Bollywood Hindi News Live: शाहरुख, अजय और अक्षय को हाइकोर्ट ने भेजा नोटिस, सारा संग रोमांस करेंगे कार्तिक

Bollywood Live Updates

Bollywood News In Hindi Live Updates, 10 December: मनोरंजन की दुनिया में आए दिन कुछ ना कुछ बड़ होता ही रहता है। अगर आपकी भी इच्छा है इस दुनिया से रूबरू होने की तो यह खास लाइव है आपके लिए। जहां आपको मिलेगी अपने पसंदीदा सितारों के बारे में हर जानकारी।

शाहरुख खान, अजय देवगन और अक्षय कुमार को पान मसाला की एड करना पड़ा भारी

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने कैबिनेट सेक्रेटरी, मुख्य आयुक्त, केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को अवमानना का नोटिस जारी करने के बाद कार्रवाई करते हुए गुटखा कम्पनियों का प्रचार के मामले में अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने 16 अक्तूबर नोटिस की कॉपी पेश कर बताया कि अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

सारा अली खान संग फिर रोमांस करेंगे कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' को लेकर नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि फिल्म 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आने वाली हैं। कार्तिक और सारा की साथ में यह दूसरी फिल्म होगी। यह जोड़ी पहले 'लव आजकल 2' में नजर आई थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी। अब ये जोड़ी 'भूल भुलैया 3' में नजर आने वाली है। हालांकि, इसे लेकर मेकर्स की तरफ से आधिकारिक बयान नहीं आया है।

LIVE Feed
  • Dec 10, 2023 7:39 PM

    अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने प्रोडक्शन में रखा कदम

    दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने रविवार को घोषणा करते हुुए बताया कि वह अब प्रोडक्शन में कदम रख रही हैं और उन्होंने हैदराबाद स्थित मनोरंजन कंपनी मंडोआ मीडिया वर्क्स के सहयोग से अपने प्रोडक्शन हाउस, ट्रालाला मूविंग पिक्चर्स की घोषणा की। सामंथा ने ट्रालाला के लिए अपना दृष्टिकोण व्यक्त करते हुए कहा, "हमारा उद्देश्य फिल्म निर्माताओं को ऐसी कहानियां बताने के लिए एक मंच प्रदान करना है जो सार्थक, प्रामाणिक और सार्वभौमिक हों।"

  • Dec 10, 2023 7:37 PM

    ए.आर. रहमान ने दुबई में अपने आवास पर किया कीर्तन का आयोजन

    दुबई में अपने आवास पर ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने हाल ही में हरे कृष्णा कीर्तन का आयोजन रखा। इस कार्यक्रम का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। क्लिप में रहमान को उपस्थित लोगों के एक बड़े समूह के साथ भगवान कृष्ण को समर्पित भक्ति गीतों का आनंद लेते हुए दिखाया गया है।

  • Dec 10, 2023 6:45 PM

    महिमा के मेकअप का मजाक उड़ाने पर मौनी रॉय ने निशंक की लगाई क्लास

    'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' की होस्ट अभिनेत्री मौनी रॉय ने विला में लड़कियों का मजाक उड़ाने के लिए निशंक को लताड़ लगाई। उन्‍होंने उनसे महिमा के मेकअप पर टिप्पणी करने के लिए माफी मांगने को कहा। यह शो विला में अपनी बदलती गतिशीलता के साथ धूम मचा रहा है। जैसे-जैसे अंतिम 'प्यार की परीक्षा' नजदीक आ रही है, दर्शक उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं कि कौन से रिश्ते कायम रहेंगे और कौन से रिश्ते टूट जाएंगे।

  • Dec 10, 2023 6:44 PM

    नेपोटिज्म की आलोचना करना आसान है, लेकिन सफलता टैलेंट पर निर्भर करती है : फलक नाज

    'ससुराल सिमर का', 'लाल इश्क', 'डोली अरमानों की' जैसे शो का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस फलक नाज ने कहा है कि इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक पाने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ा और यह संघर्ष कनेक्शन पर बेस्ड नहीं था। अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों के बारे में बात करते हुए, फलक ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो, जब मैं पहली बार यहां आयी थी, तो मेरा कोई कनेक्शन नहीं था। पहुंचने के बाद, मैंने गूगल पर प्रोडक्शन हाउस देखे और टेलीफोन डायरेक्टरी में नंबर पाए। मैं सीधे प्रोडक्शन हाउस जाऊंगी, अपना परिचय दूंगी और धीरे-धीरे कनेक्शन बनाऊंगी।''

