Bollywood Hindi News Live: राणा दुग्गुबाती ने छुए शाहरुख के पैर, 15 मिनट में सोल्ड आउट दिलजीत का शो

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 11 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

आईफा 2024 की प्रेस कॉन्फ्रेंस शाहरुख खान और करण जौहर ने होस्ट की थी। इन दोनों के साथ राणा दग्गुबाती भी स्टेज पर आए थे। उन्होंने आकर शाहरुख खान के पैर छुए। पैर छुते समय शाहरुख खान का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राणा के पैर छूने के बाद शाहरुख ने उन्हें प्यार से नेक पर किस किया और उन्हें गले लगाया। राणा का ये अंदाज देख लोग काफी चौंक गए हैं।

मशहूर सिंगर और एक्टर अगले महीने भारत के 10 शहरों में अपना टूर करेंगे और इससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बता दें कि दिलजीत 26 अक्टूबर को दिल्ली में दिल-लुमिनाती इंडिया टूर का पहला कॉन्सर्ट करेंगे। यह जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। दिलचस्प बात यह है कि ऑर्गनाइजर्स ने कॉन्सर्ट के लिए 10 सितंबर को प्री-सेल बुकिंग शुरू कर दी थी और कथित तौर पर 15 मिनट में करीब 1 लाख टिकट बिक गए और कुछ ही समय में दिलजीत का शो सोल्ड आउट हो चुका था।

LIVE Feed
  • Sep 11, 2024 6:37 PM

    मलाइका अरोड़ा की मां ने किया अनिल अरोड़ा की मौत का खुलासा, बोलीं- जब सुबह वह बालकनी में गईं तब...

    मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक मलाइका की मां जॉइस पॉलीकॉर्प ने बताया कि अनिल अरोड़ा को रोजाना ही बालकनी में अखबार पढ़ने की आदत थी। वहीं आज जब अनिल की चप्पलें रूम में देखीं तो जॉइस उन्हें ढूंढते हुए बालकनी में गईं। जब उन्होंने नीचे देखा तब पता चला की काफी शोर मच रहा है।

  • Sep 11, 2024 6:05 PM

    सोहम शाह की मच अवेटेड फिल्म 'तुम्बाड' की एडवांस बुकिंग शुरू, 13 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

    सोहम शाह की मच अवेटेड फिल्म 'तुम्बाड' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जाएगी।

  • Sep 11, 2024 4:58 PM

    मलाइका अरोड़ा के घर के बाहर कैमरा मैन की ऐसी हरकत देख भड़के वरुण धवन, बोले- क्या कर रहो हो तुम लोग...

    मलाइका के घर के आगे कैमरा मैन का होना एक्टर वरुण धवन को पसंद नहीं आया है। एक्टर ने हाल ही में अपने इंस्टा हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में देखा जा सकता है कि वरुण कैमरा मैन पर नाराज होते नजर आ रहे हैं। वरुण नाराजगी जाहिर करते हुए कहते हैं कि वह बहुत दुख में हैं और ऐसे समय में कैमरा उनके मुंह पर तान देना बहुत ही असंवेदनशील है। जरा सोचिए की आप लोग क्या कर रहे हो। जब आप ऐसा करते हैं तो किस पर क्या बीतती है। मैं यह समझ सकता हूं कि यह आपका काम है, लेकिन इससे दूसरा शख्स असहज हो सकता है। इसी के साथ ही एक्टर ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया है।

  • Sep 11, 2024 4:17 PM

    Anil Arora ने क्यों की आत्महत्या? Mumbai Police ने दी अपडेट

    उनसे जब पत्रकार ने सवाल पूछा कि, ''बातचीत में कुछ निकलकर आया है? क्या कोई मेडिकल इश्यू है या फिर पारिवारिक इश्यू है? आत्महत्या की वजह क्या है?'' इस पुलिस ऑफिसर का कहना है कि, ''हम हर चीज की गहनता से जांच कर रहे हैं। प्रथमदृश्ट्या यही लग रहा है कि ये खुदकुशी है लेकिन इसके कारण को लेकर जांच की जा रही है।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं।

  • Sep 11, 2024 4:00 PM

    सिद्धांत चतुर्वेदी ने की "युध्रा" का एक्शन-पैक्ड Trailer 2 रिलीज, मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में हुआ लॉन्च!

