Dharmendra की पहली पत्नी और अपनी सौतन से कभी नहीं मिलीं Hema Malini, इस डर से कभी नहीं गईं ससुराल

बॉलीवुड की सबसे फेमस सदाबहार जोड़ियों में से एक है धर्मेंद्र (Dharmendra) और हेमा मालिनी (Hema Malini) की जोड़ी। इस कपल के प्यार के किस्से आए दिन खबरों में छाए रहते हैं। लेकिन धर्मेंद्र ने ड्रीम गर्ल को अपना दिल देने से पहले ही अपना घर बसा लिया था और 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी कर ली थी।
धर्मेंद्र के हैं छह बच्चे
प्रकाश कौर और धर्मेंद्र (Dharmendra First Wife) के चार बच्चे हैं - दो बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, जो दोनों ही बॉलीवुड स्टार हैं, और दो बेटियां, विजेता और अजीता। लेकिन बॉलीवुड में आने के बाद उनका दिल हेमा मालिनी पर आया। 1980 में, उन्होंने ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Dharmendra Hema Malini Daughters) से शादी की, और उनकी दो खूबसूरत बेटियां हैं- ईशा और अहाना देओल।
यह भी पढ़ें- Viral Video: स्टूडेंट्स के सामने ही टीचर भोजपुरी गाने पर बलखाने लगी कमर, स्कूल में अश्लीलता देख बौखलाए लोग
अपनी सौतन से नहीं मिलीं हेमा
पत्रकार-फिल्म निर्माता राम कमल मुखर्जी की लिखी किताब 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल'में हेमा (Hema Malini: Beyond the Dream Girl) में खुलासा किया था कि वह धर्मेंद्र से शादी के बाद कभी प्रकाश कौर से नहीं मिलीं, उन्होंने पारिवारिक माहौल को खराब न करने का फैसला किया।
यह भी पढ़ें- Sholay Starcast Fees: अमिताभ नहीं इस एक्टर को मिली थी सबसे ज्यादा फीस, जया बच्चन को तो बस इतने में निपटाया
धर्मेंद्र के परिवार में दखल नहीं देना चाहतीं हेमा
हेमा मालिनी (Hema Malini Sautan) ने खुलासा किया था कि उन्होंने कभी धर्मेंद्र के घर में कदम नहीं रखा। शुरू से ही, वह धर्मेंद्र के 'दूसरे' परिवार में इंटरफेयर नहीं करना चाहती थीं। जबकि उनकी शादी से पहले कई प्रोग्राम में उनकी मुलाकात धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर (Dharmendra First Wife Prakash Kaur) से हुई थी, लेकिन हेमा मालिनी के धर्मेंद्र की पत्नी बनने के बाद से दोनों की मुलाकात नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- Sohail Khan को तलाक के दो साल बाद मिला प्यार? इस Mystery Girl के साथ देर रात डिनर डेट पर गए एक्टर
अपनी जीवन कला को समर्पित किया
उन्होंने कहा था, "मैं किसी को परेशान नहीं करना चाहती थी। धरमजी ने मेरे और मेरी बेटियों के लिए जो कुछ भी किया, मैं उससे खुश हूं। उन्होंने एक पिता की भूमिका निभाई, जैसा कि कोई भी पिता करता है। मुझे लगता है कि मैं इससे खुश हूं। आज मैं एक कामकाजी महिला हूं, मैंने अपना जीवन कला और संस्कृति को समर्पित कर दिया है।"
यह भी पढ़ें- इस एक्टर ने घटा लिया था इतना ज्यादा वजन कि जान पर बन आई थी बात, डॉक्टर्स ने दे दिया था जवाब, ऑर्गन फेलियर...
हेमा करती हैं धर्मेंद्र के परिवार का सम्मान
उन्होंने यह भी कहा कि वह प्रकाश कौर का बहुत सम्मान करती हैं। "हालांकि मैंने कभी प्रकाश के बारे में नहीं कहा, लेकिन मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। यहां तक कि मेरी बेटियां भी धरमजी के परिवार का सम्मान करती हैं। दुनिया मेरे जीवन के बारे में डिटेल से जानना चाहती है, लेकिन यह दूसरों को जानने का काम नहीं है। यह किसी का काम नहीं है।"
धर्मेंद्र की फैमिली से मिल चुकी हैं ईशा
हेमा मालिनी के परिवार से धर्मेंद्र के घर जाने वाली ईशा देओल ही एकमात्र फैमिली मेंबर हैं। जब धर्मेंद्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल, जो अभय देओल के पिता भी हैं, बीमार थे और बिस्तर पर थे, तो ईशा अपने चाचा को देखने के लिए और उनसे मिलने उनके घर गई थीं।


Click it and Unblock the Notifications