  • Dec 10, 2023 4:45 PM

    प्यार में गलतियां नहीं निकाली जाती: करण कुंद्रा

    एक्टर और 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' के होस्ट करण कुंद्रा ने प्यार में स्पष्टता (क्लैरिटी) के महत्व पर जोर दिया, साथ ही कहा कि पार्टनर के पर्सपेक्टिव को समझने के लिए बातचीत की जरूरत होती है। 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' कपल्स को अपने रिश्तों की रियलिटी का सामना करने के लिए प्रेरित कर रहा है।

  • Dec 10, 2023 4:44 PM

    'एनिमल' के 'बिहांइड-द-सीन्स' में लग्जरी कार चलाते दिखे रणबीर कपूर, अमनजोत सिंह ने शेयर किया वीडियो

    फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर की खतरनाक स्कवॉड का हिस्सा रहे एक्टर अमनजोत सिंह ने 'बिहांइड-द-सीन्स' का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फैंस 'बेस्ट स्कवॉड' के लिए उत्साह बढ़ा रहे हैं। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित 'एनिमल' में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक बिजनेस मैग्नेट बलबीर सिंह (अनिल) और उनके बेटे अर्जुन सिंह (रणबीर) के जटिल रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है।

  • Dec 10, 2023 3:29 PM

    Wedding photos: होस्ट और ड्रांसर मुक्ति मोहन ने अपने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, सामने आई कपल की शानदार फोटोज

    Wedding photos: टीवी जगत की जानी मानी होस्ट और ड्रांसर मुक्ति मोहन ने अपने एक्टर बॉयफ्रेंड संग शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करके मुक्ति मोहन ने फैंस को इसकी जानकारी दी।

  • Dec 10, 2023 3:24 PM

    दूसरी सालगिरह के मौके पर कैटरीना कैफ ने पति विक्की के साथ शेयर की फोटो

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ, जिन्होंने हाल ही में अपने पति विक्की कौशल के साथ अपनी दूसरी शादी की सालगिरह मनाई, ने सोशल मीडिया पर अपने पति के साथ एक फोटो शेयर की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी और विक्की की एक कैजुअल फोटो शेयर की, जिसमें वे कैमरे के सामने पोज देते हुए एक-दूसरे के साथ का आनंद ले रहे हैं।

  • Dec 10, 2023 3:02 PM

    बहन के संगीत कार्यक्रम में जमकर थिरकीं सान्या, चेन्नई एक्सप्रेस के गाने पर किया शानदार डांस

    सान्या मल्होत्रा बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री हैं। अपनी कई फिल्मों से वे लोगों के दिलों में खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं। एक्टिंग के अलावा वे डांस के लिए भी काफी मशहूर हैं। हाल ही में ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान में नजर आईं अभिनेत्री अपनी शानदार डांस परफॉर्मेस की वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। अपनी बहन शगुन मल्होत्रा के संगीत कार्यक्रम में सान्या ऐसे जमकर थिरकीं कि हर तरफ उनके ही चर्चे शुरू हो गए।

  • Dec 10, 2023 2:41 PM

    दिल चाहता है के 23 साल बाद गोवा के चपोरा किला पहुंचे फरहान, बोले- 'कुछ जगह जादुई होती हैं'

    फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिल चाहता है' को 23 साल पूरे हो चुके हैं। यह फिल्म 2001 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में एक ऐसा स्थान दिखाया गया, जिसे फिल्म रिलीज के बाद प्रमुखता हासिल हुई थी। हाल ही में फरहान अख्तर गोवा के प्रतिष्ठित उस चपोरा किले को एक बार फिर से देखा।

  • Dec 10, 2023 2:19 PM

    Video: एक दूल्हा और चार दुल्हन...इस अनोखी शादी को देख चकराए लोग, पूछा बच्चे कितने होंगे अब??

    Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो कि खबरों में बने रहते हैं। इसी बीच एक अनोखा वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है जिसको देखकर लोगों के सर चकरा गया है। ये वीडियो एक शादी का, जिसमें एक दूल्हा चार दुल्हनों के साथ शादी कर रहा है।

  • Dec 10, 2023 1:47 PM

    प्रियंका चाहर चौधरी की बोल्ड फोटोज ने छुड़ाए फैंस के पसीने, सोशल मीडिया का पारा बढ़ा रहा ये हॉट लुक

    बिग बॉस से पॉपुलर हुईं टीवी की क्वीन प्रियंका चाहर चौधरी सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड फोटोज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जो इंटरनेट पर छा गया है। उनका हॉट लुक देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। यहां देखें फोटोज।

  • Dec 10, 2023 1:37 PM

    हसीना ने ग्लैमरस अंदाज में दिखाया अपना बोल्ड अवतार, तस्वीरे देख फैंस हुए दीवाने

    Esha Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता हमेशा ही अपने किलर लुक से सबको दीवाने बनाती रहती हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं, जिसके चलते अक्सर वह सुर्खियों में भी बनी रहती हैं। हाल ही में ईशा गुप्ता ने अपनी बोल्ड और सेक्सी तस्वीरें शेयर की हैं। इनको देखकर फैंस दीवाने हो गए हैं।

