Bollywood Highlights: रामायण में रणबीर का डबल रोल, स्पेशल कोर्ट पहुंचीं कंगना जावेद की लड़ाई

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 10 September: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

पीपिंग मून की एक पोस्ट के मुताबिक 'एनिमल' और 'शमशेरा' में डबल रोल प्ले कर चुके एक्टर रणबीर कपूर फिल्म 'रामायण' में भी डबल रोल प्ले करते नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक रणबीर कपूर को फिल्म में राम के साथ-साथ परशुराम के भी किरदार में दिखाया जाएगा। लेकिन इन दोनों ही किरदारों का लुक इतना अलग होगा कि दर्शकों के लिए फर्क करना काफी आसान होगा। मेकर्स ने क्यों ये दोनों ही करदार रणबीर कपूर को ही दिए हैं इस बारे में अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके पीछे का एक कारण यह भी हो सकता है प्रभु राम और परशुराम दोनों ही भगवान विष्णु के अवतार हैं और इस वजह से उन्हें ये डबल रोल करना पड़ रहा है।

जावेद अख्तर ने कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का केस किया था। इसके बाद कंगना ने भी उनके खिलाफ शिकायत कर दी। अब इस मामले की सुनवाई बांद्रा स्पेशल कोर्ट में होगी। कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत की है कि मार्च 2016 में उनके आवास पर उनका अपमान किया गया था। उनका कहना है कि कंगना और ऋतिक रोशन के बीच विवाद में जावेद अख्तर में खुद दखलअंदाजी की और रनौत पर माफी मांगने का दबाव बनाया। 2021 में दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने इस मीटिंग का जिक्र किया था। इसके बाद जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का केस कर दिया। इसके बाद कंगना रनौत ने भी काउंटर कंप्लेन की और कहा कि उनपर जबरदस्ती माफी मांगने का दबाव उन्होंने बनाया था। हालांकि रनौत कि शिकायत पर कार्यवाही पर सेशन कोर्ट ने रोक लगा दी थी।

LIVE Feed
  • Sep 10, 2024 5:45 PM

    लंदन में नॉन सेलिब्रिटी लाइफ जी रहे हैं विराट कोहली, तस्वीर देख फैन्स बोले- हीरो हो आप हमारे...

    क्रिकेटर विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली बेहद ही कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं। उनका लिविंग स्टाइल देख फैन्स तो दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा आप तो हीरो हो हमारे तो वहीं दूसरे ने लिखा आप भारत आ जाओ विराट।

  • Sep 10, 2024 5:08 PM

    आलिया भट्ट के बोल्ड लुक को देख हैरान रह गए लोग, बोले- आप तो और भी खूबसूरत हो गई हो...

    आलिया भट्ट को हाल ही में पब्लिक एरिया में देखा गया। इस दौरान आलिया भट्ट ब्लैक कलर का बैकलेस ड्रेस पहने दिखीं। इस दौरान आलिया का क्लासी बोल्ड लुक फैन्स को बेहद पसंद आया सोशल मीडिया पर आलिया के इस लुक की जमकर तारीफें हो रही हैं।

  • Sep 10, 2024 4:14 PM

    मिस्ट्री वुमन के साथ डेटिंग की खबरों को सुन भड़के सोहेल खान, वायरल वीडियो पर तोड़ी चुप्पी

    एचटी सिटी से बात करते हुए सोहेल खान ने चुप्पी तोड़ी है। सोहेल खान ने इस खबरों के एक दम गलत बताया है। सोहेल ने कहा कि इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है। मैं इसलिए जवाब दे रहा हूं क्योंकि आपने बिना कुछ जाने कुछ भी लिखा दिया। लिखने के पहले पूछना चाहिए था। वह कोई मिस्ट्री वुमन नहीं बल्कि वह मेरी पुरानी दोस्त है।

  • Sep 10, 2024 3:06 PM

    दीपिका-रणवीर की बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचे मुकेश अंबानी

    बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बीती 8 सितंबर को बेटी के माता-पिता बने हैं। दीपिका पादुकोण ने एच एन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। इस कपल के घर में किलकारी गूंजने के बाद उन्हें लगातार फैंस और सेलिब्रिटीज की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। अब रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के अलावा उनकी बेटी से मिलने के लिए देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी अस्पताल पहुंचे हैं। मुकेश अंबानी का अस्पताल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

  • Sep 10, 2024 3:03 PM

    प्रेग्नेंट देवोलीना भट्टाचार्जी ने गणपति विसर्जन पर किया जमकर डांस

    टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही हैं। देवोलीना जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके घर पर नन्हे बेबी का जल्द ही वेलकम होगा, लेकिन उससे पहले प्रेग्नेंट देवोलीना अपने घर पर गणपति बप्पा को लेकर आईं। एक्ट्रेस अपने घर में शानदार अंदाज में बप्पा का स्वागत किया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो देवोलीना ने खूब सारे शेयर किए थे लेकिन अब देवोलीना का नया वीडियो सामने आ गया है, जिसमें वह गजब का डांस कर रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

