इस एक्टर ने दिया फैंस को 440 वॉट का झटका, पूरे कपड़े उतारकर लगा नदी में नहाने, फोटोज आईं सामने तो मचा बवाल!

Vidyut Jamwal Bold Photos: बॉलीवुड के मशहूर या यूं कहें सबसे फिट एक्टर्स में से एक विद्युत जामवाल आज अपना 43वां जन्मनदिन मना रहे हैं। एक्टर ने अपने ही बर्थडे पर लोगों को सरप्राइज दे डाला है। जी हां, उन्होंने हाल ही में कुछ ऐसी फोटोज शेयर की हैं, जो चर्चा का विषय बन गईं।
विद्युत जामवाल ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिनमें उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है। सामने आईं इन तस्वीरों में विद्युत ने अपने शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं पहना है और इस हालत में उनकी 3 तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
इसे शेयर करते हुए एक्टर ने नोट में लिखा, "हिमालय पर्वतमाला में मेरी वापसी - "परमात्मा का निवास" ये सफर 14 साल पहले शुरू हुआ था। इससे पहले कि मुझे एहसास होता, हर साल 7-10 दिन अकेले बिताना मेरे जीवन का अभिन्न अंग बन गया। लग्जरी की दुनिया से यहां आकर, मुझे अपना एकांत ढूंढ़ना अच्छा लगता है। "मैं कौन नहीं हूं" जानने के महत्व को महसूस करना पसंद है, जो "मैं कौन हूं" जानने का पहला कदम है और साथ ही शांति में खुद की रक्षा करना भी है।"
उन्होंने आगे लिखा- "मैं अपने कम्फर्ट जोन के बाहर जाकर सबसे ज्यादा आरामदायक महसूस करता हूं मैं प्रकृति की प्राकृतिक खूबसूरती के साथ तालमेल बिठाता हूं और मैं खुद को सैटेलाइट डिश एंटीना के रूप में कल्पना करता हूं - जो खुशी और प्यार के वाइब्रेशन को प्राप्त और बिखेर रही है।"
एक्टर ने आगे बताया, "यहीं पर मैं वह ऊर्जा पैदा करता हूं, जिसके साथ मैं खुद को घेरना चाहता हूं और घर वापस आना चाहता हूं, अपने जीवन में एक नए अध्याय का अनुभव करने के लिए तैयार हूं - पुनर्जन्म। मैं यह भी साझा करना पसंद करूंगा कि यह एकांत मन के लिए अकल्पनीय है, लेकिन अगर आप जागरुक हैं इसके लिए तो ही आप इस भावना का आनंद उठा पाएंगे। मैं अब अपने अगले अध्याय - 'क्रैक' के लिए तैयार और उत्साहित हूं, जो 23 फरवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"


Click it and Unblock the Notifications