    एक्सेल एंटरटेनमेंट अपनी अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म "युध्रा" के साथ एक अनोखा एक्शन अनुभव लेकर आ रहा है। ऐसे में, हाई-एनर्जी वाले ट्रेलर और कैची गानों के बाद, सिद्धांत चतुर्वेदी और राघव जुयाल के साथ ट्रेलर 2 में सबसे बड़े शो डाउन के लिए तैयार हो जाइए! "युध्रा" एक्शन से भरपूर फिल्म है, जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी। तो तैयार हो जाइए इस बड़े एक्शन फिल्म के लिए! सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुंबई के गेयटी गैलेक्सी में हजारों फैंस और मीडिया के सामने एक्शन से भरपूर ट्रेलर 2 को लॉन्च किया है।

  • Sep 11, 2024 3:18 PM

    मलाइका अरोड़ा के पिता ने किया सुसाइड, एक दिन पहले ही घर में हुआ था ये.. दोनों बेटियों ने..

    धवार को मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा के पिता ने खुदखुशी कर ली। मुंबई के बांद्रा स्थित घर से छलांग लगाकर अनिल अरोड़ा ने जान दे दी। अभी तक आत्महत्या का कारण क्या था, ये सामने नहीं आया है। मगर जैसे ही ये खबर अरबाज खान को पता चली तो वह भी मलाइका के घर पहुंचे। अभी तक मलाइका व उनके परिवार की ओर से किसी भी तरह का बयान नहीं दिया गया है। न ही बताया गया है कि आखिर हुआ क्या था। मगर एक दिन पहले ही दोनों बहनें फैमिली से मिलने पहुंची थीं।

  • Sep 11, 2024 2:45 PM

    मर्चेंट नेवी में थे मलाइका अरोड़ा के पिता Anil Arora

    इस समय हर कोई अनिल अरोड़ा के बारे में जानना चाह रहा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी तक इस घटना के बारे में खास जानकारी नहीं मिली है, लेकिन आपको बता दें कि अनिल अरोड़ा का संबंध पंजाब के सीमाई इलाके फाजिल्का से था। उन्होंने मर्चेंट नेवी में नौकरी की। अनिल अरोड़ा को मलयाली क्रिश्चियन जॉइस पॉलीकॉर्प से प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली शादी के बाद दोनों के दो बेटियां हुईं मलाइका और अमृता।

  • Sep 11, 2024 2:14 PM

    अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर लगाएं गंभीर आरोप

    अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को लेकर कहा था कि, ''आखिरी बार जब उनसे बात हुई थी, रहना है तो औकात में रहना पड़ेगा। नहीं रहना है तो भाग। ये शब्द थे उनके। चुटकी बजाकर उन्होने कहा।'' अक्षरा सिंह का ये वीडियो जैसे ही सामने आया लोग पवन सिंह को ट्रोल कर रहे हैं।

  • Sep 11, 2024 1:54 PM

    अचानक कैसे हो गई Malaika Arora के पिता Anil Arora की मौत? सदमें में है परिवार!

    Malaika Arora Father Suicide- बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा (Anil Arora) की मौत हो चुकी है। दरअसल खबर है कि बुधवार की सुबह उन्होंने छत से कूद कर आत्महत्या (Suidice) कर ली। यह घटना सुबह 9 बजे के दौरान की है।

    अचानक कैसे हो गई Malaika Arora के पिता Anil Arora की मौत? सदमें में है परिवार!
  • Sep 11, 2024 1:52 PM

    जल्द बजने वाली है Rahul Gandhi के घर शहनाई?

    Rahul Gandhi Wedding: इधर लोग सलमान खान (Salman Khan Wedding) की दुल्हनिया का इंतजार कर रहे थे और उधर राहुल गांधी की शादी की खबरों ने पूरी लाइमलाइट की चुरा ली। राजनीतिक हलकों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की शादी की चर्चा जोरों पर है।

    जल्द बजने वाली है Rahul Gandhi के घर शहनाई?
  • Sep 11, 2024 1:51 PM

    एक्ट्रेस ने घर से भागकर Aamir Khan के भाई से की शादी

    ईवा ग्रोवर टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं और उन्होंने कई नामी सीरियल्स में अहम किरदार निभाए हैं और उनमें 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'टशन-ए-इश्क' जैसे फेमस शोज भी मौजूद हैं। ईवा एक शानदार एक्ट्रेस हैं और उनके करियर का ग्राफ भी शानदार ही रहा है। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी उथल-पुथल रही।

