आ रहे हैं।

  • Feb 13, 2024 10:25 AM

    इ़ंडिया गेट पर मुंबई लोकल ट्रेन वाली लड़की ने काटा बवाल

    इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जो कि आपको चौंका देगा। जी हां, ये वीडियो दिल्ली के इंडिया गेट से सामने आया है। इस वीडियो में आपको एक लड़की डांस करती हुई नजर आने वाली है। इस लड़की को देखकर आपको मुंबई की लोकल ट्रेन याद आने वाली है।

  • Feb 13, 2024 9:40 AM

    क्लीवेज लुक पर ट्रोल हुईं गौहर खान

    लोगों का कहना है कि उमराह करने के बाद उनको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। इस वीडियो में गौहर खान ने क्लीवेज लुक्स को फ्लॉन्ट करते हुए ऊपर से पूरी खुली खुली ड्रेस पहनी थी। जैसे ही वो पैपराजी के सामने आईं तो पोज दिए और लगातार इठलाती हुईं नजर आ रही हैं।

  • Feb 13, 2024 8:52 AM

    जीनत अमान का थ्रोबैक वीडियो

    एक्ट्रेस को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''जब मैने दूसरी शादी की तो कुछ ही दिनों में मुझे एहसास हुआ कि मुझसे गलती हो गई है। लेकिन मैने सबसे लडकर ये फैसला लिया था तो इसके साथ में रही। उस वक्त मैं प्रेगनेंट भी थी। लेकिन मेरे हसबैंड कहीं और थे और उनका ध्यान भी इधर नहीं था।

  • Feb 13, 2024 8:32 AM

    अस्पताल से छुट्टी मिलते ही पीएम मोदी ने मिथुन चक्रवर्ती को लगाई डांट

    कहा जा रहा है कि पीएम ने उनको डांट लगाई और कहा कि आप अपना ख्याल नहीं रखते हैं। इस दौरान पीएम ने उनको अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए कहा। मिथुन के इस तरह से अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके फैंस सदमें चले गए थे और सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे थे।

Read more about: bollywood live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X