Sohail Khan को तलाक के दो साल बाद मिला प्यार? इस Mystery Girl के साथ देर रात डिनर डेट पर गए एक्टर

Sohail Khan Girlfriend

Sohail Khan Girlfriend: एक्टर और फिल्ममेकर सोहेल खान को सोमवार (9 सितंबर) को मुंबई के बांद्रा में एक रेस्टोरेंट के बाहर निकलते देखा। जैसे ही सोहेल खान का ये वीडियो सामने आया, वो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल होने के पीछे की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनके साथ नजर आई एक मिस्ट्री गर्ल थी।

मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए Sohail Khan

सोहेल खान को हाल ही में एक मिस्ट्री गर्ल (Sohail Khan Mystery Girl) के साथ स्पॉट किया गया। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें वह डिनर डेट (Sohail Khan Dinner Date) के बाद अपनी कार में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, अब तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि वीडियो में दिख रही महिला कौन है।

यह भी पढ़ें- 'सलमान-विवेक के साथ टू टाइमिंग..' जब सोहेल खान ने ऐश्वर्या राय को लेकर कही थी ये बात?

Sohail Khan की रूमर्ड गर्लफ्रेंड

इंस्टेंट बॉलीवुड के अनुसार, सीमा सजदेह (Sohail Khan Wife) से तलाक के बाद सोहेल को फिर से प्यार मिल गया है और अब वायरल हो रहे वीडियो में दिख रही महिला कोई और नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड है। वीडियो में दिखाई दे रहा है सोहेल अपनी कथित गर्लफ्रेंड (Sohail Khan Rumoured Girlfriend) के साथ रेस्टोरेंट से बाहर आते हैं पैपराज़ी से बात किए बिना अपनी कार में बैठ जाते हैं। इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ शेयर किया गया, "सोहेल खान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ डिनर डेट के बाद देखे गए।"

यह भी पढ़ें- इस एक्टर ने घटा लिया था इतना ज्यादा वजन कि जान पर बन आई थी बात, डॉक्टर्स ने दे दिया था जवाब, ऑर्गन फेलियर...

Sohail Khan ने शादी के टूटने को लेकर कही थी ये बात

कुछ महीने पहले सीमा से शादी टूटने को लेकर सोहेल (Sohail Khan Divorce) ने बात की थी और कहा था कि हर चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है। उन्होंने कहा- 'जब तक यह रिश्ता चल रहा है और जब तक आप साथ में खुश रहें, तब तक रिश्ते को बनाए रखें, इसे खराब ना करें। क्योंकि यही वह समय होता है जब दूसरे व्यक्ति के बारे में निगेटिव फीलींग्स आपके अंदर आती हैं। हर चीज की एक एक्सपायरी होती है। (चाहे) आप कोई दवा खरीदें, चॉकलेट खरीदें या खाना मंगवाएं। जब आप किसी रिश्ते में एक्साइटमेंट खो देते हैं, तो आपसी समझ से से आगे बढ़ें। कम्यूनिकेशन सबसे अच्छी चीज है।"

सीमा और सोहेल ने 1998 में शादी की थी। 2022 में, उन्होंने तलाक के लिए अर्जी दी और उससे पहले कुछ सालों तक अलग-अलग रह रहे थे। उनके दो बच्चे हैं, निरवान और योहान।

यह भी पढ़ें- आधी रात को मचला Seema Haider का मन, पाकिस्तानी बीवी के प्यार में सचिन ने भी कर डाल ये काम

Seema Sajdeh ने क्यों लिया तलाक

अपने एक इंटरव्यू में सीमा (Seema Sajdeh Divorce) ने बताया कि शादी के 24 साल बाद उन्होंने सोहेल से तलाक क्यों लिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को लगा कि इसकी वजह कुछ दूसरी महिलाएं हैं, लेकिन यह उनका अपना फैसला था। सीमा ने कहा था- "जब दो लोग शादी में खुश नहीं होते, जब लगातार लड़ाई होती है, तो इसका नतीजा हमेशा बच्चों पर पड़ता है। आपको एहसास नहीं होता कि आपकी जिंदगी के उस दौर में, समय बहुत जल्दी बीत जाता है, बच्चे जल्दी बड़े हो जाते हैं और आपको एहसास ही नहीं होता कि आपने कब बच्चों को नुकसान पहुंचाया है। इसलिए, यह एक सोचा-समझा फैसला था।"

More from Filmibeat

Read more about: sohail khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X