    एक्ट्रेस ने घर से भागकर Aamir Khan के भाई से की शादी
  • Sep 11, 2024 1:50 PM

    Badshah ने अपनी खास दोस्त से की थी शादी, बेटी होते ही दिया तलाक

    बादशाह (Badshah Ex Wife Jasmine Masih) ने हाल ही में अपनी एक्स वाइफ जैस्मीन मसीह और बेटी जेसी के बारे में खुलकर बात की और वो जिस तरह से अपनी पर्सनल लाइफ (Badshah Personal Life) के बारे में बात कर रहे थे, लोग उससे हैरान रह गए। नेटिजेंस ने कहा कि उन्हें पहले तो पता ही नहीं था कि रैपर शादीशुदा है और उनका एक बच्चा भी है।

    Badshah ने अपनी खास दोस्त से की थी शादी, बेटी होते ही दिया तलाक
  • Sep 11, 2024 1:49 PM

    GOAT BOC Day 6: थलपति विजय की फिल्म की थमी रफ्तार

    GOAT Box Office Collection Day 6: विजय थलपति की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' उर्फ GOAT रिलीज होने के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। अपने पहले दिन ही फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन छठवें दिन फिल्म का हाल बुरा होता नजर आ रहा है।

    GOAT BOC Day 6: थलपति विजय की फिल्म की थमी रफ्तार
  • Sep 11, 2024 1:48 PM

    Rana Duggubati ने स्टेज पर जाते ही अचानक छू लिए Shah Rukh Khan के पैर

    शाहरुख खान, करण जौहर, राणा दग्गुबाती, सिद्धांत चतुर्वेदी और अभिषेक बनर्जी मंगलवार शाम को मुंबई में IIFA 2024 के प्री-इवेंट में शामिल हुए। इस प्री इवेंट में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार राणा दुग्गुबाती ने शाहरुख खान के पैर छुए।

    Rana Duggubati ने स्टेज पर जाते ही अचानक छू लिए Shah Rukh Khan के पैर
  • Sep 11, 2024 10:37 AM

    वेब सीरीज 'रात जवान है' का ट्रेलर रिलीज

    बरुण सोबती, अंजलि आनंद और प्रिया बापट की वेब सीरीज 'रात जवान है' का ट्रेलर 10 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। वेब सीरीज के ट्रेलर को पसंद किया जा रहा है। वेब सीरीज 'राज जवान है' ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर 11 अक्टूबर से स्ट्रीम होगी।

  • Sep 11, 2024 10:36 AM

    फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' के ट्रेलर रिलीज डेट आउट

    तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस फिल्म के सेट से तृप्ति डिमरी का एक वीडियो लीक हो गया था। अब बताया जा रहा है कि इस फिल्म का ट्रेलर 12 सितंबर को रिलीज होगा।

  • Sep 11, 2024 10:34 AM

    फिल्म 'रामायण' की शूटिंग पर आया अपडेट

    रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि साउथ स्टार यश इस फिल्म की शूटिंग दिसंबर, 2024 में शूरू करेंगे। वहीं, सनी देओल इस फिल्म में साल 2025 में शामिल होंगे।

  • Sep 11, 2024 10:34 AM

    फिल्म 'सनम तेरी कसम 2' का हुआ अनाउंसमेंट

    फिल्म 'सनम तेरी कसम' साल 2016 में रिलीज हुई थी और इसे काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म के सीक्वल 'सनम तेरी कसम 2' का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दिया गया है। फिल्म हर्षवर्धन राणे इस फिल्म में लीड एक्टर के तौर पर नजर आएंगे।

  • Sep 11, 2024 10:32 AM

    तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' का ऐलान

    तापसी पन्नू हाल ही में 'फिर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आई थीं। अब तापसी पन्नू की नई फिल्म का ऐलान कर दिया गया है। तापसी पन्नू की नई फिल्म का नाम 'गांधारी' होगा और इसके लिए उन्होंने राइटर और मेकर्स कनिका ढिल्लों के साथ हाथ मिलाया है।

  • Sep 11, 2024 10:31 AM

    फिल्म 'सिकंदर' में काजल अग्रवाल की एंट्री

    सलमान खान और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सिकंदर' साल 2025 में ईद पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर आए दिन कोई ना कोई अपडेट सामने आते रहते हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म 'सिकंदर' में काजल अग्रवाल की एंट्री हो गई है।

  • Sep 11, 2024 10:31 AM

    चंकी पांडे ने 43 साल बाद पास किया ड्राइविंग टेस्ट

    वेटरन एक्टर चंकी पांडे को लेकर काफी दिलचस्प खबर सामने आई है। दरअसल, चंकी पांडे ने 43 साल के अंतराल के बाद फिर से अपना ड्राइविंग टेस्ट दिया है और इसे पास कर लिया है। इस पर चंकी पांडे ने आरटीओ मुंबई का शुक्रिया अदा किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X