  • Sep 10, 2024 3:00 PM

    Dharmendra की पहली पत्नी और अपनी सौतन से कभी नहीं मिलीं Hema Malini

    पत्रकार-फिल्म निर्माता राम कमल मुखर्जी की लिखी किताब 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल'में हेमा (Hema Malini: Beyond the Dream Girl) में खुलासा किया था कि वह धर्मेंद्र से शादी के बाद कभी प्रकाश कौर से नहीं मिलीं, उन्होंने पारिवारिक माहौल को खराब न करने का फैसला किया।

    Dharmendra की पहली पत्नी और अपनी सौतन से कभी नहीं मिलीं Hema Malini
  • Sep 10, 2024 2:58 PM

    स्टूडेंट्स के सामने ही टीचर भोजपुरी गाने पर बलखाने लगी कमर

    टीचर्स डे, ये वो दिन है जब आप अपने शिक्षकों की दी हुई शिक्षाओं का सम्मान करते हुए उन्हें याद करते हैं। स्कूलों में भी इसे किसी बड़े दिन की तरह सेलिब्रेट किया जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर टीचर्स डे (Teachers Day) का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला टीचर को अश्लील डांस करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है।

    स्टूडेंट्स के सामने ही टीचर भोजपुरी गाने पर बलखाने लगी कमर
  • Sep 10, 2024 2:56 PM

    Sohail Khan को तलाक के दो साल बाद मिला प्यार?

    एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान को सोमवार (9 सितंबर) को मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के बाहर निकलते देखा। जैसे ही सोहेल खान का ये वीडियो सामने आया, वो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनके साथ नजर आई एक मिस्ट्री गर्ल थी।

    Sohail Khan को तलाक के दो साल बाद मिला प्यार?
  • Sep 10, 2024 2:55 PM

    इस एक्टर ने घटा लिया था इतना ज्यादा वजन कि जान पर बन आई थी बात

    तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर्स में से एक विक्रम, जिन्हें लोग चियान विक्रम के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने हाल ही में एक ऐसी घटना के बारे में बताया, जिसे जानने के बाद आप अपना वजन कम करने के ख्वाब को देखना ही छोड़ देंगे।

    इस एक्टर ने घटा लिया था इतना ज्यादा वजन कि जान पर बन आई थी बात
  • Sep 10, 2024 10:41 AM

    फिल्म 'जो तेरा है वो मेरा है' का पहला पोस्टर आउट

    परेश रावल की फिल्म 'जो तेरा है वो मेरा है' 20 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर रिलीज होने वाली है। राज त्रिवेदी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म का पहला पोस्टर सामने आया है जिसमें परेश रावल सहित अन्य सितारे नजर आ रहे हैं।

  • Sep 10, 2024 10:33 AM

    फिल्म 'वेट्टैयन' का पहला गाना हुआ रिलीज

    रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रजनीकांत की फिल्म 'वेट्टैयन' का पहला गाना मनासिलायो 9 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 'वेट्टैयन' के इस डांस नंबर को काफी पसंद किया जा रहा है।

  • Sep 10, 2024 10:32 AM

    दीपक तिजोरी लेकर आए अपना म्यूजिक लेवल

    बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी ने अपने नए म्यूजिक लेवल को लॉन्च करने की घोषणा की है। दीपक तिजोरी ने अपने म्यूजिक लेवल के पहले गाने 'गुमशुदा' का ऑडियो रिलीज किया है। इसके साथ ही दीपक तिजोरी ने अपने म्यूजिक लेवल की घोषणा की है।

  • Sep 10, 2024 10:29 AM

    वेब सीरीज 'सेक्टर 36' का पहला गाना हुआ रिलीज

    विक्रांत मैसी और दीपक डोबरियाल की वेब सीरीज 'सेक्टर 36' नेटफ्लिक्स पर 13 सितंबर से स्ट्रीम होने वाली है। अब मेकर्स ने इस वेब सीरीज का पहला गाना 'डमरू' रिलीज कर दिया है। इस गाने को मोहित चौहान और अनुपम आमोद ने गाया है।

  • Sep 10, 2024 10:23 AM

    फिल्म 'कन्नप्पा' से अक्षय कुमार की पहली झलक आउट

    अक्षय कुमार का बीते दिन जन्मदिन था और इस मौके पर सेलिब्रिटीज से लेकर उनके तमाम चाहने वाले फैंस बधाई दे रहे थे और इस बीच अक्षय ने अपने फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है। एक्टर की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' का पहला लुक सामने आया है, जिसमें वो एक शरारती अंदाज में नजर आ रहे हैं।

  • Sep 10, 2024 10:21 AM

    फिल्म 'युध्रा' का दूसरा गाना रिलीज

    सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन स्टारर 'युध्रा' का दूसरा गाना 'सोहनी लगदी' है रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को जैज धामी और सोना रेल ने गाया है। फिल्म के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म 'युध्रा' 20 सितंबर को रिलीज होगी।

  • Sep 10, 2024 10:20 AM

    जयम रवि पत्नी को देंगे तलाक

    साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर जयम रवि ने शादी के 15 साल बाद अपनी पत्नी आरती रवि से अलग होने का फैसला किया है। जयम रवि ने सोशल मीडिया पर पत्नी आरती रवि को तलाक देने का ऐलान कर दिया है। जयम रवि और आरती रवि के दो बेटे हैं।

    जयम रवि पत्नी को देंगे तलाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X