Bigg Boss के चौथे सीजन में भी नजर आ चुके हैं विक्की भैया, इस वायरल हो रहे वीडियो से खुल गई पोल

Bigg Boss 17 Update: टीवी जगत का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 17' में आए दिन कुछ ना कुछ देखने को मिलता रहता है। इस शो में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे हैं विक्की जैन, जिन्होंने अंकिता लोखंडे के साथ एंट्री ली है। उनके कारनामे आए दिन सुर्खियां बनते रहते हैं।
विक्की जैन जब बिग बॉस में आए हैं, कुछ ना कुछ करके अपने आपको खबरों में बनाए रखा है। लेकिन विक्की जैन का नाता सिर्फ बिग बॉस के इसी सीजन से नहीं है। आपको जानकर हैरानी होगी कि विक्की जैन बिग बॉस के चौथे सीजन में भी नजर आ चुके हैं और इस बात का सबूत हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो से मिल रहा है।
बिग बॉस के सीजन चार ने अपने आप में ही एक इतिहास रचा था। इस सीजन में बिग बॉस के इतिहास में पहली बार एक शादी करवाई गई थी। जी हां, इस सीजन में सना खान और अली मर्चेंट का निकाह पढ़ा गया था और इस शादी का हिस्सा बनने के लिए कई मनोरंजन जगत के सितारे पहुंचे थे और उन्हीं सितारों में से एक थे विक्की जैन।
वायरल हो रहे वीडियो में विक्की जैन जय भानुशालनी के साथ नजर आ रहे हैं। विक्की और जय साथ में मिलकर सना और अली की शादी की रस्मों का लुत्फ उठा रहे हैं। विक्की उस वक्त तो खबरों में नहीं थे। लेकिन जब वो अंकिता लोखंडे संग रिलेशनशिप में आए तो, लोगों ने उनके बारे में जानना शुरु कर दिया था।
बता दें, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर 2021 में शादी रचाई थी। सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की थी। सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद ही अंकिता लोखंडे़ विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में आई थीं। विक्की ने हर मोड़ पर अंकिता का साथ दिया। सुशांत की मौत के बाद भी विक्की ने अंकिता को खूब सपोर्ट किया था।


Click it and Unblock the Notifications