    हसीना ने ग्लैमरस अंदाज में दिखाया अपना बोल्ड अवतार, तस्वीरे देख फैंस हुए दीवाने
  • Dec 10, 2023 12:45 PM

    ऊपर से जितनी डीप नेक, नीचे से उतनी ही छोटी निकली पलक की ड्रेस, हसीना को बार-बार ऐसे बचानी पड़ी इज्जत

    पलक तिवारी का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक इवेंट में जाती हुई नजर आ रही हैं। पलक ने पाउडर ब्लू कलर की मिनी ड्रेस पहनी है। आपको बता दें, पलक की ये ड्रेस ऊपर से जितनी डीपनेक है नीचे से उतनी ही छोटी है। एक्ट्रेस इस वीडियो में काफी अनकंफर्टेबल नजर आ रही हैं।

    ऊपर से जितनी डीप नेक, नीचे से उतनी ही छोटी निकली पलक की ड्रेस, हसीना को बार-बार ऐसे बचानी पड़ी इज्जत
  • Dec 10, 2023 12:44 PM

    इस एक्टर ने दिया फैंस को 440 वॉट का झटका, पूरे कपड़े उतारकर लगा नदी में नहाने, फोटोज आईं सामने तो मचा बवाल!

    Vidyut Jamwal Bold Photos: बॉलीवुड के मशहूर या यूं कहें सबसे फिट एक्टर्स में से एक विद्युत जामवाल आज अपना 43वां जन्मनदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने ही बर्थडे पर लोगों को सरप्राइज दे डाला है। जी हां, उन्होंने हाल ही में कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जो चर्चा का विषय बन गईं।

    इस एक्टर ने दिया फैंस को 440 वॉट का झटका, पूरे कपड़े उतारकर लगा नदी में नहाने, फोटोज आईं सामने तो मचा बवाल!
  • Dec 10, 2023 11:48 AM

    एनिमल का BTS वीडियो हुआ लीक

    हाल ही में सामने आया एक ऑनलाइन वीडियो फैंस को रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल के पर्दे के पीछे की एक आनंददायक झलक पेश करता है। क्लिप में फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान एक हल्के-फुल्के मोमेंट को कैद किया गया है, जिसमें रणबीर कपूर और उनके ऑन-स्क्रीन चचेरे भाई नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर और उनके चचेरे भाई-बहन ऑफ-स्क्रीन मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

  • Dec 10, 2023 11:44 AM

    तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन पर ये बोले उनके माता-पिता

    बॉलीवुड हंगामा के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, एनिमल एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने फिल्म में अपने इंटीमेट सीन्स पर अपने माता-पिता के रिएक्शन के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'मेरे माता-पिता थोड़ा हैरान हो गए। (उन्होंने कहा) 'हमने कभी फिल्मों में ऐसा कुछ नहीं देखा और आपने यह कर दिखाया।' उन्हें उन सीन से उबरने में समय लगा।'

  • Dec 10, 2023 10:18 AM

    फैशन के चक्कर में जेनेलिया के पैरों की बजी बैंड, पहनी इतनी ऊंची हील कि एक कदम बढ़ाना भी हुआ मुश्किल

    Genelia And Ritiesh Deshmukh Video: बॉलीवुड के जब भी पावर कपल की बात आती है तो जेनेलिया और रितेश देशमुख का नाम जरूर लिया जाता है। इन दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते हैं। हाल ही में इन दोनों को एक बार फिर से साथ में स्पॉट किया गया। दोनों साथ में अच्छे तो लग रहे थे लेकिन जेनेलिया काफी अनकंफर्टेबल लग रही थीं।

    फैशन के चक्कर में जेनेलिया के पैरों की बजी बैंड, पहनी इतनी ऊंची हील कि एक कदम बढ़ाना भी हुआ मुश्किल
  • Dec 10, 2023 8:59 AM

    Bigg Boss के चौथे सीजन में भी नजर आ चुके हैं विक्की भैया, इस वायरल हो रहे वीडियो से खुल गई पोल

    विक्की जैन जब से बिग बॉस में आए हैं, कुछ ना कुछ करके अपने आपको खबरों में बनाए रखा है। लेकिन विक्की जैन का नाता सिर्फ बिग बॉस के इसी सीजन से नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विक्की जैन बिग बॉस के चौथे सीजन में भी नजर आ चुके हैं और इस बात का सबूत हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो से मिल रहा है।

    Bigg Boss के चौथे सीजन में भी नजर आ चुके हैं विक्की भैया, इस वायरल हो रहे वीडियो से खुल गई पोल

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X