Ranveer Singh का एडल्ट स्टार के साथ एड देख बौखलाई Rashami Desai, कहा- 'मेरे लिए ये तमाचे की तरह है'

Rashami Desai On Ranveer Singh AD: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह और एडल्ट फिल्म एक्टर जॉनी सिंस हाल ही में एक मेन हेल्थ ब्रांड के एडवरटाइजमेंट में नजर आए। यह एड भारतीय टीवी शो की कहानी के रूप में दिखाया गया था, जिसे देखकर रश्मि देसाई के गुस्से का पारा बढ़ गया है।
रश्मि देसाई ने एक लंबा नोट शेयर किया, जिसमें कहा गया कि ये एडवारटाइज उन्हें एक "थप्पड़" जैसा लगा। उन्होंने नोट की शुरुआत इन शब्दों के साथ की, "मैंने अपना काम एक रीजनल फिल्म इंडस्ट्री से शुरू किया है और फिर मैंने टेलीविजन इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया। लोग इसे स्मॉल स्क्रीन कहते हैं। जहां लोग न्यूज, क्रिकेट और सभी बॉलीवुड फिल्में भी देखते हैं।"
रश्मि देसाई ने अपने नोट में आगे लिखा- "इस रील को देखने के बाद, जो बेहद अनएक्सपेक्टड है, मुझे लगा कि यह सभी टीवी इंडस्ट्री और टेलीविजन में काम करने वाले लोगों के लिए अपमानजनक है। क्योंकि हमें हमेशा छोटा महसूस कराया जाता है और हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है। एक्टर्स चाहते हैं कि वो बड़े पर्दे पर भी काम करें। ठीक इसी तरह हमारे साथ व्यवहार किया जाता है। हर कोई कड़ी मेहनत कर रहा है।"
उन्होंने अपने नोट में लिखा, "मुझे खेद है कि टीवी शो पर ये सब नहीं दिखाते। यह सब बड़े पर्दे पर होता है और असलियत दिखाने में कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन यह पूरी टीवी इंडस्टरी के लिए एक रियलिटी चेक है क्योंकि मुझे लगता है कि यह एक तमाचे की तरह है। हो सकता है कि मैं जरूरत से ज्यादा रिएक्शन दे रही हूं लेकिन हम अपने दर्शकों को संस्कृति और प्यार दिखाते हैं और मैं आहत हूं क्योंकि मैंने टीवी इंडस्ट्री में एक प्राउड और रेसपेक्टफुल जर्नी की है। आशा है कि आप सभी मेरी भावना को समझेंगे।"
जहां रश्मि देसाई ने टीवी इंडस्ट्री का अपमान करने के लिए विज्ञापन की आलोचना की, वहीं अन्य टीवी सितारों को क्लिप में दिखाए गए फनी सीन से ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। टीवी शो 'उतरन' में रश्मि देसाई की क-एक्ट्रेस टीना दत्ता ने रणवीर की पोस्ट पर "हाहाहाहाहाहा" लिखा। रवि दुबे ने कमेंट में कई LOL वाले इमोजी डाले। टीवी कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के स्टार कीकू शारदा ने कमेंट किया, "हाहाहाहाहा यह पागलपन है।" टीवी स्टार करण टैकर ने LOL इमोजी छोड़ते हुए लिखा, "क्या भी।"


Click it and Unblock the Notifications











