लाइमलाइट के चक्कर में जेनेलिया के पैरों की बजी बैंड, पहनी इतनी ऊंची हील कि एक कदम बढ़ाना भी हुआ मुश्किल

Genelia And Ritiesh Deshmukh Video

Genelia And Ritiesh Deshmukh Video: बॉलीवुड के जब भी पावर कपल की बात आती है तो जेनेलिया और रितेश देशमुख का नाम जरूर लिया जाता है। इन दोनों की केमिस्ट्री को लोग खूब पसंद करते हैं। हाल ही में इन दोनों को एक बार फिर से साथ में स्पॉट किया गया। दोनों साथ में अच्छे तो लग रहे थे लेकिन जेनेलिया काफी अनकंफर्टेबल लग रही थीं।

जेनेलिया देशमुख अपने पति के साथ हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं। इस इवेंट के लिए दोनों ने पैंट सूट पहना हुआ था। रितेश देशमुख तो पैंट सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे लेकिन जेनेलिया अपने आउटफिट में काफी अनकंफर्टेबल लग रही थीं। एक्ट्रेस ने ब्लैक रंग का आउटफिट पहना हुआ था।

एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने पैंट सूट को नेकलेस के साथ पेयर किया था, जो कि आउटफिट के साथ बिलकुल भी नहीं जा रहा था। बालों का स्लीक बन बना रखा था, जो ज्यादा खास नहीं लग रहा था। लेकिन सबसे बड़ी बात जो इस लुक में अटपटी लग रही थी, वो थी हसीना के हाई हील्स। जेनेलिया अपनी इस हील्स में जरा भी कंफर्टेबल नहीं दिख रही थीं। उनको चलने में कितनी दिक्कत हो रही थी, यह भी साफ नजर आ रहा था।

रितेश जेनेलिया के रिश्ते की बात करें तो, 3 फरवरी, 2012 को ऑफिशियल तौर पर शादी करने से पहले जेनेलिया और रितेश नौ साल तक रोमांटिक रिश्ते में थे। 'मस्ती' और 'तुझे मेरी कसम' जैसी फिल्मों में उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने इन दोनों को और भी करीब ला दिया। अभी हाल ही में, उन्होंने रितेश की पहली निर्देशित फिल्म, वेड में अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस से अपने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसने अपनी रिलीज के बाद दर्शकों से तारीफें मिली और ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

More from Filmibeat

Read more about: riteish deshmukh genelia dsouza
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X